Indigo Share Price: इंडिगो संकट के चलते इंटरग्लोब एविएशन के शेयर्स में भारी गिरावट आई है, लेकिन जेफरीज, UBS और गोल्डमैन सैक्स ने इसे खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी की हवाई सेवाओं पर एफडीटीएल के नए नियमों का असर हुआ है और दिंसबर के मध्य तक एयरलाइन सर्विस की दिक्कतें दूर हो सकती हैं.
Indigo Stock News: इंडिगो संकट के बीच इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. 8 दिसंबर को लगभग 9 फसदी की गिरावट कंपनी के शेयर्स में देखने को मिली. कंपनी के शेयर्स 8.
32 फीसदी फिसलकर 4923.50 रुपये पर बंद हुए. पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर्स 14.92 फीसदी तक लुढ़क गए हैं और एक महीने में 11.74 प्रतिशत और 6 महीनों में 10.12 फीसदी की गिरावट देखी गई. कंपनी ने अपना 52 वीक हाई लेवल 18 सितंबर 2025 को बनाया था. कंपनी के शेयर्स ने 6225 रुपये के लेवल को इस दिन पर टच किया था. कंपनी के शेयर्स मेंआई भारी गिरावट के बावजूद जेफरिज ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. जेफरीज ने इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस 7025 रुपये बताया है. यानी कंपनी के शेयर्स 31 फीसदी तक चढ़ सकते हैं. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी की हवाई सेवाओं पर एफडीटीएल के नए नियमों का असर हुआ है और दिंसबर के मध्य तक एयरलाइन सर्विस की दिक्कतें दूर हो सकती हैं. विदेशी ब्रोकरेज फर्म UBS ने भी इंटरग्लोब एविएशन स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. BofA सिक्योरिटीज ने बताया टारगेट प्राइस सिर्फ यही नहीं, बोफा सिक्योरिटीज ने भी इस कंपनी के स्टॉक्स को खरीदारी की सलाह दी है और 6,600 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है, लेकिन कैंसिलेशन की वजह से तीसरी तिमाही के मुनाफे का अनुमान 9 प्रतिशत कम कर दिया है. सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज का कहना है कि फ्लाइट्स रद्द होने से क्षमता घटी है, फिक्स्ड खर्चे और परेशानी वाले खर्च बढ़ गए हैं, जिससे एक फ्लाइट का खर्च ज्यादा हो रहा है. साथ ही 2026 से पायलटों की ड्यूटी के नए सख्त नियम आने से पायलटों की जरूरत बढ़ेगी और मजदूरी खर्च करीब 10 प्रतिशत ऊपर जा सकता है. इसी वजह से 2026 से 2028 तक के मुनाफे के अनुमान को 7 प्रतिशत घटाया गया है, जिससे टारगेट प्राइस थोड़ा कम हुआ, लेकिन अभी भी 6,600 रुपये ही रखा गया है. गोल्डमैन सैक्स ने भी Buy रेटिंग दी गोल्डमैन सैक्स ने भी इंडिगो पर खरीदने की सलाह दी है और 5,700 रुपये का टारगेट रखा है, वजह ये कि कंपनी का मार्केट में सबसे मजबूत दबदबा है और उसका खर्च सबसे कम है. ब्रोकरेज का कहना है कि 2027 में पायलटों का खर्च बढ़ना और नए नियमों का असर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है, ये मामला अभी चल ही रहा है. ऐसे हाल में फ्लाइट्स कैंसिल होने की परेशानी के बाद कंपनी क्या कदम उठाती है, उस पर करीबी नजर रहेगी. गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि इंडिगो के पास अभी भी सबसे साफ प्लान है नए विमान जोड़ने का और भारत में तेजी से बढ़ते मिडिल क्लास के यात्रा करने के शौक से कंपनी को बड़ा फायदा मिल रहा है. पहले उन्होंने 6,000 रुपये का टारगेट रखा था, लेकिन अब मुनाफे के अनुमान थोड़े कम करने के बाद टारगेट प्राइस 5,700 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज ने बताया कि जब तक ये साफ नहीं हो जाता कि सरकार या नियामक इंडिगो पर कोई सख्त कार्रवाई करेगा या नहीं, तब तक शेयर में ऊपर-नीचे होते रहना आम बात है. इसके अलावा जेएम फाइनेंशियल ने इस स्टॉक को बेचने की सलाह दे दी है.
