सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने उनसे स्पष्ट रूप से पूछा कि उन्हें कैसे पता कि चीन ने भारतीय भूमि पर कब्जा कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि अगर राहुल गांधी सच्चे भारतीय हैं तो उन्हें सेना के बारे में ऐसी बातें नहीं करनी...
एजेंसी, नई दिल्ली। सेना पर टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को तगड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से दो टूक शब्दों में सवाल पूछा कि आपको कैसे पता चीन ने भारत की जमीन हड़प ली है? सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो सेना के बारे में आपको ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीनों आतंकी निकले पाकिस्तानी, एक सबूत ने खोली पहलगाम हमलावरों की पूरी कुंडली सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा- आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है? इस जानकारी का स्रोत क्या है? क्या आपके पास कोई ठोस सबूत है? अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए। संसद में क्यों नहीं पूछते? सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जब सीमा पर विवाद चल रहा हो तो क्या ऐसी बातें करनी चाहिए? आप संसद में इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाते हैं? Supreme Court pulls up Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi over his alleged remarks on the Indian Army after a clash between the Indian and Chinese armies on December 9, 2022.
pic.twitter.com/BPExyZ15k5— ANI August 4, 2025 अभिषेक मनु सिंघवी ने रखा राहुल का पक्ष सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी का पक्ष रखते हुए कहा, अगर वो कुछ कह ही नहीं सकते, तो उनके नेता प्रतिपक्ष होने का फायदा क्या है? इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वो यह सवाल संसद में क्यों नहीं पूछते? सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां क्यों करते हैं? क्या है पूरा मामला? बता दें कि 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। गलवान में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुए तनाव के बाद राहुल गांधी ने कहा था, लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में क्या-क्या पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों द्वारा हमारे सैनिकों की पिटाई पर एक बार भी सवाल नहीं पूछेंगे? साथ ही राहुल ने चीन के द्वारा भारतीय जमीन पर कब्जे का भी दावा किया था। यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के आतंकी के जनाजे में हाई वोल्टेज ड्रामा, लश्कर के कमांडर को लोगों ने खदेड़ा
Rahul Gandhi SC Rahul Gandhi Supreme Court Galwan Clash राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट सेना पर टिप्पणी भारत चीन सीमा विवाद भारतीय सेना कांग्रेस नेता भूमि हड़पना अदालत की फटकार नेता प्रतिपक्ष
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेटे को लेकर भारतीय इंजीनियर की रूसी पत्नी लापता, सुप्रीम कोर्ट सख्त- विक्टोरिया पर लुकआउट नोटिस का आदेशबेटे को लेकर भारतीय इंजीनियर की रूसी पत्नी लापता, सुप्रीम कोर्ट सख्त- विक्टोरिया पर लुकआउट नोटिस का आदेश
Read more »
ढाबे वालों लगा लो QR कोड, अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया, योगी सरकार को बड़ी राहतKanwar Marg QR Code: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को क्यूआर कोड के फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें याचिकाकर्ता को कोई राहत नहीं मिली है.
Read more »
प्रेमानंद महाराज के लिए ऐसे कटुवचन! गुस्साए वृंदावन के संत बोले- कतई बर्दाश्त नहीं करेंगेप्रेमानंद महाराज ने पिछले दिनों युवक और युवतियों के चरित्र को लेकर टिप्पणी की थी। इस पर सतना के एक युवक ने सोशल मीडिया पर उनका गला काटने की धमकी दी।
Read more »
एक सच्चा भारतीय कभी इस तरह की..., भारत-चीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकारRahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेतचा राहुल गांधी को भारतीय सेना पर की गई एक टिप्पणी पर जमकर फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि एक सच्चा भारतीय कभी इस तरह की बात नहीं कहेगा.
Read more »
'...आपको कैसे पता', चीन के कब्जे वाले बयान पर SC की राहुल गांधी को फटकारभारत जोड़ो यात्रा के दौरान चीन पर की गई टिप्पणी को लेकर चल रहे मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि चीन ने 2000 किलोमीटर जमीन हड़प ली है. कोर्ट ने कहा कि एक सच्चा हिंदुस्तानी ऐसा कभी नहीं कहेगा और संसद में यह सब क्यों कहा गया.
Read more »
आपको कैसे पता चला चीन ने जमीन हड़प ली, सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा... राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत ...Rahul Gandhi News: भारतीय सेना पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है. हालांकि, फटकार लगाते हुए जज साहब ने कहा कि एक सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा.
Read more »
