ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था. ये खुलासा वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने किया है. भारतीय वायुसेना का 93वां वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को हिंडन बेस पर होगा. परेड में राफेल, सुखोई प्रदर्शन और 18 इनोवेशन दिखाए जाएंगे. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रदर्शन होगा. 300 किमी दूर सटीक हमले किए गए.
भारतीय वायुसेना अपने 93वें वायुसेना दिवस पर जोरदार उत्सव की तैयारी कर रही है. इस मौके पर एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था. विंग कमांडर जयदीप सिंह, जो वायुसेना के पीआरओ हैं ने प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पूरी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को हिंडन एयर फोर्स बेस पर एक भव्य परेड होगी. 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी. इस समारोह में वायुसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और थलसेना प्रमुख भी शामिल होंगे. यह दिवस वायुसेना की ताकत, आत्मनिर्भरता और देश सेवा को दर्शाएगा.ऑपरेशन सिंदूर में पाक का नुकसान जमीन पर: चार जगहों पर रडार, दो जगहों पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, दो जगहों पर रनवे, तीन जगहों पर हैंगर और 4-5 एफ-16 तथा एक एसएएम सिस्टम नष्ट. हवा में: एक लंबी दूरी के स्ट्राइक के सबूत हैं. एडब्ल्यूएसीएस या सिगइंट एयरक्राफ्ट के और 4-5 फाइटर एफ-16 या जे-10 क्लास के. इससे पाकिस्तान को जमीन और हवा में कुल फाइटर विमानों का नुकसान करीब 9-10 हो गया.यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह की PAK को सख्त चेतावनी, सर क्रीक पर नजर डाली तो हम इतिहास-भूगोल बदल देंगे Advertisement ये है चीन द्वारा पाकिस्तान को दिया JF-17 फाइटर जेट. परेड और आकर्षण: ध्वज फ्लाइपास्ट और स्टेटिक डिस्प्लेविंग कमांडर सिंह ने कहा कि परेड में कई रोमांचक चीजें होंगी. सबसे खास होगा ध्वज फ्लाइपास्ट. इसमें एमआई-17 हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर उड़ेगा. यह ऑपरेशन इस साल का सबसे बड़ा अभियान था. स्टेटिक डिस्प्ले में राफेल, Su-30MKI, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और आकाश सरफेस-टू-एयर मिसाइल दिखाए जाएंगे.रडार और हथियार भी प्रदर्शित होंगे. वायुसेना ने कुल 18 नई इनोवेशन भी पेश की हैं. ये इनोवेशन वायुसेना की आत्मनिर्भरता, समस्या समाधान क्षमता और भविष्य की सोच को दिखाते हैं. विंग कमांडर ने कहा कि ये दिखाते हैं कि हम खुद पर भरोसा करते हैं. नई चुनौतियों के लिए तैयार हैं.यह भी पढ़ें: L-70 एयर डिफेंस गन जिससे राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा, उसका ऑपरेशन सिंदूर में क्या रोल था?ऑपरेशन सिंदूर: इतिहास का नया अध्यायब्रीफिंग का मुख्य फोकस था ऑपरेशन सिंदूर. यह पहलगाम हमले के बाद का सबसे महत्वपूर्ण अभियान था. विंग कमांडर ने बताया कि सरकार ने सेनाओं को पूरी आजादी दी थी. यह युद्ध इतिहास में दर्ज होगा, क्योंकि यह एक लक्ष्य के साथ शुरू हुआ और राष्ट्र ने सीजफायर का फैसला लिया.हमारी मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने खेल पलट दिया. लॉन्ग रेंज एसएएम मिसाइलों ने दुश्मन को पीछे धकेल दिया. सबसे लंबा टारगेट किल 300 किलोमीटर से ज्यादा का था. विंग कमांडर ने गर्व से कहा कि यह इतिहास में दर्ज होगा. हमने सटीक हमले किए, न्यूनतम नुकसान के साथ. सिर्फ एक रात में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया. Advertisement 1971 के बाद पहली बार इतना विनाशकारी अभियान ऑपरेशन सिंदूर में दिखा. वायुसेना ने साबित किया कि वह अचूक, अभेद्य और सटीक है. सभी सेनाओं – वायु, थल और नौ – ने मिलकर योजना बनाई और अमल किया.यह भी पढ़ें: चीन ने 'गुआम किलर' मिसाइल का सफल परीक्षण किया... अमेरिकी नौसेना बेस को बड़ा खतराविंग कमांडर ने कहा कि गलत सूचनाओं की भरमार थी, लेकिन हमारे मीडिया ने सेनाओं की बहुत मदद की. जनता का मनोबल न गिरे, इसके लिए चैनलों ने योगदान दिया. वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के हमलों का वीडियो भी जारी किया है. जरूरत पड़ने पर कैमरा फीड से और जानकारी ली जा सकती है.मानवीय सहायता और अंतरराष्ट्रीय अभ्यासऑपरेशन सिंदूर के अलावा, वायुसेना ने कई मानवीय सहायता मिशन चलाए. असम, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और अन्य जगहों पर मदद पहुंचाई. विंग कमांडर ने कहा कि हमने लोगों की जिंदगी बचाई और राहत दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रियता रही.