दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके में 8 लोगों की मौत और 20 घायल हो गए. धमाका एक इको वैन के पास हुआ, जिसमें कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं. एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं. हाल ही में जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद में बरामद आईईडी केमिकल से इस धमाके के तार जुड़ने की आशंका जताई जा रही है.
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके से राजधानी हिल गई. सोमवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.
पुलिस ने अब तक 8 लोगों की मौत और 20 के घायल होने की पुष्टि की है. घायलों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले का पक्का शक है, जिसमें फिदायीन अंदाज में i20 कार में विस्फोटक फिट करके धमाका किया गया. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंघटना के बाद कई ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें धमाका बिल्कुल लाइव रिकॉर्ड हो गया. इन्हीं में से एक रिकॉर्डिंग एक यूट्यूबर दीपक के कैमरे में कैद हुई. दरअसल घटना के समय वे कोई व्लॉग रिकॉर्ड कर रहे थे. एक दम से तेज आवाज हुई और सब हिल गया. भीड़ चिल्लाई भागो.दीपक ने आजतक को बताया कि- हम लोग लोगों का इंटरव्यू कर रहे थे तभी अचानक धमाका हुआ, आग लग गई. चारों तरफ लोग जमीन पर पड़े थे, कुछ बेहोश हो गए. धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़ी 5 से 6 गाड़ियां चकनाचूर हो गईं. चश्मदीदों के मुताबिक, एक इको वैन के पास अचानक विस्फोट हुआ. आसपास की दुकानों और वाहनों के शीशे टूट गए. पुलिस को शुरुआती जांच में हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट के संकेत मिले हैं.धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया. एनआईए, स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और सैंपल इकट्ठा किए. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने खुद मौके का निरीक्षण किया. गृह मंत्री अमित शाह को हर पल की जानकारी दी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमित शाह से बात की. Advertisement गौरतलब है कि घटना से पहले सोमवार सुबह ही जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में 2,900 किलो आईईडी बनाने वाला केमिकल, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था. यह कार्रवाई जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवात-उल-हिंद से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क के भंडाफोड़ के दौरान हुई थी. इस बरामदगी और दिल्ली धमाके के बीच समय की नजदीकी ने एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है एजेंसियों को शक है कि बरामद केमिकल का कुछ हिस्सा दिल्ली तक पहुंचा था और वही इस ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ.---- समाप्त ----
Delhi Explosion Lal Qila Metro Blast NIA Investigation Delhi Terror Alert Jem Ansar Ghazwat-Ul-Hind LNJP Hospital High-Intensity Blast Amit Shah PM Modi Delhi Police
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
West Bengal : कोलकाता में 20 वर्षीय युवती को किडनैप कर किया गैंगरेप, मचा हड़कंपWest Bengal: a 20-year-old girl was kidnapped and gang-raped by two men In Kolkata, West Bengal : कोलकाता में 20 वर्षीय युवती को किडनैप कर दोनों ने किया गैंगरेप
Read more »
Nepal Protest: नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगे को हटाया, 20 छात्रों की मौत बाद किया फैसलाNepal Protest: नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगे को हटाया, 20 छात्रों की मौत बाद किया फैसला Nepal Govt UnBans Social Media for after 20 Death in protest
Read more »
20 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट: नवरात्रि में हेवी रेन की संभावना, 25 सितंबर से बदलेगा मौसमबिहार में आज 20 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। yellow alert for rain in 20 districts of bihar
Read more »
यूपी में 20 IFS अधिकारियों के तबादले, मनीष मित्तल बने नए सचिव वन, सुशांत शर्मा को भेजा गया मिर्जापुरUP 20 IFS Officers Transfer News: यूपी में 20 आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मनीष मित्तल को सुशांत शर्मा के स्थान पर नया वन सचिव नियुक्त किया गया है।
Read more »
बिहार चुनाव कैंडिडेट लिस्ट: एनडीए की सीट शेयरिंग के साथ बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी समेत पार्टियों के उम्मीदवारों की पूरी लिस्टबिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख़ें पहले और दूसरे चरण के लिए 17 और 20 अक्तूबर, और नाम वापसी की तारीख़ें 20 और 23 अक्तूबर तय की गई हैं.
Read more »
मेंहदी सजाए बैठी रही दुल्हन, सिपाही दूल्हा नहीं आया: मेरठ में खाना, स्टेज, मेहमान सब तैयार था, भाई बदहवास ह...20 lakh rupees were not received and the wedding procession did not come.;20 लाख रुपए नहीं मिले नहीं आई बारात
Read more »
