Ujjain News : उज्जैन के पवित्र महाकाल मंदिर से सोमवार तड़के एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर भक्त की आंखें नम कर दीं. भस्म आरती के दौरान महाकाल के परम भक्त सौरभ राज सोनी (47) ने मंदिर परिसर में ही अंतिम सांस ली.
उज्जैन. महाकाल मंदिर में सोमवार तड़के हुई भस्म आरती के दौरान एक भक्त की मौत हो गई. 47 वर्षीय सौरभ राज सोनी हर सोमवार महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते थे. इस बार भी वे भक्ति में डूबे पहुंचे थे, लेकिन आरती से पहले ही गिर पड़े.
उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सौरभ ने आरती से पहले ही व्हाट्सऐप स्टेटस लगाया था- “मिट्टी का शरीर है, सांसें सारी उधार हैं… दिल तो महाकाल का है, हम तो सिर्फ किरायेदार हैं.” उनकी ये अंतिम पंक्तियां अब सोशल मीडिया पर श्रद्धा और भावनाओं का प्रतीक बन गई हैं. महाकाल के परम भक्त सौरभ राज सोनी ने मंदिर परिसर में ही अंतिम सांस ली. वे उज्जैन के पार्श्वनाथ सिटी इलाके में रहते थे और फ्रीगंज स्थित विनायक कैफे के मालिक थे. जानकारी के मुताबिक, सौरभ हर सोमवार महाकाल की भस्म आरती में शामिल होते थे. इस बार भी वे सुबह 2 बजे उठकर मंदिर पहुंचे थे. जैसे ही आरती शुरू होने वाली थी, गेट नंबर-1 के पास वे अचानक गिर पड़े. लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हृदयगति रुक चुकी थी. दिल तो महाकाल का है, हम तो सिर्फ किरायेदार हैं उनके करीबी मित्र धर्मेंद्र पंड्या बताते हैं- “सौरभ भाई हर सोमवार कहते थे, जिस दिन महाकाल बुला लें, वही सच्चा सोमवार होगा. आज शायद वही दिन था.” घटना के कुछ घंटे पहले ही सौरभ ने अपना आखिरी व्हाट्सऐप स्टेटस लगाया था-“मिट्टी का शरीर है, सांसें सारी उधार हैं… दिल तो महाकाल का है, हम तो सिर्फ किरायेदार हैं.” यह पंक्तियाँ अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं. श्रद्धालु इन्हें देखकर भावुक हो रहे हैं और लिख रहे हैं- “महाकाल ने अपने सच्चे भक्त को अपने पास बुला लिया.” जय श्री महाकाल… श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं और… आरती के दौरान कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में सन्नाटा छा गया. श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं और पूरा माहौल “जय महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा. सौरभ का जीवन उस भक्ति का प्रतीक बन गया, जो हर शिवभक्त के दिल में बसती है. उनके दोस्त कहते हैं- “वे हमेशा विनम्र रहते थे और हर किसी को महाकाल की सेवा करने की सलाह देते थे.” लोगों का मानना है कि सौरभ ने अपनी जिंदगी के सबसे पवित्र क्षण में अंतिम सांस ली- महाकाल के दरबार में, आरती की गूंज के बीच. अब उनकी आखिरी पोस्ट सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि भक्ति की एक सीख बन गई है- कि जीवन अस्थायी है, लेकिन श्रद्धा अमर है.
Ujjain Mahakal Mandir Ujjain News Mp News Inspiring Story Mp Viral News उज्जैन न्यूज उज्जैन महाकाल मंदिर उज्जैन मंदिर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेटे का हो रहा था झगड़ा, समझाने आए पिता, बदमाश ने कर दिया हमलाUjjain News: बेटे का हो रहा था झगड़ा, समझाने आए पिता, अचानक बदमाश ने कर दिया हमला, गई जान
Read more »
Ujjain News: महाकाल की नगरी में बुलडोजर का प्रहार, मंदिर के पास 11 अवैध इमारतें जमींदोजUjjain Bulldozer Action: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Ujjain Accident Video: उज्जैन हादसे का पहला वीडियो आया सामने, लापता किशोर का शव बरामदUjjain Accident News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के पीरझलार गांव में गुरुवार को एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
इंदौर में किसान रैली,1000 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंच रहे: ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का कर रहे विरोध; सिरपुर, चं...Madhya Pradesh (MP) Farmers Protest Kisan Andolan LIVE Updates; Follow Indore Ujjain Farmers Rally Latest News and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
महाकाल में अचानक हुआ निरीक्षण, प्रशासक प्रथम कौशिक ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं से लिया भोजन का फीडबैकUjjain News-उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र का मंदिर प्रशासक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
महाकाल मंदिर में मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक रागी के लड्डू: दीपावली से होगी शुरुआत, रागी का लड्डू श्रद्धालुओं को...Ujjain Mahakal Mandir Ragi Laddu Prasad Details; हाकाल का प्रसाद होगा वरदान। ..
Read more »