यूएई, मिस्र, फ्रांस, सिंगापुर जैसे देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास किए. इन देशों के कमांडरों ने तारीफ की और कहा कि वे अभ्यास जारी रखना चाहते हैं. ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला ने अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया. विंग कमांडर ने कहा कि यह साल अच्छा रहा, लेकिन आगे के समय के बारे में सोचना होगा. Advertisement यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से छूटी अग्नि-प्राइम मिसाइल, पहली बार भारत ने हासिल की ऐसी कामयाबी, 2000 KM की है रेंजभविष्य की चुनौतियां और आत्मनिर्भरताविंग कमांडर ने चेतावनी दी कि अगला युद्ध पिछले जैसा नहीं होगा. हमें वर्तमान और भविष्य के युद्धों के लिए तैयार रहना होगा. दुनिया भर की घटनाओं पर नजर रखनी है. 2047 तक का रोडमैप तैयार है, जिसमें आत्मनिर्भरता मुख्य है. एलसीए मार्क-1ए के ऑर्डर दिए जा चुके हैं.एलसीए मार्क-2 और आईएमआरएच भी पाइपलाइन में हैं. कई रडार और सिस्टम विकसित हो रहे हैं. विंग कमांडर ने कहा कि हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो रणनीतिक तकनीक ले सकते हैं. गैप भरने के लिए काम चल रहा है. भविष्य का युद्ध हमेशा एकीकृत होगा – सभी सेनाओं और एजेंसियों के साथ. ऑपरेशन सिंदूर से हमने सबक सीखे. इससे वायु शक्ति की अहमियत फिर साबित हुई. क्या आएगा Su-57 फाइटर जेट? एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और रूसी सुखोई-57 पर पूछा गया. एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि यह एडीए और डीआरडीओ के क्षेत्र में है. मुझे लगता है कि यह दशक में उड़ान भरेगा. तेजस मार्क-1ए जैसा कठिन काम है. सुखोई-57 पर सभी विकल्प तौलेंगे. रक्षा में प्रक्रिया है, जो भी फैसला होगा, सबसे अच्छा होगा. ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था.---- समाप्त ---- ये भी देखें
93Rd Air Force Day Operation Sindoor Hindon Air Base Rafale Aircraft Su-30 MKI Akash SAM Mitomeiosis Technique Atmanirbharta LCA Mk1a Theatre Commands Air Power Relevance Pahalgam Attack Long Range Sams
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 16 को इस दाम पर खरीदने का गोल्डन चांस! 2 अक्टूबर के बाद पछताएंगे, कहीं चूक न जाए मौकाiPhone 16 Flipkart Offfers: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2 अक्टूबर को खत्म होने जा रही है. सेल के चलते ग्राहकों को iPhone 16 जबरदस्त डिस्काउंट पर खरीदने का गोल्डन चांस मिल रहा है. iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पुरानी सीरीज की कीमत में गिरावट आई है.
Read more »
F-16, JF-17 बनेंगे कबाड़ा! HAL इंडियन एयरफोर्स को सौंप रहा 2 तेजस Mk1A, अस्त्र-ASRAAM मिसाइल से लैस लड़ाकू विमानTejas Mk1A delivery: भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर ली है. एडवांस तेजस Mk1A ने अपने निर्णायक हथियार इंटीग्रेशन टेस्टिंग को पूरा कर लिया है.
Read more »
रूस ने ठुकराई भारत की मांग, पाकिस्तानी JF-17 फाइटर जेट को होगी RD-93MA इंजन की सप्लाई, पुतिन का 'डबल गेम'?JF-17 एक 4.
Read more »
JF-17, J-10C का भर्ता बना देगा तेजस, HAL लगाएगा 4.5 मैक रफ्तार वाला अस्त्र; 340KM रेंज से पाक एयरबेस भी करेगा तबाहTejas fighter jet India: भारतीय वायु सेना (IAF) एशिया में हवाई शक्ति के संतुलन को बदलने के करीब है. स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान पर भारत के अपने गांडीव (अस्त्र Mk3) और यूरोपीय मीटियोर मिसाइलों को इंटीग्रेट करने जा रही है. जिसके लिए अस्त्र मिसाइल की सफल टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है.
Read more »
அணில் என நினைத்து... 17 வயது மாணவன் சுட்டுக்கொலை - வேட்டையால் நடந்த விபரீதம்Bizarre News: அணில் என நினைத்து 17 வயது மாணவனை சுட்டுக்கொல்லப்பட்ட சம்பவம் பெரும் சோகத்தை உருவாக்கி உள்ளது.
Read more »
4 से 5 F-16 और JF-17 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया...ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना प्रमुख का बहुत बड़ा बयान, जानें डिटेल्सभारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किस हद तक तबाही मचाई थी. अब भारतीय वायुसेना के प्रमुख एपी सिंह ने पाकिस्तान की पोल खोली है. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 4-5 फाइटर जेट मार गिराए थे. पाकिस्तान को इस ऑपरेशन के दौरान भारी कीमत चुकानी पड़ी.
Read more »
