लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आप सभी की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो को रिपोस्ट किया. उस वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा प्रधानमंत्री को एक बड़ी सभा में डांस करते हुए दिखाया गया है.
पीएम मोदी ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि आप सभी की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया. चुनावी मौसम में ऐसी ऐसी रचनात्मकता सचमुच आनंददायक है!Such creativity in peak poll season is truly a delight! #PollHumourhttps://t.co/QNxB6KUQ3R — Narendra Modi May 6, 2024यह भी पढ़ेंबताते चलें कि पीएम मोदी ने जिस वीडियो को शेयर किया है वो किसी कृष्णा नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. साथ ही उसने लिखा है कि यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि 'द डिक्टेटर' मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं करवाएगा.वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी की तरह दिखने वाला कोई शख्स मंच पर पहुंचता है और वो लोगों के बीच डांस करता है. इस दौरान भीड़ में भारी उत्साह होता है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार अभियान जारी है. इस बीच मंगलवार को तीसरे चरण के लिए 94 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इससे पहले फर्स्ट फेज में 102 सीटों पर और दूसरे चरण में 88 सीटों पर वोट डाले गए थे. इस चरण के बाद देश में आधे से अधिक सीटों 284 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएंगे. जिन 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे वो 12 राज्यों में हैं. सबसे अधिक गुजरात में 25 सीटों पर वोट डाले जाएंगे वहीं कर्नाटक में 14, महाराष्ट्र में 11 सीटों पर मतदान संपन्न होगा. Narendra ModiPM ModiLok Sabha Election 2024टिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
PM Modi Lok Sabha Election 2024 PM Modi Dance BJP नरेंद्र मोदी पीएम मोदी लोकसभा चुनाव 2024 पीएम मोदी डांस बीजेपी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पुष्पा के 'ऊ अंटावा' पर छोटी बच्ची ने किया ऐसा धांसू डांस, स्टेज से नीचे उतर आई बाकी लड़कियां, लोग बोले- स्टेज इसी का हैपुष्पा के गाने पर बच्ची ने किया कमाल का डांस
Read more »
‘पाकिस्तान शहजादे को पीएम बनाने के लिए उत्सुक’, गुजरात के आणंद में PM मोदी का कांग्रेस पर निशानापीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। मोदी ने आगे कहा कि आजकल कांग्रेस के शहजादे संविधान को सिर पर रखकर नाच रहे हैं।
Read more »
दिल्ली में बैठा भगवान जगन्नाथ का बेटा ही करेगा काम...PM मोदी ने ओडिशा में भरी हुंकार, कांग्रेस-BJD को घेराPM Modi Rally in Odisha: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पीएम मोदी ने आज यानी सोमवार को बरहमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर प्रहार किया.
Read more »
