'कुछ रिश्ते जन्मों के लिए होते हैं', 'राम' ने 'लखन' को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की 37 साल पुरानी अनदेखी तस्...

Jackie Shroff Birthday News

'कुछ रिश्ते जन्मों के लिए होते हैं', 'राम' ने 'लखन' को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की 37 साल पुरानी अनदेखी तस्...
जैकी श्रॉफ जन्मदिनJackie ShroffAnil Kapoor
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

जैकी श्रॉफ आज अपना 69वां बर्थडे मना रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर के पुराने दोस्त अनिल कपूर ने 37 साल पुरानी अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर के साथ सुभाष घई की क्लासिक फिल्म राम लखन में काम किया था. इस फिल्म से एक ऐसे रिश्ते की शुरुआत हुई जो आज भी कायम है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘भिड्डू’ यानी जैकी श्रॉफ आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर इंडस्ट्री से लेकर उनके चाहने वालों तक, हर कोई जैकी दादा को प्यार और शुभकामनाओं से नवाज रहा है. अपने अलग अंदाज, जमीन से जुड़े स्वभाव और दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले जैकी श्रॉफ सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक भावना हैं.

इस खास दिन को उनके जिगरी दोस्त और को-स्टार अनिल कपूर ने और भी यादगार बना दिया. अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ के साथ अपनी कई पुरानी, अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जो उनके दशकों पुराने रिश्ते की कहानी खुद बयां करती हैं. इन तस्वीरों में कभी शूटिंग के दौरान की मस्ती दिखती है, तो कहीं दो दोस्तों के बीच की खामोश समझदारी. अनिल कपूर ने जैकी को दी बधाई इन तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने जो कैप्शन लिखा, उसने फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने लिखा, ‘कुछ रिश्ते जन्मों-जनम के होते हैं. आपके लिए हर जनम में शुक्रगुजार हूं’. यह लाइन सिर्फ एक बधाई नहीं, बल्कि उस दोस्ती का सबूत है, जो समय, सफलता और उतार-चढ़ाव से परे रही है. यहां देखें पोस्ट Some bonds go beyond one lifetime….Grateful for you in every janam, Jaggu Da. Happy Birthday, Ram❤️✨@bindasbhidu pic.twitter.com/k4Mnl2rFry — Anil Kapoor February 1, 2026 सनी लियोनी की वो क्राइम थ्रिलर, जिसके लिए कान्स में 7 मिनट तक बजती रही तालियां, भारत में आजतक नहीं हुई रिलीज जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की दोस्ती की नींव सुभाष घई की क्लासिक फिल्म ‘राम लखन’ के दौरान पड़ी थी. इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जितनी शानदार थी, ऑफस्क्रीन बॉन्ड उससे कहीं ज्यादा गहरा रहा. वक्त के साथ दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुने, लेकिन उनकी दोस्ती हमेशा कायम रही. जैकी दादा का करियर जितना मजबूत रहा, उतना ही उनका व्यक्तित्व भी सादा और दिल से जुड़ा रहा है. चाहे स्टारडम की ऊंचाइयां हों या निजी जिंदगी के संघर्ष, जैकी श्रॉफ हमेशा अपने दोस्तों और परिवार के साथ खड़े नजर आए. शायद यही वजह है कि इंडस्ट्री में उन्हें सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि एक सच्चे इंसान के तौर पर भी देखा जाता है. अनिल कपूर की यह पोस्ट सिर्फ जैकी श्रॉफ के जन्मदिन की बधाई नहीं थी, बल्कि उस दौर की याद दिलाने वाली थी, जब दोस्ती बिना शर्त हुआ करती थी. फैंस भी इन तस्वीरों और शब्दों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों की दोस्ती को “बॉलीवुड की सबसे सच्ची दोस्ती” बता रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

जैकी श्रॉफ जन्मदिन Jackie Shroff Anil Kapoor Anil Kapoor Wishes Jackie Shroff On His Birthday Anil Kapoor And Jackie Shroff Films अनिल कपूर ने जैकी श्रॉफ पर लुटाया प्यार जैकी श्रॉफ अनिल कपूर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