Indigo Stock Indigo Stock To Buy Stock Tips Stocks To Buy News Indigo Shares Indigo Share Price Indigo Stock Interglobe Aviation Share Price Indigo Flight Cancellations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिसंबर में निपटाने हैं 4 जरूरी काम: 31 दिसंबर तक पैन को आधार से लिंक करें, एडवांस टैक्स भरने का भी आखिरी मौका31st December 2025 Important Tasks - Things To Do Before 31 December 2025; All You Need To Know. दिसंबर में निपटाने हैं 4 जरूरी काम/31 दिसंबर तक पैन को आधार से लिंक करें, एडवांस टैक्स भरने का भी आखिरी मौका
Read more »
दिसंबर की 4 जरूरी डेडलाइन: ITR से आधार-पैन लिंकिंग तक, 31 से पहले निपटा लें ये काम; एक की Deadline में बचे 3 दिनFour important tasks December 2025: दिसंबर 2025 में पैन-आधार लिंकिंग और आईटीआर फाइलिंग सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों की समय सीमा समाप्त हो रही है। कर ऑडिट वाले मामलों के लिए आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है, जबकि एडवांस टैक्स की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। 31 दिसंबर तक बिलेटेड आईटीआर फाइल किया जा सकता है, लेकिन लेट फीस लगेगी। इसके अतिरिक्त, 1...
Read more »
सबसे अमीर बैंकर की बहू...लेकिन नहीं दी एक भी हिट फिल्म, 31 साल की इस एक्ट्रेस के ससुर का है 350000000 का बैंकये कोई और नहीं बल्कि अदिति आर्य हैं जिन्होंने देश के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक संग शादी की है. दोनों ने साल 2023 में ब्याह रचाया था. उदय कोटक 'कोटक महिंद्रा बैंक' के फाउंडर हैं. जो कि भारत के बैंकिंग सेक्टर में से एक बड़ा नाम बन चुका है.
Read more »
31 ડિસેમ્બર સુધીમાં પતાવી દો આ જરૂરી કામ, સરકાર વારંવાર નહીં આપે મોકોજો તમે પાન-આધાર લિંકિંગ, આઈટીઆર ફાઇલિંગ અને એડવાન્સ ટેક્સ જેવા કામોને મુલતવી રાખ્યા છે, તો હવે સાવધ થઈ જાઓ. આ બધી સમયમર્યાદા સીધી તમારા બેંકિંગ, રોકાણ અને ટેક્સ પ્રોફાઇલને અસર કરે છે.
Read more »
बिहार के 31 जिलों में 14 से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो टीकाकरण, हेल्थ मिनिस्टर ने दी जानकारीबिहार के 31 जिलों में 14 से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलेगा, जिसमें पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने पड़ोसी देशों में पोलियो वायरस के संक्रमण को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की, बात कही। अभियान के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स बैठकें आयोजित की जाएंगी और...
Read more »
31 दिसंबर है अंतिम मौका: जल्द निपटाएं सरकार द्वारा तय अहम काम, वरना बढ़ेगी परेशानीदिसंबर खत्म होने से पहले टैक्स, डॉक्यूमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े कई अहम कामों की लास्ट डेट सामने आ चुकी है. अगर पैन-आधार लिंकिंग, ITR, एडवांस टैक्स या राशन कार्ड ई-केवाईसी अब तक अधूरे हैं, तो देर करना भारी पड़ सकता है. सरकार बार-बार मौका नहीं देती, इसलिए 31 दिसंबर से पहले ये सभी जरूरी काम निपटाना बेहद जरूरी है.
Read more »
