'दिल्ली में फुलेरा पंचायत वाली सरकार...', CM रेखा गुप्ता की मीटिंग में दिखे पति मनीष तो AAP ने घेरा

Delhi Cm Rekha Gupta News

'दिल्ली में फुलेरा पंचायत वाली सरकार...', CM रेखा गुप्ता की मीटिंग में दिखे पति मनीष तो AAP ने घेरा
Rekha Gupta HusbandAap On Rekha Gupta Husband MeetingRekha Gupta Flood Meeting
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 63%

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अधिकारियों संग मीटिंग में उनके पति मनीष गुप्ता के दिखने पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. AAP ने कहा है कि दिल्ली में फुलेरा पंचायत की सरकार चल रही है.

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में फुलेरा ग्राम पंचायत जैसी सरकार चल रही है. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता दिल्ली की सरकारी मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं.

AAP ने इस मीटिंग से जुड़ी तस्वीरें भी एक्स पर जारी की है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार फुलेरा पंचायत बन गई है. जैसे फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान की तरह काम करते थे, आज दिल्ली में CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठ रहे हैं. पंचायत सीरिज देश की हिंदी पट्टी में काफी पॉपुलर हुआ था. इसमें ग्रामीण स्तर की राजनीति को हल्के-फुल्के अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने पहले भी बताया था कि CM आले पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते हैं. अधिकारियों के साथ मीटिंग और इंस्पेक्शन करते हैं. ये पूरी तरह से असंवैधानिक है. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश की राजधानी में प्रजातंत्र और संवैधानिक व्यवस्था का इस तरह मजाक बनाया जा रहा है.परिवारवाद पर पानी पी-पी कर कांग्रेस को गालियों देने वाली भाजपा बताए- ये परिवारवाद नहीं है तो क्या है?दिल्ली सरकार बनी फुलेरा पंचायतजैसे फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान की तरह काम करते थे , आज दिल्ली में CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठ रहे हैं ।हमने पहले भी बताया था कि CM आले पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते हैं , अधिकारियों के साथ मीटिंग और इंस्पेक्शन करते… pic.twitter.com/40D3kz5OXU— Saurabh Bharadwaj September 7, 2025क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की मुख्यमंत्री के पास कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं बचा है जिसपर वो भरोसा कर सकें? ऐसा क्या काम है जो सिर्फ परिवार वाला ही कर सकता है? ऐसे क्या कारण हैं कि CM अपने पति की अथॉरिटी स्थापित करना चाहती हैं? क्यों इस तरह से अपने पति को सरकारी प्रशासनिक सिस्टम का हिस्सा बनाया जा रहा है? ये फोटो CM रेखा गुप्ता के इंस्टाग्राम से ली गई हैं. Advertisement AAP के दिल्ली प्रभारी सौरभ भारद्वाज ने कहा कि CMO के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यही फोटो डाली हुई हैं.आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है. संजय सिंह ने लिखा है, "फुलेरा पंचायत में आपका स्वागत है. मोदी जी ने दिल्ली में दो CM बना दिया है. रेखा गुप्ता CM उनका पति सुपर CM. मोदी जी की BJP ने 6 महीने में दिल्ली का कबाड़ा कर दिया."दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी एक्स पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है, "आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में जारी कार्यों की प्रगति का आकलन करें और तय समयसीमा पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दें. साथ ही पूर्ण एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा भूमि उपयोग से जुड़े विभागीय मुद्दों के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए."मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा है कि शालीमार बाग में जलभराव वाले क्षेत्रों में हार्वेस्टिंग प्वॉइंट्स स्थापित किए जाएंगे. बाजारों को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और झुके या टेढ़े पेड़ों को हटाने की कार्यवाही शुरू होगी.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Rekha Gupta Husband Aap On Rekha Gupta Husband Meeting Rekha Gupta Flood Meeting Manish Gupta Rekha Gupta Husband In Official Meeting Aap News Delhi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CM भजनलाल ने रोडवेज को दी 162 नई बसों की सौगातCM भजनलाल ने रोडवेज को दी 162 नई बसों की सौगातRajasthan News: राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 162 नई बसें जुड़ी हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. अमर जवान ज्योति से बसों का विधिवत पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Read more »

लालू के गांववालों की इच्छा, तेजस्वी-तेजप्रताप एक हो जाएं: रेलमंत्री रहते बनवाया रेलवे स्टेशन बर्बाद, लोग बो...लालू के गांववालों की इच्छा, तेजस्वी-तेजप्रताप एक हो जाएं: रेलमंत्री रहते बनवाया रेलवे स्टेशन बर्बाद, लोग बो...Bihar Ex-CM Lalu Prasad Yadav Gopalganj Phulwaria Village Ground Report; Follow Bihar Election 2025, Tejashwi Yadav, Tej Pratap Yadav Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

Dehradun के दिल घंटाघर में CM Dhami ने फूंकी नई जान, शहर की बढ़ी शानDehradun के दिल घंटाघर में CM Dhami ने फूंकी नई जान, शहर की बढ़ी शानमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक घंटाघर के नवीनीकृत स्वरूप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए हिलांस आउटलेट्स का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान की जानकारी दी और शहर के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में पार्षदों को आमंत्रित न करने पर...
Read more »

पंजाब में भयंकर बाढ़ के बीच चढ़ा दिल्ली का सियासी पारा, बीजेपी के निशाने पर क्यों हैं केजरीवाल? AAP कर रही पलटवारपंजाब में भयंकर बाढ़ के बीच चढ़ा दिल्ली का सियासी पारा, बीजेपी के निशाने पर क्यों हैं केजरीवाल? AAP कर रही पलटवारBJP Attacks Arvind Kejriwal: पंजाब में बाढ़ और दिल्ली में जलभराव के बीच, AAP और बीजेपी में सियासी घमासान जारी है। बीजेपी ने केजरीवाल पर पंजाब की त्रासदी के समय गुजरात दौरे पर जाने का आरोप लगाया है।
Read more »

पंजाब भेजी गई 52 ट्रक राहत सामग्री, CM रेखा बोलीं- संकट में हम एक परिवारपंजाब भेजी गई 52 ट्रक राहत सामग्री, CM रेखा बोलीं- संकट में हम एक परिवारPunjab Flood: दिल्ली से पंजाब के लिए 52 ट्रक राहत सामग्री रवाना, CM रेखा गुप्ता बोलीं- संकट में हम एक परिवार
Read more »

अफसरों संग मीटिंग ले रही थी CM रेखा गुप्‍ता, बाजू में बैठे दिखे पति मनीष, फोटो बाहर आते ही मच गया बवालअफसरों संग मीटिंग ले रही थी CM रेखा गुप्‍ता, बाजू में बैठे दिखे पति मनीष, फोटो बाहर आते ही मच गया बवालCM Rekha Gupta Meeting with Husband Controversy: सीएम रेखा गुप्ता की मीटिंग में पति मनीष गुप्ता की मौजूदगी पर AAP ने परिवारवाद और संविधान उल्लंघन का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने से दिल्ली की राजनीति गरमाई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:09:35