'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सेट पर स्मृति ईरानी की मेमोरी पावर से हैरान हो गए थे चेतन हंसराज
मुंबई, 27 जुलाई । टेलीविजन अभिनेता चेतन हंसराज ने लोकप्रिय शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि स्मृति की याददाश्त और प्रोफेशनल व्यवहार ने उन्हें काफी प्रभावित किया था। Advertismentउन्होंने आईएएनएस को बताया,स्मृति के साथ काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव था। मैं ज्यादातर उनकी डुप्लीकेट के साथ शूट करता था, क्योंकि वह उन दिनों बहुत व्यस्त रहती थी। फिर एक दिन 20 पेज का बड़ा सीन आया और मुझे उस दिन स्मृति के साथ शूट करना था। मैं बहुत घबराया हुआ था, उस दिन उन्होंने मेरा सहयोग किया। उन्हें न सिर्फ अपनी लाइनें याद थीं, बल्कि मेरी लाइनें भी याद थीं। उनकी याददाश्त कमाल की है। चेतन ने यह भी कहा कि अगर क्योंकि सास भी कभी बहू थी फिर से वापस आता है, तो यह आज के टॉप शोज को टक्कर देगा। उन्होंने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि यह शो फिर से नंबर-1 बन सकता है। 25 साल पहले इसने टीवी देखने की आदत डाली थी। आज लोग ओटीटी, यूट्यूब और इंस्टाग्राम में हैं, लेकिन टीवी परिवारों को एक साथ लाया था। हमें फिर से वैसा समय चाहिए। चेतन कहानी घर घर की में भी नजर आए थे। अभिनेता ने इस शो से उम्मीद जताई कि इस शो की वापसी से भारतीय टीवी का सुनहरा दौर फिर लौट सकता है। उन्होंने कहा, टीवी में बहुत बदलाव आया है, लेकिन कहानियां अब पहले जैसी नहीं रहीं। पहले टीवी पर नए कॉन्सेप्ट और शानदार कहानियां होती थीं। अब चीजें रुकी-सी लगती हैं। मुझे उम्मीद है कि एकता कपूर और स्मृति ईरानी के साथ क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शो टीवी के सुनहरे दौर को वापस लाएंगे। बता दें, चेतन ने इस शो में इंस्पेक्टर मान सिंह चौहान का किरदार निभाया था। शो का नया सीजन 29 जुलाई से स्टार प्लस पर शुरू होगा, जिसमें स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय फिर से तुलसी और मिहिर विरानी के किरदार में नजर आएंगे। --आईएएनएस एनएस/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्मृति ईरानी ने ठुकरा दी थी ऋषि कपूर के साथ फिल्म और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', बोलीं- PMO से आ गया था फोनस्मृति ईरानी, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 2014 में दूसरा सीजन और ऋषि कपूर के साथ फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था क्योंकि वह राजनीति में अपना करियर बनाना चाहती थीं।
Read more »
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से सामने आई स्मृति ईरानी की पहली फोटो, तुलसी को देखते ही नम हुईं फैंस की आंखेंटेलीविजन प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सीजन 2 में तुलसी विरानी के रूप में लौट आई हैं। 25 साल पूरे होने पर शो की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसमें अमर उपाध्याय भी मिहिर विरानी के रूप में नजर आएंगे।
Read more »
25 साल बाद भी चलेगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का जादू... ये हैं 5 बड़ी वजहें'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला प्रोमो आ चुका है और सोशल मीडिया पर फैन्स में इस शो की वापसी के लिए जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है.
Read more »
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' में फिर से वापसी के लिए उत्साहित हूं : प्राची शाह'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' में फिर से वापसी के लिए उत्साहित हूं : प्राची शाह
Read more »
'मैंने कभी OTT पर काम नहीं किया...', स्मृति ईरानी ने बताया- क्यों एक्टिंग में कर रही हैं वापसीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ बहुत जल्द टेलीकास्ट होने वाला है. शो में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर से तुलसी की भूमिका में नजर आने वाली हैं. जब उन्होंने ऐलान किया कि वो फिर से क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रीबूट में तुलसी विरानी का रोल निभाएंगी, तो हर कोई हैरान था.
Read more »
स्मृति ईरानी ने टीवी शो के शुरुआती संघर्ष को किया याद, देखें क्या बोलीं?स्मृति ईरानी ने आजतक पर अपने जीवन के सफर पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे टेलीविजन पर 'तुलसी' की भूमिका में आठ साल बिताने के बाद, उन्होंने राजनीति में कदम रखा. स्मृति ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उस जमाने में इस सीरियल ने क्रांति ला दी थी. इस शो की टीम का पूरा आर्थिक सफर यहीं से शुरू हुआ था.
Read more »
