'और आप हरियाणा में डिज्नी लैंड बनाना चाहते हैं?' गुरुग्राम में गंदगी देख भड़के जेट एअरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर

Gurugram Garbage News

'और आप हरियाणा में डिज्नी लैंड बनाना चाहते हैं?' गुरुग्राम में गंदगी देख भड़के जेट एअरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर
Sanjeev KapoorJet Airways CEOGurugram Municipality
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 53%

Sanjiv Kapoor on Gurugram Garbage Crisis जेट एअरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने गुरुग्राम में गंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर नगरपालिका को लताड़ा। उन्होंने सेक्टर 44 में जमा कचरे और गायों की दुर्दशा दिखाई। संजीव कपूर ने पीएम मोदी को टैग कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्रवाई की मांग की। यूजर्स ने भी संजीव कपूर का समर्थन किया...

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। जेट एअरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके गंदगी के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। यह तस्वीरें हरियाणा के मशहूर शहर और दिल्ली एनसीआर का हिस्सा माने जाने वाले गुरुग्राम की हैं। गुरुग्राम में गंदगी का जिक्र करके संजीव कपूर ने गुरुग्राम नगरपालिका को जमकर लताड़ लगाई है। संजीव कपूर ने गुरुग्राम के सेक्टर 44 में जमा कचरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में ऐसी ही तस्वीरों की बाढ़ आ गई। संजीव कपूर का पोस्ट वायरल सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए संजीव कपूर ने लिखा, यह तो पहले से भी अधिक खराब हो गया है। शर्म करो। यहां जमीन की नहीं बल्कि टैक्स देने वाले लोगों और गायों की भी बेकदरी हो रही है। ऐसे में आप हरियाणा में डिज्नी लैंड बनाने का सपना देख रहे हैं? यह कितना हास्यपद है। पीएम मोदी को किया टैग संजीव कपूर ने गुरुग्राम में कचरे के साथ-साथ आसपास खड़ी गायों की भी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की है। Months later, worse than ever before.

Shame on you, @MunCorpGurugram @DC_Gurugram @cmohry - no respect for the land, for tax-paying citizens, and not even for the cows! And you want to build a Disneyland in Haryana? Ludicrous! @narendramodi ji, please do something! #SwachhBharat pic.twitter.com/rr5Gg9Rufi— Sanjiv Kapoor July 5, 2025 शिकायत भी बेअसर: संजीव कपूर संजीव कपूर ने इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि अधिकारी लोगों की शिकायतों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार इस कचरे की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समर्थन में उतरे कई यूजर्स संजीव कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसपर रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा डिज्नी लैंड बनाने की बजाए मौजूदा शहर पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। हमें फैंसी विकास नहीं चाहिए। बस गुरुग्राम को साफ रखे वही हमारे लिए बहुत है। नगरपालिका का निजीकरण हो: यूजर एक अन्य यूजर ने लिखा, शायद अब समय आ गया है कि मेट्रो शहरों में नगरपालिका का निजीकरण कर देना चाहिए। जिम्मेदारी ही इसका एकमात्र हल है। अगर प्राइवेट हाथों में यह जिम्मेदारी होगी तो शायद यह काम आसान हो जाएगा। गुरुग्राम शिफ्ट होने पर अफसोस: यूजर एक और यूजर ने कमेंट किया कि पूरा शहर की कूड़ाघर बन गया है। मगर दुख की बात यह है कि कुछ नहीं होगा। हरियाली वाली सभी जगहें कूड़ादान बन चुकी हैं। मैं कुछ महीने पहले ही गुरुग्राम में शिफ्ट हुआ हूं और मुझे अपने इस फैसले पर पछतावा हो रहा है। यह भी पढ़ें- 'जेवियर माइली जी, आपका शुक्रिया', पीएम मोदी ने क्यों अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से कहा ऐसा? पहलगाम हमले से जुड़ी है वजह

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sanjeev Kapoor Jet Airways CEO Gurugram Municipality Swachh Bharat Mission Sector 44 Gurugram Haryana Garbage Delhi NCR Pollution Municipal Privatization Gurugram Cleanliness

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोनम कपूर के वाइट लहंगा लुक्स हैं शादी पार्टी का परफेक्ट अंदाजसोनम कपूर के वाइट लहंगा लुक्स हैं शादी पार्टी का परफेक्ट अंदाजगर्मी की शादियों में गेस्ट लुक के लिए हम अक्सर हल्के और आरामदायक स्टाइलिंग की तलाश में रहते हैं। यहां देखें सोनम कपूर के ऐसे ही वाइट लहंगे, जिनमें आप परी लगेंगी।
Read more »

अमीर देश छोड़कर क्‍यों भाग रहे लोग? तमाम तरह की सुव‍िधाएं, मोटी कमाई, फ‍िर भी ठुकरा रहे अपना मुल्‍कअमीर देश छोड़कर क्‍यों भाग रहे लोग? तमाम तरह की सुव‍िधाएं, मोटी कमाई, फ‍िर भी ठुकरा रहे अपना मुल्‍कब्रिटेन में तमाम लोग मुल्‍क छोड़कर दूसरे देशों में बसना चाहते हैं. 75% युवा विदेश में आश‍ियाना बनाने के सपने देख रहे हैं.
Read more »

Top Schools In Lucknow: बच्चों को देना चाहते हैं बेस्ट एजुकेशन, तो लखनऊ के इन टॉप स्कूलों में करवाएं एडमिशन...Top Schools In Lucknow: बच्चों को देना चाहते हैं बेस्ट एजुकेशन, तो लखनऊ के इन टॉप स्कूलों में करवाएं एडमिशन...Top Schools in Lucknow: अगर आप लखनऊ में हैं और अपने बच्चे के लिए बेहतर स्कूल देख रहे हैं, तो लखनऊ में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टॉप स्कूल में मौजूद हैं.
Read more »

क्रोम की यह सेटिंग छिपाएगी आपके सारे राजक्रोम की यह सेटिंग छिपाएगी आपके सारे राजक्रोम में कई प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री कोई न देख पाए तो आप कुछ स्टेप्स में इसको डिलीट कर सकते हैं।
Read more »

PHOTOS: जबलपुर की टॉप 5 प्राइम लोकेशन, जहां सभी चाहते हैं अपने सपनों का घर...जानें कीमत भीPHOTOS: जबलपुर की टॉप 5 प्राइम लोकेशन, जहां सभी चाहते हैं अपने सपनों का घर...जानें कीमत भीअगर आप भी अपने सपनों का घर लेना चाहते हैं और आपका बजट अच्छा है, तो आप मध्य प्रदेश के जबलपुर की इन प्राइम लोकेशन में अपना घर ले सकते हैं.
Read more »

अनिल कपूर को 'झूठा नंबर वन' बता भड़के पहलाज निहलानी: बोले– 'अंदाज' करने को खुद बेताब थे, 50 बार सुना था फिल...अनिल कपूर को 'झूठा नंबर वन' बता भड़के पहलाज निहलानी: बोले– 'अंदाज' करने को खुद बेताब थे, 50 बार सुना था फिल...फिल्म प्रोड्यूसर और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता अनिल कपूर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अनिल कपूर को
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:15:15