राजनाथ सिंह ने कहा- जो पानी से तेल निकाल दे, वही नितिन गडकरी है-
राजनाथ सिंह ने कहा- जो पानी से तेल निकाल दे, वही नितिन गडकरी है जनसत्ता ऑनलाइन March 7, 2019 9:58 PM लखनऊ में गुरुवार को विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद केंद्रीय नितिन गडकरी का सम्मान करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जो पानी से तेल निकाल दे, वही नितिन गडकरी है। गुरुवार को वह मंत्रिमंडल के सहयोगी नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे। उन्होंने वहां एक लाख 10 हजार 154 करोड़ रुपये से ज्यादा की करीब 80 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लखनऊ से सांसद राजनाथ, गडकरी की तारीफ में बोले, “इस विकास का कार्य का श्रेय गडकरी को जाता है। वह दृढ़ हैं। वह जो कहते हैं, कर दिखाते हैं। जो पानी से तेल निकाल दे, वह नितिन गडकरी है। जो बिना फंड के काम करा दे, वह नितिन गडकरी है।” बकौल गृह मंत्री, “इस ऐतिहासिक मौके पर लखनऊ पूरे यूपी के लिए ‘लक—नाऊ’ बन गया है। दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी चाहते थे कि लखनऊ एक विश्वस्तरीय शहर बने। आज जो भी किया जा रहा है, वह उनके सपनों को पूरा करेगा। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” गडकरी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान भूमि अधिग्रहण को लेकर दिक्कतें होती थीं। पहले पता नहीं चलता था कि सड़क पर गड्ढे हैं, या गड्ढों में सड़क। वह आगे बोले- पिछले साढ़े चार साल के दौरान उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई दोगुनी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विमान सेवाओं की तरह देश के जलमार्गों के लिए भी यातायात नियंत्रण प्रणाली लागू की जाएगी। गडकरी ने कहा कि गंगा की सफाई का 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
राजनाथ सिंह ने कहा- जो पानी से तेल निकाल दे, वही नितिन गडकरी है जनसत्ता ऑनलाइन March 7, 2019 9:58 PM लखनऊ में गुरुवार को विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद केंद्रीय नितिन गडकरी का सम्मान करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जो पानी से तेल निकाल दे, वही नितिन गडकरी है। गुरुवार को वह मंत्रिमंडल के सहयोगी नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे। उन्होंने वहां एक लाख 10 हजार 154 करोड़ रुपये से ज्यादा की करीब 80 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लखनऊ से सांसद राजनाथ, गडकरी की तारीफ में बोले, “इस विकास का कार्य का श्रेय गडकरी को जाता है। वह दृढ़ हैं। वह जो कहते हैं, कर दिखाते हैं। जो पानी से तेल निकाल दे, वह नितिन गडकरी है। जो बिना फंड के काम करा दे, वह नितिन गडकरी है।” बकौल गृह मंत्री, “इस ऐतिहासिक मौके पर लखनऊ पूरे यूपी के लिए ‘लक—नाऊ’ बन गया है। दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी चाहते थे कि लखनऊ एक विश्वस्तरीय शहर बने। आज जो भी किया जा रहा है, वह उनके सपनों को पूरा करेगा। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” गडकरी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान भूमि अधिग्रहण को लेकर दिक्कतें होती थीं। पहले पता नहीं चलता था कि सड़क पर गड्ढे हैं, या गड्ढों में सड़क। वह आगे बोले- पिछले साढ़े चार साल के दौरान उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई दोगुनी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विमान सेवाओं की तरह देश के जलमार्गों के लिए भी यातायात नियंत्रण प्रणाली लागू की जाएगी। गडकरी ने कहा कि गंगा की सफाई का 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एयर स्ट्राइक से साबित हुआ भारत ने बदला आतंकवाद से निपटने का तरीका: थिंकटैक-Navbharat Timesयूरोप के थिंक टैंक यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। थिंकटैंक का कहना है कि भारत की इस रणनीति ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान अब आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दे सकेगा।
Read more »
कैंसर से जंग में कीमो और सर्जरी से सोनाली बेंद्रे को खूब हुई तकलीफसोनाली बेंद्रे का कहना है कि उनकी कीमोथैरेपी मुश्किल रही थी. मगर सबसे ज्यादा मुश्किल सर्जरी थी. उनके मिडरिफ में 20 इंच बड़ा निशान है. सर्जरी से पहले वे बहुत डरी हुई थीं.
Read more »
हंदवाड़ा में 60 घंटे से आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना के पैरा कमांडो ने संभाला मोर्चाइस हमले में अब तक सुरक्षाबलों के 4 जवान शहीद हो गए और 9 घायल हुए. एक नागरिक के मारे जाने की भी खबर है.
Read more »
PHOTOS: कंगना रनौत ने कॉनक्लेव में की मोदी से मुलाकात, कहा- फिर से बनना चाहिए PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और पीएम नरेंद्र मोदी इंडिया टुडे कॉनक्लेव के 18वें संस्करण में शिरकत करने पहुंचे थे जहां दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की. LetsConclave19
Read more »
वर्ल्ड फेडरेशन ने सभी संबद्ध राष्ट्र संघों से भारत से संबंध निलंबित करने को कहाunited world wrestling,pakistan shooters denied visa,wrestling federation of india,international olympic committee,india pakistan relation,sports,olympics | शूटिंग वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं देने के चलते उठाया कदम
Read more »
शीला दीक्षित ने AAP से गठबंधन से किया इनकार, केजरीवाल बोले- कांग्रेस-BJP में समझौताNo alliance with AAP in Delhi says Congress आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कांग्रेस की दिल्ली इकाई की बैठक में मंगलवार को लिया गया. यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर हुई जिसमें शीला दीक्षित भी मौजूद थीं. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
Read more »
मोदी सरकार के मंत्री ने दिया अनूठा सुझाव, मूत्र से बनेगा यूरिया- Nitin Gadkari Suggested making Urea from Urine– News18 Hindi'अगर ऐसा होता है तो हमें फर्टिलाइजर आयात की आवश्यकता नहीं पड़ेगी' nitin_gadkari
Read more »
जब गडकरी ने विदर्भ समर्थकों से कहा- 'चिल्लाना बंद नहीं किया तो लगेगा थप्पड़'- Amarujalaकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक रैली के दौरान अपना आपा खो दिया। उन्होंने रैली में अलग विदर्भ की मांग उठाने
Read more »
