सीएम योगी ने गुरुवार अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में पहुंचे प्रत्येक पीड़ितों से मुलाकात की। सीएम ने उनकी समस्याओं को सुना फिर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को समय सीमा के अंदर न्याय मिले। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में पुलिस की प्रताड़ना से सम्बंधित शिकायत को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से...
जागरण टीम, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई। सीएम ने प्रत्येक पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के अंदर समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रत्येक पीड़ितों के पास पहुंच मुख्यमंत्री ने सुनी समस्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह ही अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में पहुंचे प्रत्येक पीड़ितों से मुलाकात की। सीएम ने उनकी समस्याओं को सुना, फिर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को समय सीमा के अंदर न्याय मिले। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में पुलिस की प्रताड़ना से सम्बंधित शिकायत को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। बोले कि पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील रहे और स्थानीय स्तर पर ही सुनवाई सुनिश्चित होती रहे। मरीज को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश वहीं उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर आए पीड़ितों को भी सीएम ने आश्वस्त किया कि कहीं भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जमीन कब्जा की शिकायत पर सख्ती बरतते हुए इस पर अंकुश लगाया जाए। वहीं युवाओं ने भी अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया, जिस पर उन्हें भी त्वरित समाधान का आश्वासन मिला। सीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के अंदर निस्तारण कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें: सीएम योगी के आदेश पर लखनऊ में एक लाख वर्गमीटर भूमि कब्जामुक्त, 8 दिन में अकबरनगर के ध्वस्त किए गए 1320 अवैध निर्माण यह भी पढ़ें: 'जो लोग चुनावी चंदे के नाम पर करोड़ों रुपए खा सकते हैं, वो.
..', UGC-NET की परीक्षा रद्द होने पर अखिलेश ने सरकार को घेरा
CM Yogi Yogi Adityanath UP CM Uttar Pradesh UP News News In Hindi Lucknow News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘कॉलेज के दिनों में एक लड़की को प्रपोज किया’, सीएम सिद्धारमैया ने बताई अपनी अधूरी प्रेम कहानीसीएम सिद्धारमैया ने उसे कार्यक्रम में बताया कि असल में वो लड़की भी शादी करने को राजी नहीं हुई थी, उनके मुताबिक वे खुद तो शादी करना चाहते थे
Read more »
Churu News:विद्युत कटौती को लेकर प्रशासन गंभीर,डीएम पुष्पा सत्यानी ने किया GSS का निरीक्षणChuru News:क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन मुस्तेद दिखाई दे रहा है.इस दौरान क्लक्टर ने अधिकारियों को समुचित बिजली व पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए.
Read more »
Jaipur News: हीटवेव प्रबंधन पर चिकित्सा मंत्री ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देशJaipur News: राजस्थान में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Read more »
योगी ने कहा- 'वर्तमान चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच', मची सियासी हलचलेंआरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने योगी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो तो अपने नौजवानों को यूपी में नौकरी दे ही नहीं पाए, बेरोजगार कर दिए..
Read more »
आंध्र प्रदेश में ट्रक- वैन की टक्कर में छह लोगों की मौतराज्य मंत्री कोल्लू रवींद्र ने दुर्घटना पर दुःख जताया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
Read more »
कश्मीर घाटी की तरह जम्मू में भी लागू हो जीरो टेरर प्लान, अमित शाह बोले-पर्यटन स्थलों पर चौकसी बढ़ाएंकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को जम्मू क्षेत्र में उभरते आतंकवाद को कुचलने और किसी भी कीमत पर इसे फिर से पनपने नहीं देने का निर्देश दिया
Read more »
