'जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति संवेदना', बेंगलुरु भगदड़ पर PM मोदी ने जताया दुख

RCB Team News

'जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति संवेदना', बेंगलुरु भगदड़ पर PM मोदी ने जताया दुख
Bengaluru StampedeChinnaswamy StadiumPM Narendra Modi
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 63%

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब हजारों फैन्स टीम को बधाई देने पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुःखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के स्वस्थ होने की कामना की.

बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली आईपीएल जीत का जश्न मातम में बदल गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब हजारों की संख्या में फैन्स टीम को बधाई देने स्टेडियम के पास जुटे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. Advertisementप्रधनमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बेंगलुरु की यह दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."यह भी पढ़ें: Chinnaswamy Stadium Stampede: 'RCB के इवेंट में हमारा कोई रोल नहीं, लेकिन...', बेंगलुरु भगदड़ पर BCCI का बयानDeeply anguished by the loss of lives due to an accident in Jhabua, Madhya Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon.An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be…— PMO India June 4, 2025आरसीबी टीम को किया जाना था सम्मानितयह आयोजन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें RCB टीम को उनके पहले आईपीएल खिताब के लिए सम्मानित किया जाना था. आयोजन के लिए केवल पास और टिकल वालों को इजाजत थी, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में फैंस बिना इजाजत भी पहुंच गए, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई. Advertisement राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भगदड़ की घटना पर दुख जताई और कहा, "बेंगलुरु के एक स्टेडियम में हुई दुखद घटना में लोगों की जान जाना दुखद और हृदय विदारक है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं."The loss of lives in the tragic happening at a stadium in Bengaluru is shocking and heartbreaking. My condolences to the bereaved families and prayers for the speedy recovery of the injured.— President of India June 4, 2025घटना कैसे हुई?सूत्रों के मुताबिक, स्टेडियम के पास एक नाले पर रखा गया अस्थायी स्लैब वहां खड़े लोगों के वजन से अचानक टूट गया. स्लैब गिरते ही वहां मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई. इसी दौरान कई लोग कुचल गए या गिरकर घायल हो गए.घटना में 13 से 35 वर्ष की उम्र के युवाओं की जान गई है. बॉरिंग अस्पताल में छह मौतों की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. वायदेही अस्पताल में चार और मणिपाल अस्पताल में एक मौत दर्ज की गई है. मौके से सामने आए वीडियो में देखा गया कि घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया जा रहा था, जबकि भारी भीड़ के बीच एंबुलेंस को रास्ता बनाने में परेशानी हो रही थी.यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में RCB के जश्न में मातम, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, कई की मौत Advertisement डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार क्या बोले?कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "मैं अभी स्टेडियम जा रहा हूं. कई भावुक फैन्स वहां हैं. हमने 5,000 सुरक्षा कर्मी तैनात किए थे, लेकिन हादसे के बाद कार्यक्रम को 10-15 मिनट में खत्म करना पड़ा." उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल मृतकों की संख्या को लेकर वे पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन स्थिति बेहद संवेदनशील है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Bengaluru Stampede Chinnaswamy Stadium PM Narendra Modi आरसीबी टीम बेंगलुरु भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम पीएम नरेंद्र मोदी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pahalgam Attack पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM Modi को फ़ोन करके क्या कहा?Pahalgam Attack पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM Modi को फ़ोन करके क्या कहा?Pahalgam Terror Attack: PM मोदी को फ़ोन करके रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अफसोस जताया पहलगाम की घटना पर। कहा, आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत के साथ
Read more »

शशि थरूर की नाराजगी देख कोलंबिया ने वापस लिया पाकिस्तान की हिमायत वाला बयान, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीतशशि थरूर की नाराजगी देख कोलंबिया ने वापस लिया पाकिस्तान की हिमायत वाला बयान, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीतकांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया सरकार के पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त करने पर एतराज जताया था।
Read more »

पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान कोलंबिया ने लिया वापसपाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान कोलंबिया ने लिया वापसशशि थरूर ने कोलंबियाई सरकार के उस बयान पर निराशा जताई थी जिसमें उसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हुए जानमाल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की थी.
Read more »

भारत ने बर्फीले ग्लेशियरों के संरक्षण के प्रति वैश्विक मंच पर दोहराई प्रतिबद्धताभारत ने बर्फीले ग्लेशियरों के संरक्षण के प्रति वैश्विक मंच पर दोहराई प्रतिबद्धताभारत ने बर्फीले ग्लेशियरों के संरक्षण के प्रति वैश्विक मंच पर दोहराई प्रतिबद्धता
Read more »

'क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?': क्या सलमान खुर्शीद को कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से दुख होता है, कह दी चुभने वाली बात'क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?': क्या सलमान खुर्शीद को कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से दुख होता है, कह दी चुभने वाली बातकांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद आतंकवाद के खिलाफ विदेश दौरे पर हैं। वह एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए बातें करने वालों पर दुख जताया है।
Read more »

बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुखबेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुखबेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:59:18