Tere Ishk Mein box office collection day 3: रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में का पिछले तीन दिनों से बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार है. फर्स्ट वीकेंड पर फिल्म ने भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दिलचस्प बात है कि रिलीज के दिन से 'तेरे इश्क में' डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है और रविवार को इस मूवी ने काजोल की मां का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
नई दिल्ली. धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. हालांकि, दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई में कुछ खास उछाल नहीं दिखा है. वैसे रोमांटिक ड्रामा कहानी ओपनिंग वीकेंड पर दर्शकों को थिएटर्स तक खीचने में कामयाब रही है.
पहले दिन शानदार ओपनिंग के बाद ‘तेरे इश्क में’ ने फर्स्ट वीकेंड पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाकर रखी है. चलिए आपको बताते हैं कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म ने पिछले तीन दिनों में भारत में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की. यह अर्ली एस्टीमेट है, ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि, यह शनिवार के कलेक्शन 17 करोड़ से थोड़ा बेहतर है. फिल्म ने 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 51.75 करोड़ रुपये हो चुकी है. ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 16 करोड़ दूसरा दिन – 17 करोड़ तीसरा दिन- 18.75 करोड़ टोटल – 51.75 करोड़ काजोल की ‘मां’ का तोड़ दिया रिकॉर्ड धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ ने भारत में ना सिर्फ 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, बल्कि अब काजोल की हॉरर मूवी मां को भी पछाड़ दिया है, जिसने 36.08 करोड़ का बिजनेस किया था. दूसरी तरफ, तृप्ति डिमरी औ सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 22.45 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘तेरे इश्क में’ फिल्म की कहानी ‘तेरे इश्क में’ मुक्ति और शंकर की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज में मुलाकात से शुरू होती है. फिल्म में बड़ा मोड़ तब आता है, जब मुक्ति उसे छोड़कर किसी और के साथ चली जाती है और शंकर एक आर्मी पायलट बन जाता है. फिल्म में धनुष और कृति सेनन की परफॉर्मेंस की खूब सराहना की गई. एआर रहमान ने फिल्म को दिया म्यूजिक बताते चलें कि इस फिल्म का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया है. इससे पहले वह धनुष के साथ ‘अतरंगी रे’ और ‘रांझणा’ जैसी मूवीज बना चुके हैं. ‘तेरे इश्क में’ टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है. इसे आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है और इसके गाने इरशाद कामिल ने लिखे हैं.
Tere Ishk Mein Box Office Collection Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3 Dhanush Kriti Sanon तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 धनुष कृति सेनन धनुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
7 दिनों 700 करोड़ पार हुई ‘कल्कि’: फर्स्ट वीक हिंदी में कमाए 153 करोड़, 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फि...Bollywood Movie Sacnilk Latest Box Office Collection Update; Follow Kalki 2989 AD box office collection Day Wise Details, Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
पहले दिन 250 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है पुष्पा-2: ऐसा हुआ तो सारे रिकॉर्ड टूटेंगे; शाहरुख की फिल्म जवान भी...Pushpa- The Rule Movie Box Office Collection Update; Follow Allu Arjun Pushpa 2 Box Office Day Wise Collection, Review Story Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
Chhaava Box Office Collection: 22वें दिन भी छाया 'छावा' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ रुपयेChhaava Box Office Collection: 22वें दिन भी छाया 'छावा' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ रुपये.vicky kaushal film chhava box office collection day 22 business 492 crore मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
Tere Ishk Mein Trailer: 3 मिनट 22 सेकंड के ट्रेलर में दिखा धनुष का इंटेंस लवTere Ishk Mein Trailer Out: 3 मिनट 22 सेकंड के ट्रेलर में दिखा धनुष का इंटेंस लव, दिल पर असर करेगा BGM
Read more »
Tere Ishk Mein Bo Day 1: पहले ही दिन Tere Ishk Mein ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया कमाल, कमा डाले इतने करोड़मनोरंजन | बॉलीवुड Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: कृति सेनन और धनुष कि फिल्म 'तेरे इश्क में' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस जलवा दिखा दिया है. जी हां, फिल्म ने धुआंधार ओपनिंग की है.
Read more »
Tere Ishk Mein Box Office Collection: ‘तेरे इश्क में’ के लिए ऐसा रहा रविवार, तीन दिनों में इतनी हुई कुल कमाईसाल 2025 रोमांटिक लव स्टोरीज का साल रहा है। ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी लव स्टोरीज के बाद अब ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद
Read more »
