दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राजधानी दिल्ली के लोगों का झुकाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी को और प्रयास करने होंगे.
दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इस बैठक में दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजधानी दिल्ली के लोगों का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी को और प्रयास करने होंगे.
अरविंद केजरीवाल पर भी निशानाCEC की बैठक में पीएम मोदी ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर पार्टी के नेताओं से कई बातें कहीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की असलियत जनता के सामने लानी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को अरविंद केजरीवाल के झूठ को उजागर करना होगा.माना जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आ सकती है. पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था. पार्टी अब 41 उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने में जुटी है. बीजेपी ने नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और कालका जी से रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है. प्रवेश वर्मा को मुकाबला AAP संयोजक केजरीवाल और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित से होगा. जबकि कालकाजी सीट पर बिधूड़ी के सामने सीएम आतिशी और अलका लांबा उम्मीदवार हैं.Advertisementअशोक विहार से कैंपेन की शुरुआतबता दें कि दिल्ली चुनाव से पहले BJP, कांग्रेस और AAP के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है. तीनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर जुबानी हमले करने में पीछे नहीं रहना चाहती हैं. इस चुनाव को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी. दिल्ली के अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था.दिल्ली चुनाव का पूरा शेड्यूल> दिल्ली चुनाव का नोटिफिकेशन 10 जनवरी को जारी हो गया है.> 17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख होगी.> कैंडीडेट 20 जनवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे.> 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान होगा.> 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होंगे. ये भी देखें
Central Elections Committee Delhi Assembly Elections
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'पारदर्शी हो वोटर लिस्ट से नाम काटने की प्रक्रिया', EC ने दिया आदेशचुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन के संबंध में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की चिंताओं और सवालों को लेकर निर्देश जारी किया है.
Read more »
शरद पवार का बड़ा फैसला, एनसीपी में बदलाव की तैयारीविधानसभा चुनाव में हार के बाद शरद पवार एनसीपी में बड़े बदलाव करने की तैयारी में हैं। पार्टी 8 और 9 जनवरी को मुंबई में जंबो मीटिंग करेगी।
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP और BJP के बीच सीधी लड़ाई के 3 बड़े अनुमानअनुमानित तस्वीरें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महिलाओं के लिए कांग्रेस की नई योजना, करवाड़ नगर की लड़ाई और BJP और AAP के बीच बढ़ते विवादों को दर्शाती हैं।
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2023: AAP, BJP और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबलादिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। AAP पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में है और दो बार भारी बहुमत से जीत चुकी है। BJP केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी है और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के बल पर दिल्ली में जीत की उम्मीद कर रही है। कांग्रेस एक समय दिल्ली में मजबूत थी, लेकिन पिछले चुनाव में उसका प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। अब वह अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में है। यह चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमने-सामने होंगे।
Read more »
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर विचार करने के लिए संयुक्त समिति की पहली बैठकदेश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले दो विधेयकों पर विचार करने के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति की बुधवार को पहली बैठक हुई।
Read more »
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगेभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लेने और चुनाव समितियों के साथ बैठकें करने जा रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे।
Read more »
