बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार की नई शराब नीति को चहेतों को लाभ पहुंचाने वाली बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शराब घोटाले की नींव डाल रही है जिससे राजस्व का भारी नुकसान होगा। मरांडी ने सरकार से एक व्यक्ति को एक दुकान की नीति लागू करने और ग्रामीण महिलाओं को दुकानें आवंटित करने का आग्रह किया अन्यथा भाजपा पूरे प्रदेश में विरोध...
राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार की नई शराब नीति को चहेतों का लाभ देने के लिए बनाई गई नीति बताया। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने पहले भी उन्होंने राज्य सरकार की नीति और नीयत को उजागर किया है, समय आने पर फिर खुलासा करेंगे। हेमंत सरकार ने अपने कार्यकाल में तीसरी बार शराब घोटाले की नींव डाली है। पहले दो घोटाले अभी जांच के घेरे में हैं। अब तीसरी बार चहेतों को उपकृत करने के लिए नए तरीके से शराब नीति लाई गई है। यह माफियाओं को खुली छूट देकर शराब पर कब्जे की वैधानिक कार्रवाई है। शराब नीति के तहत नीलामी यूनिट के आधार पर होगी। हर यूनिट में एक से चार दुकानों का प्रविधान है। कोई भी व्यक्ति या समूह इसके तहत अधिकतम 12 यूनिट ले सकता है। राजस्व की होगी भारी क्षति इसमें ऐसा भी प्रविधान है कि एक व्यक्ति या समूह एक जिले में 48 दुकानें ले सकता है। इतना ही नहीं एक व्यक्ति या समूह इस नीति के तहत राज्य में 140 दुकानें ले सकता है। इस नीति के कारण फिर से राज्य को राजस्व की भारी क्षति होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगर सचमुच ने रोजगार देना चाहती है तो एक व्यक्ति को एक दुकान की नीति लागू हो। अधिसूचित क्षेत्रों में जनसंख्या के अनुपात में दुकानों को आरक्षित किया जाए। पूर्व में लिखे अपने पत्र के हवाले से बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं जो सड़क किनारे हड़िया बेचने को मजबूर हैं उन्हें वैध तरीके से दुकानें आवंटित की जाए, ताकि राज्य की बहन-बेटियां सम्मानजनक तरीके से आजीविका पा सकें। अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करती तो भाजपा इसका पूरे प्रदेश में प्रबल विरोध करेगी।.
राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार की नई शराब नीति को चहेतों का लाभ देने के लिए बनाई गई नीति बताया। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने पहले भी उन्होंने राज्य सरकार की नीति और नीयत को उजागर किया है, समय आने पर फिर खुलासा करेंगे। हेमंत सरकार ने अपने कार्यकाल में तीसरी बार शराब घोटाले की नींव डाली है। पहले दो घोटाले अभी जांच के घेरे में हैं। अब तीसरी बार चहेतों को उपकृत करने के लिए नए तरीके से शराब नीति लाई गई है। यह माफियाओं को खुली छूट देकर शराब पर कब्जे की वैधानिक कार्रवाई है। शराब नीति के तहत नीलामी यूनिट के आधार पर होगी। हर यूनिट में एक से चार दुकानों का प्रविधान है। कोई भी व्यक्ति या समूह इसके तहत अधिकतम 12 यूनिट ले सकता है। राजस्व की होगी भारी क्षति इसमें ऐसा भी प्रविधान है कि एक व्यक्ति या समूह एक जिले में 48 दुकानें ले सकता है। इतना ही नहीं एक व्यक्ति या समूह इस नीति के तहत राज्य में 140 दुकानें ले सकता है। इस नीति के कारण फिर से राज्य को राजस्व की भारी क्षति होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगर सचमुच ने रोजगार देना चाहती है तो एक व्यक्ति को एक दुकान की नीति लागू हो। अधिसूचित क्षेत्रों में जनसंख्या के अनुपात में दुकानों को आरक्षित किया जाए। पूर्व में लिखे अपने पत्र के हवाले से बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं जो सड़क किनारे हड़िया बेचने को मजबूर हैं उन्हें वैध तरीके से दुकानें आवंटित की जाए, ताकि राज्य की बहन-बेटियां सम्मानजनक तरीके से आजीविका पा सकें। अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करती तो भाजपा इसका पूरे प्रदेश में प्रबल विरोध करेगी।
Jharkhand Liquor Policy Hemant Soren Government Corruption Babulal Marandi Allegations Jharkhand Excise Policy 2025 Jharkhand Revenue Loss Liquor BJP Protest Jharkhand Liquor Policy Jharkhand Liquor Scam Investigation Favoritism In Jharkhand Government Jharkhand Liquor License Auction Rural Women Liquor Vendors Hemant Government Jharkhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2025 Kawasaki Versys 650 की धमाकेदार एंट्री, डिजाइन देखने के बाद करवा लेंगे बुकिंग2025 Kawasaki Versys 650: दमदार अपडेट्स के साथ, वर्सेस 650 को अब एक नई कलर स्कीम ऑफर की गई है और अब इसे खरीदने के लिए 16,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे.
Read more »
संविधान बचाओ रैली के नाम पर नाटक, बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमलाJharkhand Politics: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को प्रहसन बताया है.
Read more »
Delhi : दिल्ली सरकार की नई पहल, आपदा से निपटने के लिए QRV की गई समीक्षाDelhi: New initiative of Delhi Government, QRV reviewed to deal with disaster, Delhi : दिल्ली सरकार की नई पहल, आपदा से निपटने के लिए QRV की गई समीक्षा
Read more »
बिना डीजीपी के झारखंड, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर संवैधानिक उल्लंघन का आरोप लगायाJharkhand DGP: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी का आरोप लगाया है.
Read more »
Jharkhand: कैबिनेट से आज मिल सकती है नई उत्पाद नीति को मंजूरी, शराब की कीमत पर क्या होगा असर? यहां जानें सबकुछझारखंड सरकार की नई उत्पाद नीति को गुरुवार को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की संभावना है। उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी प्रक्रिया पूरी कर फाइल कैबिनेट को भेजी गई है। स्वीकृति के बाद नोटिफिकेशन होगा और कम से कम 45 दिनों में नई नीति लागू होगी। संभावना है कि एक अगस्त से नई उत्पाद नीति के तहत राज्य में शराब की खुदरा बिक्री शुरू हो...
Read more »
Jharkhand Liquor Policy: झारखंड में अब खुलेंगी शराब की निजी दुकानें, नई उत्पाद नीति को मंजूरीझारखंड मंत्रिपरिषद ने नई उत्पाद नीति 2025 को मंजूरी दी जिसके तहत अब शराब की 1453 निजी दुकानें खुलेंगी। दुकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा। थोक शराब बिक्री का अधिकार झारखंड स्टेट बेवरेजेज कारपोरेशन के पास रहेगा। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना को भी स्वीकृति दी गई...
Read more »
