संजय सिंह ने कहा सरकार ऐसे समय में जाति जनगणना लेकर आए हैं जिससे पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद की घटना से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। जनता आपसे सवाल न पूछे।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया हथकंडा करार देते हुए दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव होते ही भारतीय जनता पार्टी सरकार जातिवार जनगणना को भूल जाएगी।संजय सिंह ने बुधवार रात जिले के पंडितपुरा गांव में संवाददाताओं से बातचीत में जातिवार जनगणना को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘ पूरा देश इंतजार कर रहा था कि आप पीओके को वापस लेने के लिए किस तरह से हमला करेंगे । आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए क्या करेंगे। पहलगाम में 26 निहत्थे और निर्दोष पर्यटक मारे गए और हमारी धरती पर आकर आतंकवादियों ने हमें चुनौती देने का काम किया है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ आप क्या कार्रवाई करेंगे। ऐसे समय में सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए आप जातिवार जनगणना का विषय ले आए।'.
उन्होंने कहा, 'हम जातिवार जनगणना के खिलाफ नहीं हैं। हम लोग शुरू से जातिवार जनगणना कराने की बात करते हैं, मगर आप ऐसे समय में जाति जनगणना लेकर आए हैं जिससे पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद की घटना से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। जनता आपसे सवाल न पूछे।'सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जातिवार जनगणना की घोषणा तो कर दी लेकिन यह नहीं बताया कि यह काम कितने समय में पूरा होगा।.उन्होंने इसे बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई कोरी घोषणा बताते हुए कहा, ' सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पारित किया लेकिन इस आरक्षण को लागू करने की दिशा में एक इंच भी कार्रवाई नहीं हुई। उसी तरह सरकार जातिवार जनगणना की घोषणा कर रही है। उसके लिए ना तो बजट का आवंटन किया गया है और ना ही यह बताया जा रहा है कि कितने समय में यह जनगणना पूरी की जाएगी।'सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, 'सच्चाई यह है कि जब बिहार का विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएगा तो सरकार जातिवार जनगणना को भी भूल जाएगी। यह सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।'उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'पहलगाम में दो हजार से अधिक लोग मौजूद थे। आतंकवादी आए और हत्या कर चले गए। यह खुफिया तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों की विफलता है। सबसे पहले यह मोदी सरकार की विफलता है। इस पर सरकार को कोई जवाब देना चाहिए। जवाबदेही होनी चाहिए। कार्रवाई करनी चाहिए, मगर कुछ किया नहीं। प्रधानमंत्री तो इस मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक छोड़कर बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे थे।'.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहलगाम हमले पर बोले मोदी, 'भारत की आत्मा पर हमला'भारत और दुनिया की सारी बड़ी खबरें एक साथ, एक जगह पढ़ने के लिए आप सही जगह पर हैं. इस पेज को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा अपडेट आप तक ला सकें.
Read more »
पहलगाम हमले का जवाब धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर ही देना होगापहलगाम हमले की पूरी दुनिया भर्त्सना कर रही है, लेकिन देश के अंदर ही कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो आतंकियों के धर्म पूछकर गोली मारने के मुद्दे पर हिंदू और मुस्लिम नैरेटिव को अब भी आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं.
Read more »
पहलगाम हमले के बाद दक्षिण कश्मीर में आतंकवादी ठिकाने पर बम विस्फोटदक्षिण कश्मीर में आतंकवादी ठिकाने पर बम विस्फोट, पहलगाम हमले के बाद यह घटना
Read more »
यूएई के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, पहलगाम हमले की कड़ी निंदासंयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 22 अप्रैल को 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की और भारत के साथ यूएई की एकजुटता...
Read more »
कहां छिपे बैठे हैं पहलगाम हमले के 3 सबसे बड़े गुनहगार, जानें खुफिया एजेंसियों का इनपुटPahalgam Terror Attack: स्थानीय लोगों की जुबानी सुनिए आतंकवादी हमले की आंखों देखी | Ground Report
Read more »
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जाति जनगणना घोषणा की सराहना की, बजट आवंटन और समयसीमा की मांगकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने की घोषणा का स्वागत किया और सरकार से बजट आवंटन और समय सीमा निर्धारित करने की मांग की।
Read more »
