विराट कोहली के बारे में रिपोर्ट आई कि वो इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे। ब्रायन लारा और नवजोत सिंह सिद्धू ने कोहली को इंग्लैंड सीरीज में खेलने की अपील की है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कोहली से टेस्ट क्रिकेट जारी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोहली को टी20 वर्ल्ड कप की तरह अपना टेस्ट करियर भी ऊंचाई पर खत्म...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम की 'रन मशीन' विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबरों ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। महान क्रिकेटर ब्रायन लारा और नवजोत सिंह सिद्धू ने कोहली को इंग्लैंड सीरीज खेलने की सलाह दी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी कोहली से टेस्ट क्रिकेट जारी रखने की अपील की। मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए कोहली से 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोहली को ऊंचाई पर अपना करियर खत्म करना चाहिए। मोहम्मद कैफ ने क्या कहा विराट कोहली, हिंदुस्तान का बब्बर शेर, अब आराम के मूड में है। रिटायरमेंट की तरफ उनका जहन जा रहा है। मुझे लगता है कि वो इंग्लैंड जाएं, वहां पर प्वाइंट प्रूफ करके हाई नोट पर खत्म करें। जो काम टी20 वर्ल्ड कप में किया था, ऊंचाई पर खत्म करें अपना करियर। Is Virat Kohli gonna retire from tests? pic.
twitter.com/i0OkZa8ErU— Mohammad Kaif May 11, 2025 यह भी पढ़ें: Rohit Sharma और Virat Kohli के संन्यास के बाद कैसी होगी भारतीय टीम? देखें भारत का संभावित स्क्वाड टेस्ट क्रिकेट को विराट की जरुरत मोहम्मद कैफ से पहले नवजोत सिंह सिद्धू और ब्रायन लारा ने विराट कोहली से टेस्ट क्रिकेट जारी रखने की अपील की थी। सिद्धू ने इंग्लैंड सीरीज में भारत को कोहली के अनुभव की जरुरत पर प्रकाश डालते हुए कहा, 'उसका मकसद नेक है, लेकिन समय सही नहीं है। भारत का गर्व और प्रतिष्ठा दांव पर है।' लारा ने भी सोशल मीडिया पर कहा, 'टेस्ट क्रिकेट को विराट की जरुरत है। वो संन्यास नहीं लेने जा रहा है। उसकी औसत शेष टेस्ट करियर में 60 के ऊपर रहेगी।' कोहली का टेस्ट करियर बता दें कि विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया और 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। वह आगामी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहेंगे क्योंकि रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन पहले ही संन्यास ले चुके हैं। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किंग कोहली इस समय शानदार लय में हैं और इसका प्रदर्शन वो आईपीएल 2025 में कर चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बैटर ने 11 मैचों में 63.13 की औसत और 143.47 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने सात अर्धशतक जमाए। इस बात पर फैंस की नजरें रहेंगी कि विराट कोहली इंग्लैंड जाएंगे या नहीं। यह भी पढ़ें: BCCI ने बनाया खास प्लान, रूठे विराट कोहली को मनाने के लिए दिग्गज क्रिकेटर को सौंपी कमान
Mohammad Kaif Virat Kohli Test Retirement Virat Kohli Retirement IPL 2025 IPL Apnibaat Royal Challengers Bengaluru India Cricket Team BCCI Mohammad Kaif Youtube Indias Tour Of England Brian Lara Navjot Singh Sidhu Virat Kohli Test Career Virat Kohli Age Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Virat Kohli News Mohammad Kaif News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सैम बिलिंग्स ने इस खिलाड़ी को बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा 'युवराज सिंह'Who is Next Yuvraj Singh of world cricket: इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स ने उस क्रिकेटर के बारे में बात की है जिसे वो विश्व क्रिकेट का दूसरा युवराज सिंह मानते हैं.
Read more »
चिंता नहीं, संस्थान पर हर रोज हमले होते हैं...न्यायपालिका बनाम कार्यपालिका बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजमामले की पैरवी कर रहे वकील ने पीठ से अपील की कि जब सवाल संस्थान (सुप्रीम कोर्ट ) पर जनता के भरोसे का है तो अदालत को अवमानना का संज्ञान लेना चाहिए.
Read more »
'यह तो मेरा ग्राउंड है और मैं यहां का', विराट कोहली ने केएल राहुल को उन्हीं की भाषा में ऐसे दिया जवाब, Viral VideoVirat Kohli Vs Kl Rahul: दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद किंग कोहली ने दिल्ली के मैदान पर कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा हो रही है.
Read more »
'उसकी कलाइयां जादुई हैं..', नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बल्लेबाज को बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा 'मोहम्मद अजहरुद्दीन'Navjot Singh Sidhu react on Virat Kohli: पूर्व भारतीय दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू ने उस क्रिकेटर के बारे में बात की है जिसे वो वर्तमान क्रिकेट में 'कलाई का जादूगर' मानते हैं.
Read more »
एयर इंडिया ने यात्रियों से एयरपोर्ट पर तीन घंटे पहले पहुंचने की अपील कीएयर इंडिया ने यात्रियों से एयरपोर्ट पर तीन घंटे पहले पहुंचने की अपील की
Read more »
Brian Lara ने Virat Kohli से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ना लेने की अपील कीब्रायन लारा ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोहली का खेल के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान है.
Read more »
