'ऑपरेशन सिंदूर में हमने अन्याय का बदला लिया...', दीवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र

PM Modi Diwali Message News

'ऑपरेशन सिंदूर में हमने अन्याय का बदला लिया...', दीवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र
Ram Temple AyodhyaOperation Sindoor IndiaNaxalism India
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 53%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक पत्र में राम मंदिर निर्माण के बाद की दूसरी दिवाली का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए धर्म के पालन और अन्याय के खिलाफ लड़ने की बात कही। उन्होंने नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति और मुख्यधारा में शामिल होने वाले लोगों की सराहना...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली के खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने दीवाली के खास मौके पर देशवासियों के नाम एक खास पत्र लिखा है। इस पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि यह अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद दूसरी दीवाली है। पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि भगवान श्रीराम हमें हमेशा धर्म का पालन करना सिखाते हैं और अन्याय से लड़ने का साहस देते हैं। इसका जीवंत उदाहरण हाल के दिनों में ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने को मिला। जब इस ऑपरेशन में भारत ने धर्म का पालन किया और अन्याय का बदला लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में दीवाली के इस उत्सव पर खास महत्व दिया और लिखा कि दूर-दराज के इलाकों सहित कई जिलों में दीये रोशन होंगे, जहां नक्सलवाद और माओवादी आतंक का खात्मा हो गया है। पीएम मोदी ने अपने पत्र में उन लोगों की तारीफ भी की है, जिन्होंने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने, नक्सलवाद छोड़ने और संविधान को अपनाने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने इस फैसले को भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। पीएम मोदी ने देशवासियों से की ये खास अपील प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि जीएसटी बचत उत्सव के दौरान नागरिकों की हजारों करोड़ रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि कई संकटों से गुजर रही दुनिया में भारत की स्थिरता और संवेदनशीलता दोनों का प्रतीक बनकर उभरा है। भारत भविष्य में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत की इस यात्रा में नागरिकों की प्राथमिक जिम्मेदारी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करना है। स्वदेश अपनाने की कही बात अपने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की बात कही। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने, सभी भाषाओं का सम्मान करने और स्वच्छता को बनाए रखने की अपील की। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और भोजन में तेल का उपयोग 10 प्रतिशत करने के साथ योग को अपनाने का भी सुझाव दिया। यह भी पढ़ें: 'सेना और पुलिस का एक ही मिशन.

..', नेशनल सिक्योरिटी को लेकर राजनाथ सिंह ने और क्या कहा? यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक, सभी ने कैसे मनाई दीवाली?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Ram Temple Ayodhya Operation Sindoor India Naxalism India Diwali Celebrations Prime Minister Narendra Modi Indian Constitution Mainstream Integration Festival Greetings Naxalism Eradication

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 05:51:27