'गंदी राजनीत‍ि का पर्दाफाश...' लोकसभा में अनुराग ठाकुर Vs राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज

PM Modi News

'गंदी राजनीत‍ि का पर्दाफाश...' लोकसभा में अनुराग ठाकुर Vs राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज
Anurag Thakur NewsRahul Gandhi Vs Anurag ThakurAnurag Thakur Statement In Parliament
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

लोकसभा में 'जात‍ि' को लेकर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कुछ ऐसा कह दिया क‍ि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुस्‍से में तमतमा गए. लेकिन अब पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर के भाषण की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर क‍िया. कहा, यह गंदी राजनीत‍ि का पर्दाफाश है...

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने बजट पर चर्चा के दौरान ‘जात‍िगत जनगणना’ को लेकर एक टिप्‍पणी कर दी, जिस पर अच्‍छा खासा विवाद हो गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे खुद से जोड़ते हुए बीजेपी पर हमला क‍िया. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुराग ठाकुर के भाषण तारीफ की है.

उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अनुराग ठाकुर का वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा… जरूर सुनने लायक… गंदी राजनीत‍ि का पर्दाफाश. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी अनुराग ठाकुर का यह भाषण जरूर सुनना चाह‍िए. तथ्यों और हास्य का एक बेहतरीन मिश्रण, जो इंडी गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है.” इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर उनका ‘अपमान करने और गाली देने’ का आरोप लगाया. विवाद तब शुरू हुआ जब ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा, ‘जिसकी जाति नहीं पता वो जनगणना की बात कर रहा है.’ This speech by my young and energetic colleague, Shri @ianuragthakur is a must hear. A perfect mix of facts and humour, exposing the dirty politics of the INDI Alliance. https://t.co/4utsqNeJqp — Narendra Modi July 30, 2024 खुशी खुशी गाल‍ियां स्‍वीकार राहुल गांधी ने इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जो भी आदिवासी, दलित और पिछड़े लोगों के मुद्दे उठाता है, उसे गाली दी जाती है. मैं खुशी-खुशी इन गालियों को स्वीकार करूंगा… अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है और मेरा अपमान किया है, लेकिन मैं उनसे कोई माफी नहीं चाहता.” कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस ने आरोप लगाया क‍ि अनुराग ठाकुर ने देश की 80 प्रतिशत जनता का अपमान किया है. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह सब उनके कहने पर हुआ है? उन्‍होंने ठाकुर के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर क‍िया. लिखा, सामाजिक-आर्थिक-जातीय जनगणना इस देश के 80 प्रतिशत लोगों की मांग है. आज भरी संसद में कहा गया कि जिनकी जाति का पता नहीं, वे गणना की बात करते हैं. क्या अब देश की संसद में देश की 80 प्रतिशत जनता को गालियां दी जाएंगी. नरेंद्र मोदी जी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह उनके कहने पर हुआ है? कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी की जाति ‘शहादत’ है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Anurag Thakur News Rahul Gandhi Vs Anurag Thakur Anurag Thakur Statement In Parliament Anurag Thakur In Lok Sabha Rahul Gandhi News Congress News Caste Census

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण से पहले हंगामा, शोर-शराबे के बीच पीएम ने बोलना शुरू कियाLIVE: लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण से पहले हंगामा, शोर-शराबे के बीच पीएम ने बोलना शुरू कियाPM Modi Lok Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का विपक्ष के हंगामे के बीच जवाब देना शुरू किया.
Read more »

PM Modi: 'कल सदन में बालकबुद्धि का विलाप चल रहा था', लोकसभा में राहुल गांधी के वक्तव्य पर पीएम का कटाक्षPM Modi: 'कल सदन में बालकबुद्धि का विलाप चल रहा था', लोकसभा में राहुल गांधी के वक्तव्य पर पीएम का कटाक्षPM Modi: 'कल सदन में बालकबुद्धि का विलाप चल रहा था', लोकसभा में राहुल गांधी के वक्तव्य पर पीएम का कटाक्ष
Read more »

LS: राहुल के 'हिंदू' वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार- हिंदुओं को सोचना होगा कि ये संयोग है या प्रयोग की तैयारीLS: राहुल के 'हिंदू' वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार- हिंदुओं को सोचना होगा कि ये संयोग है या प्रयोग की तैयारीलोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी के सवालों का जवाब दिया और कांग्रेस समेत विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा है।
Read more »

सियासत: कांग्रेस सांसद ने PM मोदी और अनुराग ठाकुर के खिलाफ की शिकायत, संसद में गलत बयानों पर कार्रवाई की मांगसियासत: कांग्रेस सांसद ने PM मोदी और अनुराग ठाकुर के खिलाफ की शिकायत, संसद में गलत बयानों पर कार्रवाई की मांगसियासत: कांग्रेस सांसद ने PM मोदी और अनुराग ठाकुर के खिलाफ की शिकायत, संसद में गलत बयानों पर कार्रवाई की मांग
Read more »

झूठ का पर्दाफाश: राहुल गांधी के झूठ पर सेना ने दिखाया सच्चाई का आईनाझूठ का पर्दाफाश: राहुल गांधी के झूठ पर सेना ने दिखाया सच्चाई का आईनाराहुल गांधी ने अपने झूठ को सच की शक्ल देने के लिए ही अग्निवीर अजय सिंह के पिता के पुराने बयान का हवाला देते हुए इसी पर जोर दिया कि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है। आखिरकार सेना को यह साफ करना पड़ा कि उनके परिवार वालों के बैंक खातों में इसी वर्ष जनवरी में 48 लाख और फरवरी में 50 लाख रुपये जमा कर दिए गए...
Read more »

जिसकी जाति... अनुराग ठाकुर ने संसद में ऐसा क्या कह दिया जिस पर राहुल गांधी भी बिफर गएजिसकी जाति... अनुराग ठाकुर ने संसद में ऐसा क्या कह दिया जिस पर राहुल गांधी भी बिफर गएलोकसभा में मंगलवार बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई। चक्रव्यूह वाले राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर ने जाति का जिक्र किया। जाति का जिक्र आते ही लोकसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना जरूर...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:27:32