'तेल का संकट कम है, भाजपाई कर रहे कालाबाजारी'; सपा विधायक तेज प्रताप यादव का सरकार पर हमला

Tej Pratap Yadav News

'तेल का संकट कम है, भाजपाई कर रहे कालाबाजारी'; सपा विधायक तेज प्रताप यादव का सरकार पर हमला
SP MLABJP GovernmentFuel Crisis
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 15 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

सपा विधायक तेज प्रताप यादव ने भाजपा की खराब विदेश नीति को देश की पिछड़ी स्थिति का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सरकार पर झूठा प्रचार करने और अपनी नाकामियां छिपाने का आरोप लगाया, जबकि लोग ईंधन के लिए कतारों में खड़े हैं।

संवाद सूत्र, करहल। नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे सपा विधायक तेज प्रताप यादव भाजपा सरकार पर आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि देश में गैस और तेल का संकट का तो कम है। असल में भाजपा के नेता ही इनकी कालाबाजारी में जुटे हैं। भाजपा की खराब विदेश नीति के कारण ही देश आज कई वर्ष पीछे जा चुका है। करहल से सपा विधायक तेज प्रताप यादव ने करहल के गांव परशुरामपुर टूंडनी में की सभा संबोधित उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के बीच छिड़े युद्ध के कारण संकट है, इसे सभी स्वीकार रहे हैं, लेकिन सरकार को कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की ओर कदम उठाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। भाजपा की केंद्र सरकार की विदेश नीति अच्छी न होने के कारण देश में डीजल और पेट्रोल की समस्या बढ़ रही है। सरकार के मुख्यमंत्री झूठा प्रचार करने में लगे हैं तेज प्रताप ने कहा, कि हैरानी तो इस बात की है कि इतना होने के बावजूद सरकार के मुख्यमंत्री झूठा प्रचार करने में लगे हैं। पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए और एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लाइन लगी है। सरकार के द्वारा इस ओर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। झूठ बोलकर सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है। इससे पूर्व उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ये रहे मौजूद इस मौके पर नरेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष डा.

रामकुमार यादव, बृज कुमार यादव, सुखबीर सिंह यादव, अशोक प्रधान, सुरेश बाबू यादव, राजवीर सिंह यादव, नेम सिंह यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजवीर सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी के 50 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, तीन दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

SP MLA BJP Government Fuel Crisis Black Marketing Foreign Policy Diesel Petrol Shortage Karhal Mainpuri Uttar Pradesh Mainpuri News Mainpuri Latest News Mainpuri News In Hindi Mainpuri Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 23:40:56