माखी दुष्कर्म कांड में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीड़िता ने न्याय की उम्मीद जताई है। वहीं, आरोपित कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने पीड़िता से सबूत और नार्को टेस्ट कराने की मांग की। पीड़िता ने पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने प्रमाण सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी और उसे अदालत पर पूरा भरोसा है। उसने ऐश्वर्या के पिता को फांसी दिलाने की बात...
जागरण संवाददाता, उन्नाव। माखी दुष्कर्म कांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जहां पीड़िता ने इंसाफ का दरवाजा खुलने की बात कही, वहीं भाजपा से निष्कासित विधायक आरोपित कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि वह भी एक बेटी हैं। जो पिता पर आरोप लगा रही हैं, वह एक सुबूत दे दें, सिवा खुद बोलने के। पिता चीख-चीखकर नार्को टेस्ट कराने की बात कह रहे हैं, जबकि उन्होंने यह टेस्ट कराने से साफ इनकार कर दिया। यदि वह सही हैं तो नार्को टेस्ट के लिए तैयार क्यों नहीं होती है। ऐश्वर्या के बयान पर पलटवार करते हुए पीड़िता ने कहा, 'ऐश्वर्या मेरी बहन जैसी है। पर मुझ पर जो बीती है, क्या उन्हें उसका अहसास है। जिस समय उनके पिता ने दुष्कर्म किया क्या वह वहां थी। माना उनके पिता दोपहर दो बजे उन्नाव में थे। रात में क्या वह उन्नाव से माखी नहीं आ सकते। मैं अपने प्रमाण सुप्रीम कोर्ट के सामने रखूंगी। मुझे बताएं कि कितनी पीड़िताओं ने नार्को टेस्ट कराया जो मैं कराऊं।' पीड़िता ने फोन पर बातचीत में कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने मुझे लड़ने के लिए आगे का रास्ता दिखाया है। आंख बंद कर सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। पिता के हत्यारों व मेरे साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी के फंदे तक पहुंचाऊंगी। इन लोगों ने दुनिया में मेरा मजाक बना दिया है। मेरी भी अच्छी जिंदगी होती। सुरक्षा के लिए दोबारा सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाऊंगी।' 'अब चार सप्ताह बाद सुनवाई है। मैं मजबूती के साथ अपना पक्ष रखूंगी। वहीं सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने कहा जिस इंसान को इतना बुरा कहा जा रहा है, वह दो बच्चियों के पिता हैं। अगर एक भी सुबूत है कि पिता ने उस पर आंख उठाकर देखा है तो पिता को फांसी दे दी जाए।' उन्होंने इस केस पर राजनीति न किए जाने की अपील की है।.
जागरण संवाददाता, उन्नाव। माखी दुष्कर्म कांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जहां पीड़िता ने इंसाफ का दरवाजा खुलने की बात कही, वहीं भाजपा से निष्कासित विधायक आरोपित कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि वह भी एक बेटी हैं। जो पिता पर आरोप लगा रही हैं, वह एक सुबूत दे दें, सिवा खुद बोलने के। पिता चीख-चीखकर नार्को टेस्ट कराने की बात कह रहे हैं, जबकि उन्होंने यह टेस्ट कराने से साफ इनकार कर दिया। यदि वह सही हैं तो नार्को टेस्ट के लिए तैयार क्यों नहीं होती है। ऐश्वर्या के बयान पर पलटवार करते हुए पीड़िता ने कहा, 'ऐश्वर्या मेरी बहन जैसी है। पर मुझ पर जो बीती है, क्या उन्हें उसका अहसास है। जिस समय उनके पिता ने दुष्कर्म किया क्या वह वहां थी। माना उनके पिता दोपहर दो बजे उन्नाव में थे। रात में क्या वह उन्नाव से माखी नहीं आ सकते। मैं अपने प्रमाण सुप्रीम कोर्ट के सामने रखूंगी। मुझे बताएं कि कितनी पीड़िताओं ने नार्को टेस्ट कराया जो मैं कराऊं।' पीड़िता ने फोन पर बातचीत में कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने मुझे लड़ने के लिए आगे का रास्ता दिखाया है। आंख बंद कर सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। पिता के हत्यारों व मेरे साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी के फंदे तक पहुंचाऊंगी। इन लोगों ने दुनिया में मेरा मजाक बना दिया है। मेरी भी अच्छी जिंदगी होती। सुरक्षा के लिए दोबारा सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाऊंगी।' 'अब चार सप्ताह बाद सुनवाई है। मैं मजबूती के साथ अपना पक्ष रखूंगी। वहीं सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने कहा जिस इंसान को इतना बुरा कहा जा रहा है, वह दो बच्चियों के पिता हैं। अगर एक भी सुबूत है कि पिता ने उस पर आंख उठाकर देखा है तो पिता को फांसी दे दी जाए।' उन्होंने इस केस पर राजनीति न किए जाने की अपील की है।
Unnao Rape Case Kuldeep Sengar Victim Statement Aishwarya Sengar Supreme Court Narco Test Justice Uttar Pradesh Unnao Unnao News Unnao Latest News Unnao News In Hindi Unnao Samachar
