'इतना दर्दनाक हादसा कभी...', भगदड़ में हुई 41 लोगों की मौत के बाद थलापति विजय का पहला बयान, TN सरकार पर बरस...

Thalapathy Vijay Rally Stampede News

'इतना दर्दनाक हादसा कभी...', भगदड़ में हुई 41 लोगों की मौत के बाद थलापति विजय का पहला बयान, TN सरकार पर बरस...
Thalapathy Vijay First ReactionStampede In Tamil Nadu RallyThalapathy Vijay
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Thalapathy Vijay First Reaction on Karur Rally Stampede: थलापति विजय की चुनावी रैली में हुई 41 मौत के बाद तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है. इस बीच, थलापति ने भगदड़ में मरने वालों और घायलों के प्रति दुख जताया. उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर निशाना भी साधा है. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर भी सवाल उठाए हैं.

मुंबई. थलापति विजय की चुनावी रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हुई थी और 60 लोग घायल हुए. वह तमिलनाडु के करूर में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. मामले की जांच चल रही है. थलापति को छोड़कर कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

इस बीच, थलापति विजय ने पहली बार इस दुर्घटना पर बयान दिया है. विजय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तमिल में बोल रहे हैं. उन्होंने भगदड़ में मरने वालों के प्रति दुख जताया. उन्होंने कहा कि उनका मन चिंता से भर गया है. उन्होंने इतना दर्दनाक हादसा कभी नहीं देखा. थलापति विजय ने उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए तमिलनाडु सरकार निशाना भी साधा. पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी, अगर आपने बदला लेने के बारे में सोच लिया है, तो आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं लेकिन मेरी पार्टी के लोगों को नहीं छू सकते.” थलापति ने बताया पीड़ितों से नही मिल पाने की वजह थलापति विजय ने कहा कि उन्होंने अभी तक प्रभावित लोगों से मुलाकात नहीं की है, क्योंकि उनकी वहां मौजूदगी से ‘असामान्य स्थिति’ पैदा हो जाएगी. विजय ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसी ‘दुखद स्थिति’ का सामना नहीं किया. उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को चुनौती दी कि वे ‘उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं,’ लेकिन उनकी पार्टी के सहयोगियों के साथ नहीं. पीड़ितों से जल्दी मिलेंगे विजय विजय ने कहा, ‘‘मैंने करूर का दौरा नहीं किया क्योंकि इससे असामान्य स्थिति पैदा हो सकती थी. मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा.’’ विजय ने कहा कि घटना का सच जल्द ही सामने आएगा और उन्होंने संकेत दिया कि वह कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं.’’ उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, वह करूर से जल्दी निकल गए थे. pic.twitter.com/FipkqoLlmB — TVK Vijay September 30, 2025 तमिल स्टार विजय से पहले भगदड़ मामले में फंसे थे अल्लू अर्जुन, पुलिस ने किया था अरेस्ट, मांगनी पड़ी थी माफी तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कषगम द्वारा आयोजित रैली के दौरान मची भगदड़ के मामले में गिरफ्तार पार्टी के दो पदाधिकारियों को अदालत ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. 27 सितंबर को करूर में रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 60 अन्य घायल हो गए थे. टीवीके के दो अन्य नेताओं की गिरफ्तारी पर तलवार पुलिस ने बताया कि टीवीके के करूर पश्चिम जिला सचिव वी पी मथियालगन और करूर मध्य जिला सचिव कासी पौनराज प्राथमिकी में नामजद थे और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि टीवीके प्रदेश महासचिव बस्सी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार का भी नाम प्राथमिकी में है, लेकिन उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. आरोपियों पर इन धाराओं के तहत दर्ज हुई एफआईआर आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें धारा 105 , धारा 110 , धारा 125 और धारा 223 शामिल हैं. तमिलनाडु सरकार ने 27 सितंबर को करूर में टीवीके प्रमुख विजय की रैली के दौरान मची कथित भगदड़ की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Thalapathy Vijay First Reaction Stampede In Tamil Nadu Rally Thalapathy Vijay थलापति विजय TVK Party टीवीके पार्टी Karur Rally Incident करूर रैली हादसा तमिलनाडु रैली में भगदड़

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

41 साल बाद भारत-पाकिस्तान फाइनल में, प्राइज मनी में भी बढ़ोतरी41 साल बाद भारत-पाकिस्तान फाइनल में, प्राइज मनी में भी बढ़ोतरीएशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 1984 में हुई थी और भारत सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीम है। इस बार प्राइज मनी में भी बढ़ोतरी हुई है, विजेता टीम को 300,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
Read more »

Karur stampede: കരൂർ റാലി ദുരന്തത്തിൽ മരണം 41 ആയി; ഇനി ചികിത്സയിലുള്ളത് 50 പേർKarur stampede: കരൂർ റാലി ദുരന്തത്തിൽ മരണം 41 ആയി; ഇനി ചികിത്സയിലുള്ളത് 50 പേർകരൂർ റാലി ദുരന്തത്തിൽ മരണം 41 ആയി
Read more »

Tamil Nadu Stampede: करूर भगदड़ में मृतकों की संख्या 41 पहुंची, निर्मला सीतारमण के बाद NDA सांसद भी करेंगे दौराTamil Nadu Stampede: करूर भगदड़ में मृतकों की संख्या 41 पहुंची, निर्मला सीतारमण के बाद NDA सांसद भी करेंगे दौराTVK Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के करूर में भगदड़ पर अब राजनीति गरमा गई है। तमिलनाडु में जहां एक्टर विजय के खिलाफ भी कार्रवाई होने की चर्चा सामने आ रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इस भगदड़ के कारणों का पता लगाने के लिए आठ सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। इसमें एनडीए के घटक दलों के प्रतिनिधि भी...
Read more »

विजय की रैली में भगदड़: टीवीके जिला सचिव गिरफ्तार, 41 की मौतविजय की रैली में भगदड़: टीवीके जिला सचिव गिरफ्तार, 41 की मौततमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी की रैली में हुई भगदड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए, पार्टी के जिला सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दुर्घटना में 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 से अधिक घायल हैं। पुलिस ने एफआईआर में पार्टी के तीन पदाधिकारियों के नाम दर्ज किए हैं, जिनमें जिला सचिव, प्रदेश महासचिव और उप महासचिव शामिल हैं। पुलिस विजय पर भी रैली में देरी से पहुंचने का आरोप लगा रही है।
Read more »

करूर भगदड़: विजय की पार्टी के नेता गिरफ्तार, 41 लोगों की मौत के मामले में एक्शनकरूर भगदड़: विजय की पार्टी के नेता गिरफ्तार, 41 लोगों की मौत के मामले में एक्शनतमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार किया है। एफआईआर में पार्टी प्रमुख विजय पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »

'दिल दुख से भरा है, हमने कुछ भी गलत नहीं किया', भगदड़ में 41 लोगों की मौत के बाद एक्टर विजय ने क्या-क्या कहा?'दिल दुख से भरा है, हमने कुछ भी गलत नहीं किया', भगदड़ में 41 लोगों की मौत के बाद एक्टर विजय ने क्या-क्या कहा?तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री स्टालिन ने दुख जताया। एक्टर विजय ने वीडियो संदेश जारी कर इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया फिर भी उनके खिलाफ FIR हुई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:30:06