लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में ई-सिगरेट के कथित इस्तेमाल पर जांच जारी होने की बात कही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी, क्योंकि सदन की गरिमा सर्वोपरि है। यह मामला शीत सत्र के दौरान तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ा है। बिरला ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई का...
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि कार्रवाई के दौरान सदन के भीतर कथित तौर पर ई-सिगरेट के सेवन से जुड़े मामले की जांच में जारी है और यदि इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो सख्त की जाएगी। संसद की गरिमा और मर्यादा कायम रखने के लिए इसके विरूद्ध किए गए आचरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने साफ किया कि कार्रवाई और सजा का फैसला सदन करेगा स्पीकर नहीं। राष्ट्रमंडल देशों के संसद के अध्यक्षों के सम्मेलन के संदर्भ में प्रेस वार्ता के दौरान ई-सिगरेट विवाद के बारे में पूछे जाने पर ओम बिरला ने यह बात कही। स्पीकर से की गई थी शिकायत उन्होंने कहा कि किसी को भी संसद की पवित्रता को कम करने का अधिकार नहीं है। इस मामले की जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे लोकसभा की एक उचित समिति को भेजा जाएगा। मालूम हो कि बीते शीत सत्र के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद पर सदन में ई-सिगरेट डिवाइस लाने और इसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए स्पीकर को शिकायत दी थी। इस शिकायत की ही स्पीकर जांच करा रहे हैं।वैसे तृणमूल सांसद आजाद ने विवाद सामने आने के बाद ही ई-सिगरेट सेवन के आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद करार दिया था। यह भी पढ़ें- वह तारीख जब पहली बार दुनिया को पता चला- 'जानलेवा है सिगरेट', पैकेट पर हुई चेतावनी लिखने की शुरुआत.
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि कार्रवाई के दौरान सदन के भीतर कथित तौर पर ई-सिगरेट के सेवन से जुड़े मामले की जांच में जारी है और यदि इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो सख्त की जाएगी। संसद की गरिमा और मर्यादा कायम रखने के लिए इसके विरूद्ध किए गए आचरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने साफ किया कि कार्रवाई और सजा का फैसला सदन करेगा स्पीकर नहीं। राष्ट्रमंडल देशों के संसद के अध्यक्षों के सम्मेलन के संदर्भ में प्रेस वार्ता के दौरान ई-सिगरेट विवाद के बारे में पूछे जाने पर ओम बिरला ने यह बात कही। स्पीकर से की गई थी शिकायत उन्होंने कहा कि किसी को भी संसद की पवित्रता को कम करने का अधिकार नहीं है। इस मामले की जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे लोकसभा की एक उचित समिति को भेजा जाएगा। मालूम हो कि बीते शीत सत्र के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद पर सदन में ई-सिगरेट डिवाइस लाने और इसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए स्पीकर को शिकायत दी थी। इस शिकायत की ही स्पीकर जांच करा रहे हैं।वैसे तृणमूल सांसद आजाद ने विवाद सामने आने के बाद ही ई-सिगरेट सेवन के आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद करार दिया था। यह भी पढ़ें- वह तारीख जब पहली बार दुनिया को पता चला- 'जानलेवा है सिगरेट', पैकेट पर हुई चेतावनी लिखने की शुरुआत
Lok Sabha Speaker E-Cigarette Parliament Kirti Azad Anurag Thakur Parliamentary Conduct House Dignity Winter Session India
