असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि 'मियां' लोगों को उनके सत्ता में रहते परेशानी झेलनी पड़ेगी और वे राज्य छोड़ दें, इसके लिए सख्ती जरूरी है. CM ने उन्हें अवैध बांग्लादेशी बताया और काम करने की अनुमति न देने की बात कही. 'मियां' शब्द पर विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने अपने रिक्शा किराया वाले बयान को उनके फायदे में बताया.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक वे सत्ता में रहेंगे, 'मियां' लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि ये लोग राज्य छोड़ दें, इसके लिए लगातार दबाव और सख्ती जरूरी है.
एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए सरमा ने कहा कि उनके मुताबिक 'मियां' अवैध बांग्लादेशी हैं और उन्हें राज्य में काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. और पढ़ेंसीएम सरमा ने कहा, 'अगर मैं असम में सत्ता में रहा तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. वे यहां शांति से नहीं रह सकते. जब तक हम उनके लिए मुश्किलें खड़ी नहीं करेंगे, वे राज्य नहीं छोड़ेंगे.''मियां' शब्द पर विवाद'मियां' शब्द पर भी उन्होंने टिप्पणी की. यह शब्द पहले असम में बंगाली भाषी मुसलमानों के लिए अपमानजनक तौर पर इस्तेमाल होता रहा है और गैर-बंगाली लोग अक्सर उन्हें बांग्लादेशी प्रवासी मानते हैं. हालांकि हाल के वर्षों में समुदाय के कुछ एक्टिविस्ट इस शब्द को विरोध के प्रतीक के रूप में खुद अपनाने लगे हैं.रिक्शा किराया वाले बयान का भी जिक्रअपने पहले दिए बयान का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि उन्होंने कहा था कि अगर कोई 'मियां' रिक्शा चालक 5 रुपये किराया मांगे तो उसे 4 रुपये देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह बात उन्होंने उनके 'फायदे' के लिए कही थी. सरमा के अनुसार, कानून के हिसाब से वे यहां काम नहीं कर सकते. Advertisement उन्होंने कहा, 'किसी देश का नागरिक अपने देश में काम कर सकता है. बांग्लादेश से आए लोग यहां कैसे काम कर सकते हैं?' उन्होंने आगे कहा कि अगर वे उनकी भलाई की बात भी स्वीकार नहीं करते, तो फिर उन्हें उनके खिलाफ ही काम करना पड़ेगा.जनसंख्या और अन्य आरोपों पर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा?मुख्यमंत्री पहले भी दावा कर चुके हैं कि अगले जनगणना तक बांग्लादेशी मुसलमान असम की आबादी का 40 प्रतिशत हो सकते हैं. उन्होंने 'मियां' समुदाय पर सत्रों , जमीन पर कब्जा करने, 'लव जिहाद' और 'फर्टिलाइजर जिहाद' जैसे आरोप भी लगाए हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Miya Controversy Bangaldeshi Muslim Assam News Himanta Biswa Sarma Miya Statement
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अजित-शरद की NCP का एक होना तय, BJP भी राजी: शरद गुट के 8 सांसद मोदी सरकार को समर्थन देंगे, पार्टी संभालने प...Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Pune Baramati Airport Plane Crash; Follow Maharashtra NCP, Ajit Pawar Death Latest News, NCP Merger, Sharad Pawar, Sunetra Pawar Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
सुनेत्रा पवारांच्या शपथविधीबद्दल मला..., उपमुख्यमंत्रिपदाबद्दल पवारांचा गौप्यस्फोट; तटकरे, पटेल हे...Sharad Pawar On Sunetra Pawar Taking Depurty CM Oath: शरद पवारांनी आज बारामतीमध्ये पत्राकरांशी संवाद साधताना एक मोठा खुलासा केला असून त्यामुळे दोन्ही राष्ट्रवादी एकत्र येणाऱ्यासंदर्भातील दाव्यांबद्दलच शंका उपस्थित केली जात आहे.
Read more »
Sunetra Pawar takes oath as first woman Deputy CM of MaharashtraSunetra Pawar, leader of the NCP legislative party and wife of late Deputy CM Ajit Pawar, took oath as Deputy CM of Maharashtra at the Lok Bhavan.
Read more »
CM योगी से मिले अभिनेता गोविंदा: श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की, फिल्म जगत और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चाActor Govinda meets CM Yogi Adityanath in Lucknow, Uttar Pradesh. Follow latest updates on the meeting and discussions.
Read more »
Union Budget 2026: জনবিরোধী, কৃষকবিরোধী, মহিলাবিরোধী বাজেট: মুখ্যমন্ত্রী, অভিষেক বললেন...CM Mamata Banerjee and Abhishek Banerjee reacts on Union Budget 2026
Read more »
SIR in Bengal: BIG BREAKING! কমিশনের বিরুদ্ধে সুপ্রিম কোর্টে মমতা..CM Mamata Banerjee files a case against ECI on SIR in Bengal in Supreme Court
Read more »
