US-India Trade Talk: डोनल्ड ट्रंप के भारत पर सख्त रुख के बावजूद, अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता सकारात्मक मोड़ पर है। अमेरिकी प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के अनुसार, भारत ने अमेरिका को सबसे अच्छा प्रस्ताव दिया है। भारत, अमेरिकी ज्वार व सोयाबीन जैसे उत्पादों के लिए अपना बाजार खोलने को तैयार है। अमेरिका चीन पर निर्भरता कम करने के लिए नए बाजार तलाश...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कई महीनों से डोनल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अमेरिका ने दुनिया में सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत का टैरिफ भारत पर ही लगाया है। H-1b वीजा को लेकर ट्रंप ने कड़े नियम लागू किए, जिससे भारत को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच ट्रेड टॉक को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। भारत के साथ ट्रेड डील पर बात करने वाले अमेरिकी प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के अनुसार, दोनों देशों की ट्रेड डील सकारात्मक मोड़ पर है। भारत ने अमेरिका को अब तक का बेस्ट प्रस्ताव दिया है। किन फसलों को मिलेगी भारत में एंट्री अमेरिकी संसद में भाषण के दौरान ग्रीर ने कहा, अमेरिकी ज्वार और सोयाबीन जैसे उत्पादों के लिए भारत अपना बाजार खोलने के लिए तैयार हो गया है। USTR की एक टीम अभी भारत में ही है। हम उनके साथ बातचीत करके कृषि क्षेत्र में आई बाधाओं को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रीर का कहना है कि भारत ने कुछ फसलों के आयात पर आपत्ति जताई है। मगर, दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है। अमेरिकी उत्पादों के लिए भारत एक बेहतरीन वैकल्पिक बाजार है। बस हमें उनके साथ व्यापार करने का रास्ता ढूंढना होगा। नए बाजार की तलाश में अमेरिका चीन पर अमेरिका की निर्भरता कम करने का जिक्र करते हुए ग्रीर ने कहा, हम दक्षिण एशिया और यूरोप में बाजार की तलाश कर रहे हैं। अमेरिका ने किसानों की मदद करने के लिए भारत समेत कई देशों से हाथ मिलाया है। ऐसे में अगर कोई देश अमेरिका के लिए अपने बाजार खोलने को तैयार है, तो हम उससे बातचीत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भारत को एथेनॉल बेचना चाहता है अमेरिका ग्रीर ने यहां तक कहा कि अमेरिकी मक्के और सोयाबीन से निकलने वाले एथेनॉल को भी भारत खरीद सकता है। कई अन्य देशों ने भी अमेरिकी एथेनॉल के लिए अपने बाजार खोल दिए हैं। यूरोपीयन यूनियन ने अमेरिका से 750 बिलियन डॉलर की ऊर्जा खरीद का आश्वासन दिया है, जिसमें बायोफ्यूल भी शामिल है। यह भी पढ़ें- 'नाटो मुझे डैडी कहता है', ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं को बताया मूर्ख; यूक्रेन में की चुनाव कराने की मांग.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कई महीनों से डोनल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अमेरिका ने दुनिया में सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत का टैरिफ भारत पर ही लगाया है। H-1b वीजा को लेकर ट्रंप ने कड़े नियम लागू किए, जिससे भारत को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच ट्रेड टॉक को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। भारत के साथ ट्रेड डील पर बात करने वाले अमेरिकी प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के अनुसार, दोनों देशों की ट्रेड डील सकारात्मक मोड़ पर है। भारत ने अमेरिका को अब तक का बेस्ट प्रस्ताव दिया है। किन फसलों को मिलेगी भारत में एंट्री अमेरिकी संसद में भाषण के दौरान ग्रीर ने कहा, अमेरिकी ज्वार और सोयाबीन जैसे उत्पादों के लिए भारत अपना बाजार खोलने के लिए तैयार हो गया है। USTR की एक टीम अभी भारत में ही है। हम उनके साथ बातचीत करके कृषि क्षेत्र में आई बाधाओं को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रीर का कहना है कि भारत ने कुछ फसलों के आयात पर आपत्ति जताई है। मगर, दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है। अमेरिकी उत्पादों के लिए भारत एक बेहतरीन वैकल्पिक बाजार है। बस हमें उनके साथ व्यापार करने का रास्ता ढूंढना होगा। नए बाजार की तलाश में अमेरिका चीन पर अमेरिका की निर्भरता कम करने का जिक्र करते हुए ग्रीर ने कहा, हम दक्षिण एशिया और यूरोप में बाजार की तलाश कर रहे हैं। अमेरिका ने किसानों की मदद करने के लिए भारत समेत कई देशों से हाथ मिलाया है। ऐसे में अगर कोई देश अमेरिका के लिए अपने बाजार खोलने को तैयार है, तो हम उससे बातचीत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भारत को एथेनॉल बेचना चाहता है अमेरिका ग्रीर ने यहां तक कहा कि अमेरिकी मक्के और सोयाबीन से निकलने वाले एथेनॉल को भी भारत खरीद सकता है। कई अन्य देशों ने भी अमेरिकी एथेनॉल के लिए अपने बाजार खोल दिए हैं। यूरोपीयन यूनियन ने अमेरिका से 750 बिलियन डॉलर की ऊर्जा खरीद का आश्वासन दिया है, जिसमें बायोफ्यूल भी शामिल है। यह भी पढ़ें- 'नाटो मुझे डैडी कहता है', ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं को बताया मूर्ख; यूक्रेन में की चुनाव कराने की मांग
Donald Trump India Tariffs H-1B Visa Rules India US Agricultural Exports India India Opens Market US Farm Products Jamison Greer US India Trade Talks America Wants To Sell Ethanol To India US Market Diversification China
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Modi-Trump विवाद के बीच पहली बार कूदा Israel, भारत पर बड़ा ऐलान !Israel Big Announcement on India Amid US India Trade War: जिस वक्त ट्रम्प ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'भारत के साथ व्यापार वार्ता जारी रखेंगे', PM मोदी से बात करने को उत्सुक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंपWill continue trade talks with India, US President Trump eager to talk to PM Modi 'भारत के साथ व्यापार वार्ता जारी रखेंगे', PM मोदी से बात करने को उत्सुक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Read more »
चीन से तिलमिलाया अमेरिका भारत के मुंह में क्यों ठूंसना चाहता है मक्का, क्या करके मानेंगे ट्रंप?US-INDIA TRADE DEAL: भारत पर सख्त टैरिफ लगाने के बाद अब ट्रंप प्रशासन अपना मक्का खरीदने पर जोर दे रहा है। जानते हैं पूरी कहानी।
Read more »
ट्रम्प फिर बोले- भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा: कहा- मैंने पीएम मोदी से बात की; भारत फोन कॉल की बात नकार चुक...US President Donald Trump claims India will halt Russian oil imports and says he spoke with PM Modi; India denies any such phone call regarding oil trade.
Read more »
New Tariff on India: ফের শুল্ক-বোমা! এবার ভাতের থালায় হাত বাড়ালেন ট্রাম্প! মহার্ঘ হবে চাল? পুতিনের ভারত-সফরে খেপে গিয়েই কি...New Tariff on India US Tariff on India Rice Donald Trump considers new tariff on India over rice dumping amid ongoing trade talks rice price hike
Read more »
India-US Trade Deal On The Horizon? What Surging Imports And Reforms Mean For The EconomyAs US trade negotiators land in India, the government moves swiftly to ease tariff-related pressures and attract investment, signalling a pivotal moment in bilateral trade relations.
Read more »
