'खून के घूंट पी सकता हूं...', जब खड़गे के बयान पर भड़के राज्यसभा के सभापति धनखड़

Rajya Sabha Chairman News

'खून के घूंट पी सकता हूं...', जब खड़गे के बयान पर भड़के राज्यसभा के सभापति धनखड़
Jagdeep DhankharLop Mallikarjun KhargeParliament
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 63%

राज्यसभा में मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़क गए. सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मेरे में बहुत सहनशक्ति है. खून के घूंट पी सकता हूं.

संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में तकरार देखने को मिली. राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर भड़क गए. जगदीप धनखड़ ने कहा कि मेरे में बहुत सहनशक्ति है, खून के घूंट पी सकता हूं.

मैंने क्या-क्या किया है, कितना बर्दाश्त किया है और आप फट खड़े होकर कह देते हैं. राज्यसभा के सभापति ने विपक्ष के नेता से कहा कि कितने मौके आए हैं जब आपकी प्रतिष्ठा को कितना बड़ा धक्का लगा है और मैंने आपकी प्रतिष्ठा को बचाने का प्रयास किया है. हुआ ये कि राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी. चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोल रहे थे. इसी बीच विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोलने खड़े हुए और तभी पीछे से जयराम रमेश ने कुछ बोल दिया. इस पर जगदीप धनखड़ ने कहा कि जब प्रथम पंक्ति के अंदर आप जैसा व्यक्ति है जिसके पास 56 साल का अनुभव है. उस व्यक्ति को जयराम रमेश बीच में टोकते हैं, मदद करने की कोशिश करते हैं. इस पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी जगह खड़े हुए.राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे न रमेश, न आप बना सकते हैं. पास की सीट पर बैठीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की ओर इशारा करते हुए खड़गे ने कहा कि मेरे को बनाने वाले यहां बैठे हैं, सोनिया गांधी. मेरे को जनता ने बनाया है. इसके बाद राज्यसभा के सभापति ने कहा कि खड़गेजी, मैं उस स्तर पर नहीं आना चाहता. मेरी बात को ध्यान से सुनिए. उन्होंने कहा कि राज्यसभा के इतिहास में चेयर का इस कदर अपमान नहीं हुआ. आप हर समय चेयर को रनडाउन करने की कोशिश करते हैं.Advertisementयह भी पढ़ें: 'मुझे न रमेश बना सकते हैं, ना आप बना सकते हैं, मुझे तो...', राज्यसभा में बोले खड़गेसभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कल का दिन कितना भयानक था, आपने रिग्रेट कर दिया. ये अच्छी बात है. गौरतलब है कि एक दिन पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में संघ पर जमकर हमला बोला था. इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया था. बता दें कि संसद सत्र के पांचवे दिन भी सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के वेल में आने पर कहा था कि आज का दिन संसदीय इतिहास में इतना दागी हो गया है कि विपक्ष के नेता वेल में आ गए हैं.यह भी पढ़ें: आसन से धनखड़ की सख्ती और रौद्र रूप में खड़गे... राज्यसभा में जमकर दिखी तकरार, संघ से वाजपेयी तक का हुआ जिक्रशुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद संसद भवन के बाहर मल्लिकार्जुन खड़गे ने जगदीप धनखड़ पर विपक्ष के नेता को अनदेखा कर अपमान करने का आरोप लगाया था. खड़गे ने कहा था कि काफी देर तक हाथ उठाया था. इसके बाद भी जब सभापति ने उनकी ओर नहीं देखा तो फिर दो ही रास्ते बचते थे- या तो अपनी जगह से शोर करें या अंदर जाएं. उन्होंने सभापति पर विपक्ष के नेता को जानबूझकर अनदेखा करने, अपमान करने का आरोप लगाया. सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद जगदीप धनखड़ ने इसे लेकर पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा था कि जो कदम उठाए जाने चाहिए, उठाए जा रहे हैं. हमारा ऑफिस एक्शन में है. Live TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Jagdeep Dhankhar Lop Mallikarjun Kharge Parliament Motion Of Thanks

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ind vs Pak: जीत के बावजूद गावस्कर ने उठाया रोहित की निर्णय क्षमता को लेकर सवाल, सनी बोले कि...Ind vs Pak: जीत के बावजूद गावस्कर ने उठाया रोहित की निर्णय क्षमता को लेकर सवाल, सनी बोले कि...India vs Pakistan: अगर पाकिस्तान के खिलाफ परिणाम विपरीत रहता, तो निश्चित तौर पर तमाम लोग सितारा बल्लेबाजों के खून के प्यासे हो जाते
Read more »

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरी छत, खड़गे बोले- घटिया इंफ्रास्ट्रक्चर ढहने के लिए भ्रष्टाचार-आपराधिक लापरवाही है जिम्मेदारदिल्ली एयरपोर्ट पर गिरी छत, खड़गे बोले- घटिया इंफ्रास्ट्रक्चर ढहने के लिए भ्रष्टाचार-आपराधिक लापरवाही है जिम्मेदारकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 सालों में घटिया इंफ्रास्ट्रक्चर के ताश के पत्तों की तरह ढहने के लिए भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है।
Read more »

Kharge: 'संसद में मेरा अपमान हुआ...ये सभापति की गलती', जगदीप धनखड़ ने लगाई फटकार तो नाराज हुए मल्लिकार्जुन खरगेKharge: 'संसद में मेरा अपमान हुआ...ये सभापति की गलती', जगदीप धनखड़ ने लगाई फटकार तो नाराज हुए मल्लिकार्जुन खरगेMallikarjun Kharge to Jagdeep Dhankhar राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बीच आज संसद में खूब हंगामा हुआ। विपक्ष ने नीट मामले पर चर्चा की मांग की तो दोनों सदनों के सभापति ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करने कही बात कही। इस दौरान राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से नाराज हो गए जिस पर...
Read more »

विपक्षी सांसदों के वेल में पहुंचने से सभापति जगदीप धनखड़ हुए नाराज, देखें VIDEOविपक्षी सांसदों के वेल में पहुंचने से सभापति जगदीप धनखड़ हुए नाराज, देखें VIDEOChairman Jagdeep Dhankhar : उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का कहना है, कि आज भारतीय Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'RSS का सदस्य होना अपराध है क्या?', धनखड़ के बयान पर भड़के खड़गे, संघ के लोगों को बताया मनुवादी'RSS का सदस्य होना अपराध है क्या?', धनखड़ के बयान पर भड़के खड़गे, संघ के लोगों को बताया मनुवादीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "नियुक्ति की लिस्ट मंगवाइए. सचिवालय में कितने भरे हैं, वीसी के कितने लोग हैं, किन जातियों के लोग हैं, प्रोफेसर किन जाति के हैं, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कितने हैं. कोई गरीब और पिछड़ा है इसमें?"
Read more »

राहुल गांधी के बयान पर जयशंकर ने किया पलटवार, अठावले ने कविता लिखकर कसा तंजराहुल गांधी के बयान पर जयशंकर ने किया पलटवार, अठावले ने कविता लिखकर कसा तंजहिंदुओं को हिंसक कहने वाले बयान पर घिरे कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी, भाजपा के दिग्गज नेताओं ने राहुल के बयान पर किया पलटवार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:05:53