MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुरी तरह फंस गए हैं. उन्होंने ग्वालियर में 'इमरती देवी का रस खत्म हो गया है. जो अंदर चाशनी होती है, उनके लिए खत्म हो गई है.' उनके इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया है. हालांकि, जीतू ने इस पर सफाई भी दी है. मेरी मंशा सिर्फ सवाल के जवाब को टालने की थी.
ग्वालियर/भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान पर बवाल मच गया है. बीजेपी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है. दरअसल, 2 मई को ग्वालियर में मीडिया ने जीतू पटवारी से कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व मंत्री को लेकर सवाल पूछा था.
इस पर पटवारी ने कहा कि, ‘इमरती देवी का रस खत्म हो गया है. जो अंदर चाशनी होती है, उनके लिए खत्म हो गई है.’ ये बयान देने के बाद सबके निशाने पर आ गए. उनके इस बयान को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें सद्बुद्धि दे. एक दलित महिला के बारे में ऐसा बोलना शोभा नहीं देता है. मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहती, क्योंकि उन्होंने मुझे सदैव बड़ी बहन कहा है. भगवान ने उनकी बुद्धि खराब कर दी है, इसलिए ऐसा बोल रहे हैं. इमरती देवी ने कहा कि वह तो बहुत छोटे हैं. उनके बड़े नेता कमलनाथ मुझे आइटम कहते हैं, दिग्विजय सिंह टंच माल कहते हैं. कांग्रेसी तो शुरू से ऐसे ही बोलते आ रहे हैं. मैं एसपी के पास जाऊंगी, एफआईआर कराऊंगी. उन्हें छोडूंगी नहीं. इमरती को इतना सस्ता न समझें कि कभी भी कुछ भी बोल दें. मैं अपनी सरकार से भी कहूंगी कि मुझे न्याय दो. इमरती मेरे लिए बहन-मां जैसी: जीतू पटवारी दूसरी ओर, जीतू पटवारी ने कहा कि मेरे एक बयान को तोड़मरोड़ कर, गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है. मेरी मंशा सिर्फ सवाल के जवाब को टालने की थी. इमरती मेरी बड़ी बहन जैसी हैं और बड़ी बहन मां के समान होती है. यदि फिर भी किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष को घेरा इधर, बीजेपी ने जीतू पटवारी को घेर लिया है. बीजेपी की मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि जीतू पटवारी के बयान ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता क्या है. इस देश में कांग्रेस पार्टी का होना ही दुर्भाग्य की बात है. संस्कृति को तार-तार करने में ये पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ती. अर्धनारीश्वर के रूप में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है. कांग्रेस पार्टी ने बार-बार महिलाओं को अपमानित किया है. ये साबित कर दिया कि उनके लिए इस देश में महिलाओं का कोई महत्व नहीं है.
Jitu Patwari Video Imarti Devi Video 'इमरती देवी का रस खत्म हो गया है.. ' एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर मचा Video वायरल Gwalior Latest News Gwalior Current News Gwalior News Today Strange Story Ajab Gajab News OMG Story Odd News OMG News Weird News Uncanny News Unearthly News Abnormal News Unreal News Ghostly News Madhya Pradesh Latest News Madhya Pradesh News Madhya Pradesh News Today Madhya Pradesh News Today Hindi Madhya Pradesh Latest News Today In Hindi Madhya Pradesh News Hihdi Me Madhya Pradesh Current News Madhya Pradesh Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP Politics: 12 में से छह सीटें हम जीत रहे, सारे बड़े नेता हमारे साथ... एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यूMP Congress President Jitu Patwari Interview: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नवभारत टाइम्स.
Read more »
MP News: इमरती देवी पर जीतू पटवारी के बयान से गरमाई सियासत, BJP ने कांग्रेस को बताया महिला विरोधीGwalior News: MP PCC चीफ जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के लेकर एक बयान दिया है, जिसके बाद सियासत गरमा गई है. उन्होंने इमरती देवी के कथित वायरल ऑडियो मामले को लेकर कहा कि इमारती जी का रस खत्म हो गया है. उनके इस बयान पर BJP भड़क गई है और कांग्रेस को महिला विरोधी बताया है.
Read more »
'रस खत्म हो गया...' इमरती देवी के खिलाफ जीतू पटवारी का विवादित बयान, BJP हुई आग-बबूलाकांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने इमरती देवी के खिलाफ विवादित बयान दिया है जिससे राजनीति गरमा चुकी है। पटवारी के बयान से आहत होकर इमरती देवी ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखाक्या पटवारी सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को इसी नजर से देखते...
Read more »
इमरती देवी का रस खत्म हो गया है, उनकी चाशनी... जीतू पटवारी के बयान से MP में मचा सियासी बवाल, मांगनी पड़ गई माफीजीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के बारे में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इमरती देवी का रस खत्म हो चुका है और उनके अंदर की चाशनी को लेकर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। पटवारी ने ग्वालियर से लौटकर पत्रकारों से बात करते हुए ये बड़ा बयान...
Read more »