GG vs MI Live Score: 37 पर मुंबई को तीसरा झटका, नेट शीवर ब्रंट दो रन बनाकर आउट; सोफी डिवाइन को दूसरी सफलताGG vs MI Live Score: 37 पर मुंबई को तीसरा झटका, नेट शीवर ब्रंट दो रन बनाकर आउट; सोफी डिवाइन को दूसरी सफलतानमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मुकाबला गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम नॉकआउट
Read more »

पटना बना बिहार स्टेट सीनियर कबड्डी चैंपियन, फाइनल में बेगूसराय को हरायापटना बना बिहार स्टेट सीनियर कबड्डी चैंपियन, फाइनल में बेगूसराय को हरायालखीसराय के केआरके मैदान में 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप संपन्न हुई। रोमांचक फाइनल में पटना ने बेगूसराय को 40-37 के करीबी अंतर से हराकर खिताब जीता। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र और बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुमार विजय ने विजेता पटना और उपविजेता बेगूसराय टीम को सम्मानित किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार...
Read more »

चार राज्य और 37 घंटे का सफर…भारत की सबसे लंबी बस यात्रा, जान लें किन रास्तों से जाता है रूटचार राज्य और 37 घंटे का सफर…भारत की सबसे लंबी बस यात्रा, जान लें किन रास्तों से जाता है रूटभारत का सबसे लंबा बस रूट बेंगलुरु से जोधपुर तक है, जो करीब 1950 किमी की दूरी 37 घंटे में तय करता है। यह बस कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे चार राज्यों से होकर गुजरती है, जिससे यात्रियों को कई संस्कृतियों का अनुभव मिलता है।
Read more »

लाल रंग की वो रातें...जब गांव में मर्दों की चीखें गूंजती हैं, आपको सोने नहीं देगी 1 घंटा 37 मिनट की कहानी; क्लाइमैक्स देख कांपेगी रूहलाल रंग की वो रातें...जब गांव में मर्दों की चीखें गूंजती हैं, आपको सोने नहीं देगी 1 घंटा 37 मिनट की कहानी; क्लाइमैक्स देख कांपेगी रूहSupernatural Horror-Thriller Movie: आज जहां रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में समय-समय पर देखने को मिलती रहती हैं, वहीं अब लोगों का रुझान हॉरर, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा वाली फिल्मों की ओर तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप भी ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं जो सिर्फ डर नहीं बल्कि एक गहरा मैसेज भी छोड़ जाएं, तो आपको ‘बुलबुल’ जरूर देखनी चाहिए.
Read more »

₹641,77,785 कोटींचं नुकसान... चांदीच्या दरांमध्ये 37 टक्क्यांची घसरण तर सोनं 13 टक्क्यांनी घसरलं₹641,77,785 कोटींचं नुकसान... चांदीच्या दरांमध्ये 37 टक्क्यांची घसरण तर सोनं 13 टक्क्यांनी घसरलंGold & Silver Price: सोन्या, चांदीच्या दरांमध्ये फार मोठी घसरण झाली असून यासाठी अमेरिकेतील दोन महत्त्वाच्या गोष्टी कारणीभूत ठरल्या आहेत. या गोष्टी कोणत्या आणि नक्की झालंय काय जाणून घेऊयात सविस्तरपणे...
Read more »

Samsung के 200MP कैमरा वाले अल्ट्रा 5G पर डिस्काउंट, हो गया 37 हजार रुपये सस्ताSamsung के 200MP कैमरा वाले अल्ट्रा 5G पर डिस्काउंट, हो गया 37 हजार रुपये सस्तासैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 5G फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। 1,34,999 रुपये का यह प्रीमियम फोन अब बिना किसी बैंक ऑफर के 97,990 रुपये में मिल रहा है, जिससे 37,000 रुपये की बचत हो रही है। यह डील विशेष रूप से टाइटेनियम ग्रे वेरिएंट पर है। इसमें 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 6.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:57