सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो जन्माष्टमी के दिन से ही बीजेपी सरकार के जाने के दिन गिन रहे हैं और अब सिर्फ 493 दिन बचे हैं. अखिलेश का आरोप है कि बीजेपी के पास चुनावी तिकड़ी है- अधिकारी, सरकार और चुनाव आयोग.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला. लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मैं ' टोटी चोर ी' का मामला कभी नहीं भूल सकता. अखिलेश ने सरकार के ताकतवर अधिकारी अवनीश अवस्थी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ही यह सब करवाया.
बकौल अखिलेश- हम यह भूलने वाले नहीं हैं. ये बात सरकार भी जान ले और सरकार चलाने वाले अधिकारी भी जान लें. बकौल सपा मुखिया- मैं जन्माष्टमी के दिन से सरकार जाने के दिन गिन रहा हूं. अब 493 दिन बचे हैं. इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इनके पास चुनावी तिकड़ी है- अधिकारी, सरकार और चुनाव आयोग. अब अगर चुनाव आयोग ही धोखा दे तो हम किससे कहें. सुनने में आ रहा है आयोग के अधिकारी कोड दे देते हैं ताकि बीजेपी के लोग वोट बढ़ा सकें. वहीं, GST की दरों में कटौती के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि केवल बिहार चुनाव को लेकर GST कम की गई है. लेकिन इससे मुनाफाखोरी तो कम नहीं होगी. न ही चुनाव में कोई असर होगा क्योंकि जनता इनको समझ चुकी है. ये कहते हैं कुछ और करते कुछ हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि हमने आज शिक्षक दिवस के मौके पर संकल्प लिया है कि सरकार बनने पर क्वालिटी एजुकेशन देकर लोगों को सम्मानजनक नौकरी और जीवन देने का काम करेंगे. क्योंकि, यह सरकार तो बच्चों को पढ़ने ही नहीं देना चाहती. स्कूल बंद कर रही है. नौकरी भी बीजेपी के एजेंडे में नहीं है. अगर एजेंडे में होती तो 27 हजार प्राइमरी स्कूल बंद नहीं करती. 69000 शिक्षक भर्ती के लोगों को आंदोलन नहीं करना पड़ता. Advertisement वहीं, बाराबंकी लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा कि BJP दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. संगठन के इन बच्चों को देखकर दुख हो रहा है. क्योंकि जो 'अखिल भारतीय वीडियो ऑफ पिटाई' चला है, उससे दुख तो होगा ही. जबकि, मंत्री राजभर के आवास पर प्रोटेस्ट को लेकर अखिलेश ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि राजभर को पंचायती राज से पीडब्ल्यूडी मिल जाए. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Toti Chori Case Akhilesh Yadav Akhilesh Furious At BJP Yogi Government Yogi Govt Officials अखिलेश यादव योगी सरकार टोटी चोर अवनीश अवस्थी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2,619 भर्ती; UPSC में 493 वैकेंसी; बेंगलुरु में खुलेगा यून...नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2,619 पदों पर भर्ती और UPSC में 493 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपए से की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन की और टॉप स्टोरी में जानकारी
Read more »
सरकारी नौकरी: UPSC ने 493 पदों पर निकाली भर्ती; लास्ट डेट 12 जून, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाईयूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने ऑपरेशन ऑफिसर, जूनियर रिसर्च ऑफिसर, ट्रांसलेटर, ड्रग्स इंस्पेक्टर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 सहित 400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार वेबसाइट upsc.gov.
Read more »
ऑल टाइम हाई पर सोना-चांदी: गोल्ड ₹99,500 और चांदी ₹1.14 लाख के पार, मस्क ने स्पेसशिप जैसा दिखने वाला रेस्त्...कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। 24 कैरेट सोने का दाम ₹612 बढ़कर ₹99,508 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत ₹1,028 बढ़कर ₹1,14,493 प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं इलॉन मस्क ने लॉस एंजिलिस में डायनर यानी, रेस्त्रां खोला है। इस फ्यूचरिस्टिक डायनर में बर्गर, हॉट डॉग जैसे फूड...
Read more »
झांसी में बारिश ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा: जून-जुलाई में 493.7 मिलीमीटर बारिश हुई, 2013 में 507 मिलीमीटर हु...झांसी में इस साल हो रही जोरदार बारिश ने 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जून-जुलाई में 493.
Read more »
5 साल, 35 हजार हत्याएं और हर रोज 20 की मौत... दहेज के दानवों का भयावह सच, दिल दहला देगा!The Dowry Trap: ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उस आंकड़े का हिस्सा है, जिसमें रोजाना 20 महिलाएं दहेज की भेंट चढ़ जाती हैं. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक, साल 2017 से 2022 के बीच 35 हजार 493 महिलाएं का कत्ल दहेज के लिए कर दिया गया.
Read more »
आज सोने-चांदी के दाम में तेजी: सोना ₹1.05 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹481 बढ़कर ₹1.23 लाख किलो बिक ...सोने-चांदी के दाम आज यानी 2 सितंबर को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 169 रुपए बढ़कर 1,04,662 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,04,493 रुपए पर था। वहीं
Read more »
