नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने लोगों को 'डिजिटल अरेस्ट' करने वाली गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह सभी राजस्थान के ही रहने वाले हैं. डिजिटल अरेस्ट के अलावा ये गैंग नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध पासपोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई अपराधों को अंजाम देते थे.
नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने ' डिजिटल अरेस्ट ', नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध पासपोर्ट बनाने और मनी लॉन्ड्रिंग समेत अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल एक गैंग के छह लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है.
अधिकारी ने बताया कि गिरोह की गतिविधियों का पता केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब और अन्य कई राज्यों में दर्ज 73 शिकायतों से लगाया गया है. डिजिटल हाउस अरेस्ट एक ऐसी रणनीति है, जहां साइबर अपराधी पीड़ितों को धोखा देने के लिए उन्हें उनके घरों तक सीमित कर देते हैं. अपराधी ऑडियो या वीडियो कॉल करके डर पैदा करते हैं. वो अकसर एआई-जनरेटेड आवाज या वीडियो का इस्तेमाल करके अधिकारियों के रूप में पेश आते हैं. असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर विवेक रंजन राय ने बताया कि साइबर अपराधियों को राजस्थान के सीकर जिले के लोसल इलाके से पकड़ा गया. राय ने कहा, "ये गैंग भोले-भाले लोगों को 'डिजिटल तरीके से गिरफ्तार' करके और उन्हें डराकर यह विश्वास दिलाते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं. इस मामले में जांच जारी है और अन्य राज्यों में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है." राजस्थान के रहने वाले हैं सभी आरोपीपुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान किशन, लाखन, महेंद्र, संजय शर्मा, प्रवीण जगिंड और शंभू दयाल के रूप में हुई है. सभी आरोपी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले हैं और विभिन्न राज्यों में अपराधों में शामिल थे, जिससे यह एक व्यापक साइबर अपराध नेटवर्क बन गया. Advertisementमई में एक शख्श से ठगे थे 52 लाख रुपयेपुलिस के मुताबिक, 9-10 मई को गिरोह ने एक शिकायतकर्ता को यह विश्वास दिलाकर 52.50 लाख रुपये ठग लिए कि उसकी पहचान का इस्तेमाल विदेश में अवैध ड्रग्स, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड वाले पार्सल भेजने के लिए किया जा रहा है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि गिरोह ने खुद को मुंबई अपराध शाखा और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के रूप में पेश किया और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने का दावा किया. उनके तौर-तरीकों में तीसरे पक्ष के बैंक खातों का उपयोग करना, फोन और व्हाट्सएप कॉल करना और पीड़ितों को अपने अधिकार के बारे में समझाने के लिए फर्जी आईडी भेजना शामिल था. पुलिस ने क्या बताया?पुलिस ने एक बयान में कहा, "संदिग्ध खाताधारकों को बताते थे कि उनके अवैध सामान वाले पार्सल मुंबई में सीमा शुल्क विभाग द्वारा पकड़े गए थे, और जांच गोपनीय थी, जिससे वे किसी के साथ इस बारे में चर्चा करने से डरते थे." अधिकारी के मुताबिक, "संदिग्धों ने पीड़ितों के पैसे को धोखाधड़ी वाले खातों में ट्रांसफर कर दिया, बाद में इसे नकद में निकाल लिया और इसे आपस में बांट लिया. उन्होंने बैकग्राउंड में पुलिस सायरन भी बजाया और 'डिजिटल गिरफ्तारी' को वास्तविक दिखाने के लिए फर्जी आईडी भेजी." Live TV
नोएडा पुलिस नोएडा न्यूज राजस्थान न्यूज नोएडा साइबर क्राइम नोएडा डिजिटल अरेस्ट Digital Arrest Noida Police Noida News Rajasthan News Noida Cyber Crime Noida Digital Arrest
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अपनी ही मासूम बच्ची पर बिगड़ी पिता की गंदी नीयत, दुष्कर्म कर किया प्रेग्नेंट, हुआ अरेस्टChuru News: राजस्थान के चूरू में नाबालिग बालिका के साथ सौतेले पिता द्वारा बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने जांच कर दोषी सौतेला पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »
Sikar News: पूजा-पाठ के नाम पर धोखाधड़ी, धन वर्षा बताकर लूट ली नाबालिग बच्ची की अस्मतराजस्थान में सीकर सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धन वर्षा का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Read more »
सीतामढ़ी समाचार: राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग के पांच मेंबर अरेस्टSitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी में राहगीरों के लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने सादे लिबास में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार हुआ एक अपराधी शिवहर जिले का रहने वाला है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के बाद राहगीरों ने चैन की सांस ली...
Read more »
Woman Beaten In Public: मेघालय में एक महिला से अभद्रता, कुछ लोगों ने सरेआम लाठी-डंडों से पीटा; पांच गिरफ्तारपुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की दलील है कि महिला का विवाहेत्तर संबंध था।
Read more »
भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता: नए आपराधिक क़ानूनों के लागू होने पर पुलिसकर्मियों ने क्या कहाबीबीसी हिंदी ने दिल्ली और नोएडा के चार पुलिस स्टेशनों का दौरा किया और नए क़ानूनों के लागू करने से जुड़ी चीज़ों पर 15 पुलिसकर्मियों से बातचीत की.
Read more »
हाथरस: 'भोले बाबा' का नाम एफ़आईआर में क्यों नहीं है?हाथरस हादसे के दो दिन बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन एफआईआर में 'भोले बाबा' का नाम नहीं है, जिसे लेकर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं.
Read more »
