लॉरा वोलवार्ट इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक लगाया. लॉरा ने इस वर्ल्ड कप में कुल 470 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली बार आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम के हाथों उन्हें 52 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ट भावुक हो गईं.
बता दें कि लॉरा वोलवार्ट इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक लगाया. लॉरा ने इस वर्ल्ड कप में कुल 470 रन बनाए. हार के बाद क्या बोलीं लॉरा वोलवार्ट...हार के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने कहा, 'मैं इस टीम पर इससे ज्यादा गर्व नहीं कर सकती. हमने शानदार क्रिकेट खेली. दुर्भाग्य से हम जीत के बजाय हारने वाली टीम रहे, लेकिन एक समूह के रूप में हम इससे और मज़बूत बनकर उभरेंगे. हमने उन खराब मैचों को पीछे छोड़ने का बेहतरीन काम किया. हमारा प्रदर्शन या तो बहुत अच्छा था या बहुत खराब. बीच का कुछ नहीं था.'Laura Wolvaardt, TAKE A BOW 🙇 pic.twitter.com/weVTLApINB— ESPNcricinfo November 2, 2025पहली बार चैम्पियन बना भारतआईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए टीम इंडिया ने पहली बार ये खिताब अपने नाम किया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त दी. इस टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ द सीरीज दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने फाइनल में भी फिफ्टी के साथ 5 विकेट झटके. वहीं, प्लेयर ऑफ दे मैच का खिताब शेफाली वर्मा को मिला. Advertisement यह भी पढ़ें: 'मेरे कंधे पर तिरंगा...', जीत के बाद व्हील चेयर पर मैदान में पहुंचीं प्रतीका रावल, देखें VIDEO ऐसा रहा वर्ल्ड कप का सफरभारतीय विमेंस टीम ने इस अभियान का आगाज 30 सितंबर को किया था. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी. दूसरा मैच भारत का पाकिस्तान के खिलाफ 5 अक्तूबर को था. इस मैच में भारतीय महिला टीम ने एकतरफा पाकिस्तान को पटखनी दी थी. भारत ने 88 रनों से ये मैच जीता था.यह भी पढ़ें: 'भगवान ने मुझे भेजा...' प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद भावुक हुईं शेफाली वर्मा, रचा ये कीर्तिमान फिर लगी हार की हैट्रिक...इसके बाद भारतीय टीम को हार की हैट्रिक झेलनी पड़ी. 9 अक्तूबर को भारत को पहली हार साउथ अफ्रीका के हाथों मिली. उसे 3 विकेट से शिकस्त मिली. इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया और फिर इंग्लैंड के साथ खेले गए मैच में 19 अक्तूबर को भारत को हार की हैट्रिक मिली और इंग्लैंड ने 4 रन से मैच जीता.यह भी पढ़ें: World Cup Final Highlights: विमेंस वर्ल्ड कप जीत गईं बेटियां! साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया बनी विश्व चैम्पियनलगातार तीन मैचों की हार के बाद लगने लगा था कि अब भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल है. लेकिन न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भारत का सेमीफाइनल में टिकट पक्का हो गया. इसके बाद भारत ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में जीत हासिल की.---- समाप्त ---- ये भी देखें
South Africa Captain Ind Vs Sa Laura Wolvaardt Video World Champions Indian Women Team Cricket News Pratika Rawal Pratika Rawal Video Ind Vs Sa World Champion India Shefali Varma Harmanpreet Kaur India Vs South Africa Ind Vs Sa India Vs South Africa Score Women World Cup Score Ind Women Score India Live Score India Vs South Africa Final Ind-W Vs Sa-W Live Score Women World Cup Women World Cup Live India Live Score Ind-W Vs Sa-W Live
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रणजी का रण: चौथे दिन उत्तर प्रदेश ने संभलकर खेलना शुरू किया, रिंकू शतक की ओर बढ़ेकानपुर के ग्रीन पार्क में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के चौथे दिन, उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश के 470 रनों के जवाब में संभलकर खेलना शुरू किया। रिंकू सिंह 85 रन बनाकर खेल रहे हैं और शतक की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले, माधव कौशिक और आर्यन जुयाल ने अर्धशतक बनाए, लेकिन प्रियम गर्ग और आराध्य यादव कुछ खास नहीं कर पाए। रिंकू सिंह ने संकटमोचक की भूमिका...
Read more »
चिल्लाने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा! रामभद्राचार्य ने किस भगवान को बताया हीरो? PM मोदी से खास मांगसुल्तानपुर के विजेथुआ धाम में वाल्मीकि रामायण कथा के अंतिम दिन जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदूवादियों को संसद में कम से कम 470 सीटें मिलनी चाहिए। केवल चिल्लाने से यह देश हिंदू राष्ट्र नहीं...
Read more »
कंज्यूमर, ज्वैलरी, FMCG और Paint इंडस्ट्री में आने वाली है तेजी; मोतीलाल ओसवाल ने ₹470 के शेयर पर जताया भरोसाSector of the week: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल Motilal Oswal ने कंज्यूमर सेक्टर में तेजी की संभावना जताई है। त्योहारी मांग और शहरी खपत में सुधार से कंज्यूमर, ज्वैलरी, FMCG और पेंट इंडस्ट्री में ग्रोथ की उम्मीद है। रिपोर्ट में वरुण बेवरेजेस और टाइटन के शेयरों पर भरोसा जताया गया है, जिनके टारगेट प्राइस क्रमशः 580 और 4150 रुपए...
Read more »
Multibagger Stock: तूफानी तेजी से भागेंगे पेप्सी और टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- तुरंत खरीद लो!Motilal Oswal Stock Pick: मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, कंज्यूमर सेक्टर में मजबूती आ सकती है। वरुण बेवरेजेस, जिसका शेयर मूल्य लगभग 470 रुपए है, और टाटा ग्रुप की टाइटन सबसे अधिक फायदेमंद हैं। वरुण बेवरेजेस का अंतरराष्ट्रीय कारोबार बढ़ा है, और टाइटन के ज्वैलरी कारोबार में भी वृद्धि हुई है। दोनों कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न...
Read more »
'470 सीट आने से हिंदू राष्ट्र बनेगा भारत देश', रामभद्राचार्य बोले- अब नहीं बढ़ने नहीं देंगे अत्याचारचित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने 470 सीटें जीतकर देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। रामगंज में जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन किया गया, जो 18 महीनों में बनकर तैयार होगा। चित्रकूट में मेडिकल यूनिवर्सिटी और वैदिक गुरुकुल भी बनेगा।...
Read more »
भारत हिंदू राष्ट्र तभी बनेगा, जब केंद्र सरकार में ... जगन्नाथ मंदिर भूमि पूजन पर बोले रामभद्राचार्यस्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र तभी बनेगा, जब केंद्र सरकार में 470 सीटें होंगी और उसमें भी 370 हिंदू सांसद होंगे। रामभद्राचार्य फतेहपुर में जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में पहुंचे थे।
Read more »
