अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अमेरिका तत्काल प्रभाव से दुनिया भर के देशों पर लागू 10 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि कई देश दशकों से अमेरिका का 'फायदा उठाते' रहे हैं और यह फैसला उसी के जवाब में लिया जा रहा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अमेरिका तत्काल प्रभाव से दुनिया भर के देशों पर लागू 10 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने जा रहा है.
उन्होंने दावा किया कि कई देश दशकों से अमेरिका का 'फायदा उठाते' रहे हैं और यह फैसला उसी के जवाब में लिया जा रहा है. और पढ़ेंट्रंप ने अपने बयान में कहा कि यह कदम पूरी तरह कानूनी दायरे में है और पहले से परीक्षण किया जा चुका है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले कुछ महीनों में ट्रंप प्रशासन नए और 'कानूनी रूप से लीगल' टैरिफ की घोषणा करेगा. उनके मुताबिक, यह नीति अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और घरेलू उद्योगों की रक्षा के लिए जरूरी है. ट्रंप आने वाले समय में कई देशों पर नए टैरिफ दरें लागू कर सकते हैं. राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है और नए टैरिफ उसी रणनीति का हिस्सा हैं. उन्होंने दावा किया कि अब तक उठाए गए कदम 'बेहद सफल' रहे हैं और आगे भी अमेरिका को फायदा होगा. Advertisement डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ा है.क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया कि इस फैसले का उद्देश्य अमेरिकी विनिर्माण को बढ़ावा देना और व्यापार घाटे को कम करना है. ट्रंप ने विश्वास जताया कि यह प्रक्रिया 'अमेरिका को पहले से कहीं अधिक महान' बनाने के उनके मिशन को सफल बनाएगी. विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से भारत सहित दुनिया भर की निर्यात आधारित अर्थव्यवस्थाओं पर गहरा असर पड़ सकता है.विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह टैरिफ बढ़ोतरी लागू होती है तो वैश्विक व्यापार पर इसका असर पड़ सकता है. खास तौर पर अमेरिका के साथ बड़े पैमाने पर व्यापार करने वाले देशों के निर्यात पर दबाव बढ़ सकता है. साथ ही, जवाबी टैरिफ की आशंका भी बढ़ सकती है, जिससे व्यापारिक तनाव तेज हो सकता है.फिलहाल, ट्रंप प्रशासन की ओर से विस्तृत सूची और समयसीमा जारी होना बाकी है. बाजार और वैश्विक साझेदार अब अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं.---- समाप्त ----
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Or its going to be unfortunate: Trump gives 10-15 days ultimatum to Iran for nuclear dealSpeaking at the inaugural Board of Peace meeting in Washington, Trump reiterated the ultimatum and said Iran must agree to terms that would end its destabilising actions in the Middle East.
Read more »
US-Iran Tension: ईरान-अमेरिका के बीच गहराया तनाव, ट्रंप ने खामेनेई को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटमईरान-अमेरिका के बीच गहराया तनाव, ट्रंप ने खामेनेई को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम rising-tensions between US and Iran trump gives iran 15 days ultimatum
Read more »
अमेरिका ईरान पर 10-15 दिनों में कर सकता है हमलाअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को परमाणु समझौते के लिए मजबूर करने के लिए 10-15 दिनों के भीतर सीमित सैन्य हमले पर विचार कर रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक हमलों का लक्ष्य ईरानी परमाणु कार्यक्रम को रोकना और अमेरिकी शर्तों को पूरा करने के लिए तेहरान पर दबाव डालना होगा। अगर ईरान ने मांग नहीं मानी तो हमले बढ़ सकते हैं।
Read more »
खामेनेई और उनके बेटे पर हमले का विचार कर रहा अमेरिका, अब क्या करेगा ईरान?अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर तनाव चरम पर है। ट्रंप ने नए समझौते के लिए 10-15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, सैन्य हमले की धमकी भी दी।
Read more »
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग तेज, 10 साल से अटकी परियोजना, 15 मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐल...Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में करीब एक दशक से मेट्रो आने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर अब तक कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही. इसी मुद्दे को लेकर अब निवासियों ने 15 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.
Read more »
कोर्ट के आदेश के अगले ही दिन नया फरमान, ट्रंप ने 10% से बढ़ाकर 15% किया टैरिफडोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करने का बड़ा फैसला लिया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुराने टैरिफ आदेश को रद्द किए जाने के ठीक एक दिन बाद ट्रंप ने यह कदम उठाकर अपने सख्त तेवर साफ कर दिए हैं.
Read more »
