मेरठ के गणेशपुर में भाकियू भानु ने किसान संसद का आयोजन किया। भानु प्रताप सिंह ने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की ताकि किसानों का भरण पोषण हो सके। उन्होंने बिजली व्यवस्था के निजीकरण का विरोध किया। किसानों को बेसहारा पशुओं से मुक्ति दिलाने और अन्य कृषि संबंधी मांगों पर भी जोर दिया गया। अमित त्यागी ने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान...
जागरण संवाददाता, मेरठ। गांव गणेशपुर में सोमवार को किसान संसद का आयोजन किया गया, जिसमें भाकियू भानु के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष युवा अमित त्यागी ने किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की कुल आबादी का 60 फीसदी हिस्सा कृषि पर निर्भर है, गन्ना उत्पादन में अग्रणी होने के बावजूद भी गन्ना मूल्य में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल करना चाहिए, जिससे किसान परिवार का भरण पोषण कर सके। उन्होंने प्रदेश की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने के फैसले की भी निंदा की। कहा कि सरकार बिजली कंपनियों को सहभागिता के आधार पर निजी क्षेत्र को दिए जाने के लिए कार्य योजना बना रही है, भाकियू भानू इसका विरोध करती है। इसके अलावा गांवों को बेसहारा पशुओं से मुक्त कराना, खतौनी में अंश निर्धारण हेतु कैंप का आयोजन, कीटनाशकों व उर्वरकों की अवैध दुकानों पर कार्रवाई, कृषि यंत्रों पर अनुदान, एमएसपी गारंटी कानून, ग्रामीण क्षेत्र को स्मार्ट मीटर मुक्त रखने जैसी मांगें भी उठाईं। कार्यक्रम संयोजक भाकियू भानू युवा के प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी ने भी किसानों से एकजुटता का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुनीत त्यागी, राजीव अधाना, अंकित गुर्जर, नितिन त्यागी, ऋषिपाल सिंह, गुरुदयाल सिंह, जगदीश त्यागी, नुसरत सेठ, सुबीस त्यागी, वैभव मित्तल, ऋतिक, यशवीर सिंह, हाजी सबील, पूनम चौहान, राजीव चौधरी, रामपाल राठी, अशोक गुर्जर आदि उपस्थित रहे।.
जागरण संवाददाता, मेरठ। गांव गणेशपुर में सोमवार को किसान संसद का आयोजन किया गया, जिसमें भाकियू भानु के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष युवा अमित त्यागी ने किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की कुल आबादी का 60 फीसदी हिस्सा कृषि पर निर्भर है, गन्ना उत्पादन में अग्रणी होने के बावजूद भी गन्ना मूल्य में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल करना चाहिए, जिससे किसान परिवार का भरण पोषण कर सके। उन्होंने प्रदेश की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने के फैसले की भी निंदा की। कहा कि सरकार बिजली कंपनियों को सहभागिता के आधार पर निजी क्षेत्र को दिए जाने के लिए कार्य योजना बना रही है, भाकियू भानू इसका विरोध करती है। इसके अलावा गांवों को बेसहारा पशुओं से मुक्त कराना, खतौनी में अंश निर्धारण हेतु कैंप का आयोजन, कीटनाशकों व उर्वरकों की अवैध दुकानों पर कार्रवाई, कृषि यंत्रों पर अनुदान, एमएसपी गारंटी कानून, ग्रामीण क्षेत्र को स्मार्ट मीटर मुक्त रखने जैसी मांगें भी उठाईं। कार्यक्रम संयोजक भाकियू भानू युवा के प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी ने भी किसानों से एकजुटता का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुनीत त्यागी, राजीव अधाना, अंकित गुर्जर, नितिन त्यागी, ऋषिपाल सिंह, गुरुदयाल सिंह, जगदीश त्यागी, नुसरत सेठ, सुबीस त्यागी, वैभव मित्तल, ऋतिक, यशवीर सिंह, हाजी सबील, पूनम चौहान, राजीव चौधरी, रामपाल राठी, अशोक गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
Electricity Privatization Bku Bhanu Farmer Protest Meerut News Agricultural Policy Msp Guarantee Law Amit Tyagi Bhanu Pratap Singh Uttar Pradesh Agriculture Meerut News Meerut Latest News Meerut News In Hindi Meerut Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अलास्का बना लाइव जंग का अखाड़ा, भारत और अमेरिका के 450-450 सैनिक, टैरिफ तनाव के बीच जानें पूरी कहानीYudh Abhyas 2025: एक तरफ ट्रंप के टैरिफ से दुनिया में हाहाकार मचा है. भारत से भी रिश्तों में तनाव की खबरें आती रहती हैं. इसी बीच भारत और अमेरिका की सेनाओं ने अलास्का के फोर्ट वेनराइट में युद्ध अभ्यास 2025 शुरू किया है. 1-14 सितंबर तक चलने वाले इस 21वें अभ्यास में 450-450 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं.
Read more »
Royal Enfield Guerrilla 450 vs Hunter 350: दोनों मोटरसाइकिल में कितना है अंतर?Royal Enfield Guerrilla 450 vs Hunter 350 रॉयल एनफील्ड की नई Guerrilla 450 और Hunter 350 पहली नज़र में एक जैसी दिखती हैं लेकिन इनमें कई महत्वपूर्ण अंतर हैं। Guerrilla 450 में 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 40PS की पावर देता है जबकि Hunter 350 में 349cc का एयर-कूल्ड इंजन है। Guerrilla 450 में बेहतर सस्पेंशन डिजिटल डिस्प्ले और आधुनिक फीचर्स...
Read more »
ब्रिटिश आर्मी करने जा रही है Royal Enfield बाइक्स का इस्तेमाल, इस काम में होंगी यूजBritish Army Feet: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 अपनी ऑफ-रोड क्षमताओं और मध्यम-भार वाले एडवेंचर टूरर डिज़ाइन के कारण ब्रिटिश सेना की ज़रूरतों के अनुकूल है.
Read more »
जब एक ही तारीख पर पड़े मोहर्रम और रामलीला, चार सौ वर्ष से अधिक पुरानी गाजीपुर की ये कहानी जानिएUP News: गाजीपुर की 450 साल पुरानी रामलीला हिंदू-मुस्लिम एकता की जीवंत मिसाल है। 1868 में ब्रिटिश काल के दौरान, मोहर्रम और रामलीला का उद्घाटन एक ही दिन पड़ा।
Read more »
कनाडा में क्रेडिट कार्ड फ्रॉड का मामले में कनाडा पुलिस का एक्शन, मेल के खेल में भारतीय मूल के 8 लोग गिरफ्तारकनाडा में पुलिस ने डाक चोरी के आरोप में आठ भारतीय मूल के लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर क्रेडिट कार्ड और चेक चोरी करने के 300 से अधिक आरोप हैं। पुलिस ने 450 से ज्यादा चोरी के डाक बरामद किए, जिनकी कीमत 400,000 कनाडाई डॉलर से अधिक है। जांच में पता चला कि ये लोग घरों के मेलबॉक्सों को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार...
Read more »
अयोध्या दीपोत्सव में ड्यूटी संभालेंगे पंचायत विभाग के 450 सफाई कर्मचारी, CM योगी लेंगे हिस्साअयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी चल रही है, जिसमें पंचायत विभाग के 450 सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए शहर को दीपों से सजाया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सफाई कर्मचारियों की तैनाती से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की...
Read more »
