'तन ढंको या फ्लाइट छोड़ो', लड़की के साथ एयरलाइन्स की बदतमीजी पर हुआ बवाल

United States News News

'तन ढंको या फ्लाइट छोड़ो', लड़की के साथ एयरलाइन्स की बदतमीजी पर हुआ बवाल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 49 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 23%
  • Publisher: 63%

थॉमस कुक का फरमान- तन ढंको या फ्लाइट छोड़ो, महिला ने बयां किया दर्द

थॉमस कुक का फरमान- तन ढंको या फ्लाइट छोड़ो, महिला ने बयां किया दर्द जनसत्ता ऑनलाइन March 14, 2019 12:05 PM पीड़िता की इसी तस्वीर पर एयरलाइन्स की तरफ से आपत्ति जताई गई थी। तस्वीर खुद पीड़िता ने ट्वीट की है। एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। हुआ ये है कि थॉमस कुक एयरलाइन्स ने एक महिला को सिर्फ इसलिए यात्रा करने से मना कर दिया क्योंकि उसने क्रॉप टॉप पहना था। पीड़ित महिला बर्मिंघम से केनेरी आइलैंड जा रही थी। पीड़िता ने इस बाबत सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश जाहिर किया है। सोशल मीडिया में इस बात के फैलने के बाद एयरलाइन्स ने अपने व्यवहार पर माफी मांगी है। मामला 12 मार्च का है। 21 वर्षीय एमिली ओ कॉनर इंग्लैंड के बर्मिंघम से केनेरी आईलैंड जा रही थीं। एमिली जब फ्लाइट में घुसीं तब थॉमस कुक एयरलाइन्स के स्टाफ ने उनसे कहा कि जो क्रॉप टॉप और हाईवेस्ट पैंट आपने पहनी है उसे बदलना या फिर ढंकना पड़ेगा। एयरलाइन्स स्टाफ का कहना था कि उनकी ड्रेस काफी ऑफेंसिव है। फ्लाइट स्टाफ ने एमिली से साफ कह दिया कि या तो वो इसे बदलें या फिर फ्लाइट से बाहर चली जाएं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एमिली ने अपने साथ हुई इस शर्मनाक घटना की जानकारी दी है। एमिली ने लिखा कि, ‘ये मेरे जीवन का सबसे लिंगभेदी, गलत, शर्मनाक अनुभव था। वो लोग मुझे और मेरे सामान को बाहर निकालने के लिए पूरी तरह से आमादा थे।’ एमिली का कहना है कि जब सहयात्री ने मेरे साथ ये बदतमीजी की तब फ्लाइट स्टाफ वहीं खड़ा था लेकिन किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। Flying from Bham to Tenerife, Thomas Cook told me that they were going to remove me from the flight if I didn’t “cover up” as I was “causing offence” and was “inappropriate”.

They had 4 flight staff around me to get my luggage to take me off the plane. pic.twitter.com/r28nvSYaoYएमिली ने बताया कि फ्लाइट स्टाफ के रवैये को देखते हुए उनके साथ सफर कर रहे उनके कजिन ने अपनी जैकेट एमिली को ऑफर की। एमिली ने ना चाहते हुए भी जैकेट पहनी। एमिली का कहना है कि जब तक मैंने वो जेकेट पहन नहीं ली तब तक फ्लाइट का स्टाफ वहीं खड़ा रहा। asked the plane if I was offending anyone, no-one said a word. The manager then went to get my bag to remove me from the flight. A man then shouted “Shut up you pathetic woman. Put a f*cking jacket on”- the staff said nothing to himइस घटना पर बवाल बढ़ता देख एयरलाइन्स की तरफ से माफी मांगी गई है। एयरलाइन्स की तरफ से कहा गया है कि, ‘हम अपने स्टाफ की तरफ से किये गए व्यवहार के लिए आपसे माफी मांगते हैं। हम इस सिचुएशन को बेहतर तरीके से हैंडल कर सकते थे।’ Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पीएम मोदी ने कहा- 'पाकिस्तान ने खुद रोकर बताया भारत ने की एयर स्ट्राइक'पीएम मोदी ने कहा- 'पाकिस्तान ने खुद रोकर बताया भारत ने की एयर स्ट्राइक'पीएम मोदी ने अपने गाजियाबाद कार्यक्रम के दौरान 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर दिल्‍ली- एनसीआर के लोगों को बड़ा तोहफा दिया।
Read more »

Pakistan। पाकिस्तान ने उड़ी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाबPakistan। पाकिस्तान ने उड़ी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाबबारामूला। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से उत्तर कश्मीर के उड़ी सेक्टर में अग्रिम चौकियों एवं रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर अकारण गोलाबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
Read more »

LoC पर पाकिस्तान ने की भारी फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाबLoC पर पाकिस्तान ने की भारी फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाबशनिवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आस-पास सीजफायर का उल्लंघन किया था. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब 6 बजे पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में मोर्टार से गोले दागकर एवं गोलीबारी कर बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया.
Read more »

INDvsAUS 4th ODI LIVE: धवन ने जड़ा 28वां अर्धशतक, भारत ने लगाया रनों का सैकड़ाINDvsAUS 4th ODI LIVE: धवन ने जड़ा 28वां अर्धशतक, भारत ने लगाया रनों का सैकड़ाINDvsAUS 4th ODI LIVE: भारत की चौथे वनडे में अच्छी शुरुआत, धवन ने लगाया 28वां अर्धशतक
Read more »

नौरोबी जा रहा इथोपिया का विमान क्रैश, 157 थे सवार-Navbharat Timesनौरोबी जा रहा इथोपिया का विमान क्रैश, 157 थे सवार-Navbharat TimesHindi News: इथोपियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट के क्रैश होने की खबर आ रही है। फ्लाइट में 149 पैसेंजर्स के साथ 8 क्रू मेंबर्स थे। न्यूज ऐंजसी एएफपी का कहना है कि इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह फ्लाइट एडिस से नैरोबी के लिए उड़ी थी। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने इस हादसे की पुष्टि की है।
Read more »

INDvAUS Live: हैंड्सकॉम्ब ने जमाया शतक, कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया को दिया चौथा झटका- AmarujalaINDvAUS Live: हैंड्सकॉम्ब ने जमाया शतक, कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया को दिया चौथा झटका- Amarujalaभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को पांच मैचों की सीरीज का चौथा वन-डे मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा
Read more »

भारतीय गेंदबाजों ने लुटाए रन, मोहाली में कंगारुओं ने मारी बाजीभारतीय गेंदबाजों ने लुटाए रन, मोहाली में कंगारुओं ने मारी बाजीIndVsAus मोहाली: चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-2 से हुई बराबर
Read more »

क्विंटन डी कॉक ने जमाया दमदार शतक, दक्षिण अफ्रीका ने जीती वन-डे सीरीज- Amarujalaक्विंटन डी कॉक ने जमाया दमदार शतक, दक्षिण अफ्रीका ने जीती वन-डे सीरीज- Amarujalaकॉक के धमाकेदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को श्रीलंका को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 71 रन से मात दी
Read more »

2 मिनट की देरी से Miss हुई फ्लाइट, सिर्फ इसी वजह से बच गई जान2 मिनट की देरी से Miss हुई फ्लाइट, सिर्फ इसी वजह से बच गई जानएयरलाइंस का बोइंग 737 दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार 4 भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:34:51