'जहां भी लाइव प्रसारण होगा, उस जगह को...', IND vs PAK मैच को लेकर AAP नेता की चेतावनी

भारत बनाम पाकिस्तान News

'जहां भी लाइव प्रसारण होगा, उस जगह को...', IND vs PAK मैच को लेकर AAP नेता की चेतावनी
India Vs Pakistanएशिया कपAsia Cup
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 122%
  • Publisher: 63%

भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला. आप महिला विंग ने दिल्ली में टीवी तोड़कर सांकेतिक विरोध किया और पीएम मोदी पर तंज कसा. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीसीसीआई और बीजेपी पर निशाना साधते हुए लोगों से मैच का बहिष्कार करने की अपील की और जय शाह की भूमिका पर सवाल खड़े किए.

एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली टक्कर से पहले देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी तेज है. सोशल मीडिया पर भी इस मुकाबले को लेकर लोगों में गुस्सा है. इसी बीच, आम आदमी पार्टी ने इस मुकाबले को लेकर सरकार को घेरा है.

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस भी रेस्टोरेंट, बार या सार्वजनिक जगह पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. हम उसका विरोध करेंगे. उधर, आप की महिला विंग ने राजधानी में पार्टी मुख्यालय के बाहर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने एक टीवी सेट तोड़ा और प्रतीकात्मक तौर पर कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को सिंदूर चढ़ाना चाहते हैं.क्या बोले आप नेता सौरभ भारद्वाजआज तक से बातचीत में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीसीसीआई और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने लोगों से मैच का बहिष्कार करने की अपील की और सवाल उठाया कि आईसीसी और बीसीसीआई में ताक़तवर पद पर रहते हुए भी जय शाह पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर क्यों नहीं कर पाए.यह भी पढ़ें: एशिया कप में इंडिया-पाक मैच पर एक्टर सुनील शेट्टी का रिएक्शन, बोले- हमें मैच देखना...वहीं, AIMIM के दिल्ली अध्यक्ष ने भी इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग उठाई. उन्होंने कहा, दिल्ली मजलिस भारत पाकिस्तान मैच का पूरा विरोध करती है और अगर कहीं पब्लिक में इसकी स्क्रीन होगी तो इसकी नुकसान की जिम्मेदारी आयोजकों पर होगी, हमारे कार्यकर्ता इस देशद्रोह में कभी शामिल नहीं होंगे. बता दें कि कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने इस मुकाबले के विरोध में प्रदर्शन किया. Advertisement बता दें कि भारत-पाक मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है. क्योंकि पाकिस्तान भी इस बार बिना बाबर, रिजवान के मैदान में उतरेगी तो वहीं भारत से भी रोहित-विराट सरीखे नाम गायब रहेंगे.यह भी पढ़ें: एशिया कप में पाकिस्तान से खेलना क्यों भारत की मजबूरी? पूर्व खेल मंत्री ने बताई वजह पाकिस्तान की भारत के ख‍िलाफ संभाव‍ित प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस , फखर जमां, सलमान अली आगा , हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद भारत की पाकिस्तान के ख‍िलाफ संभाव‍ित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, संजू सैमसन , शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

India Vs Pakistan एशिया कप Asia Cup आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party आप महिला विंग AAP Women’S Wing सौरभ भारद्वाज Saurabh Bharadwaj बीसीसीआई BCCI बीजेपी BJP जय शाह Jay Shah आईसीसी ICC विरोध प्रदर्शन Protest टीवी तोड़ना TV Smashing बहिष्कार Boycott

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विवाद, धूमल बोले-हमें खेलना ही होगा: हरभजन ने विरोध किया था, पंजाब किंग्स की पोस...भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विवाद, धूमल बोले-हमें खेलना ही होगा: हरभजन ने विरोध किया था, पंजाब किंग्स की पोस...India Pakistan Asia Cup 2025 Match Controversial Reactions; Follow IND Vs PAK Match, Dubai International Stadium Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

Ind vs PAK Dubai Weather: भारत-पाक एशिया कप मैच का मजा बारिश से होगा किरकिरा या मिलेगा पूरा मजा, कैसा रहेगा...Ind vs PAK Dubai Weather: भारत-पाक एशिया कप मैच का मजा बारिश से होगा किरकिरा या मिलेगा पूरा मजा, कैसा रहेगा...Ind vs PAK Dubai Weather: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा, मौसम बेहद गर्म रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है.
Read more »

IND vs PAK: बुमराह BOSS, सूर्या फिसड्डी, पाक के खिलाफ ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉर्डIND vs PAK: बुमराह BOSS, सूर्या फिसड्डी, पाक के खिलाफ ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉर्डभारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पर नजर डालना अहम है. जहां अभिषेक शर्मा, गिल, तिलक और कुलदीप ने अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला, वहीं बुमराह और अर्शदीप प्रभावी रहे हैं. पंड्या की गेंदबाजी सबसे मजबूत पहलू है. मैच 14 सितंबर को एशिया कप 2025 में खेला जाएगा.
Read more »

IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तानविरुद्धच्या सामन्यापूर्वी भारतीय ड्रेसिंग रूममध्ये तणाव? भारत-पाक सामना रद्द होणार?IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तानविरुद्धच्या सामन्यापूर्वी भारतीय ड्रेसिंग रूममध्ये तणाव? भारत-पाक सामना रद्द होणार?IND vs PAK Asia Cup 2025 boycott wave: सूत्रांच्या माहितीनुसार भारत विरुद्ध पाकिस्तान या सामन्यावर बहिष्कार घालावा की नाही याबद्दल सामन्यापूर्वी भारताच्या ड्रेसिंग रूममध्ये तणाव असल्याचे समजत आहे.
Read more »

IND vs PAK Pitch Report: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए कैसी होगी पिचIND vs PAK Pitch Report: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए कैसी होगी पिचIndia vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। टॉस 7:30 बजे तो मैच 8 बजे शुरू होगा।
Read more »

क्रिकेटरों को खेलने के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते... IND vs PAK एशिया कप मैच पर बोले KL Rahul के ससुर Sunil Shetty, देखिए वीडियोक्रिकेटरों को खेलने के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते... IND vs PAK एशिया कप मैच पर बोले KL Rahul के ससुर Sunil Shetty, देखिए वीडियोSuniel Shetty on IND vs PAK Match: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच पर केएल राहुल के ससुर और Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:42:50