'इंग्लिश हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं', बीजेपी एमपी शरद त्रिपाठी का उड़ रहा मजाक
शरद त्रिपाठी का उड़ रहा मजाक, एमएलए को जूतों से पीटने वाले बीजेपी एमपी के लिए लोग बोल रहे- इंगलिश हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जनसत्ता ऑनलाइन March 8, 2019 11:31 AM Sharad Tripathi की ये तस्वीर ट्विटर से ली गई है। यूपी की संतकबीर नगर सीट से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी पिछले दो दिनों से सुर्खियों में हैं। वजह है भरी सभा में अपनी ही पार्टी के विधायक की जूतों से पिटाई कर देना। जी हां बुधवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शरद त्रिपाठी बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन और डीएम की मौजूदगी में सरेआम पार्टी विधायक राकेश बघेल की जूते से पिटाई कर दी। बात खुली तो पता चला कि वो किसी शिलापट्ट पर अपना नाम ना होने से खफा थे। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में सासंद के इस आचरण की जमकर आलोचना हुई। विपक्षी दलों ने बीजेपी सांसद के इस आचरण को पूरी पार्टी की हकीकत से जोड़ते हुए खूब तंज कसे। देखते-देखते शरद त्रिपाठी का नाम सोशल मीडिया पर छा गया। अब सोशल मीडिया पर एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। ये ट्वीट बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी का बताया जा रहा है। इस ट्वीट के वायरल होने के पीछे एक मजेदार कारण है। दरअसल इस ट्वीट में एक तस्वीर है। इस तस्वीर में शरद त्रिपाठी और पुड्डुचेरी की गवर्नर किरन बेदी दिख रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है – Selphey with Kiran vedi governer pandechery.
तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस ट्वीट में इस्तेमाल गलत अंग्रेजी को लेकर लोग बीजेपी सांसद को ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनका मजाक उड़ाते हुए लिख रहे हैं कि इंग्लिश हम शर्मिंदा हैं..तेरे कातिल जिंदा हैं। वहीं बहुत से लोग उसी तरह से गलत अंग्रेजी लिख कर भी शरद त्रिपाठी का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ यूजर्स तो फोटो खींचने के एंगल पर भी चुटकी ले रहे हैं। ऐसे यूजर्स लिख रहे हैं कि फोटो भी बूट एंगल से ही खींची गई है।And we all thought he is only good with chappals pic.twitter.com/QEPD6fDRyo— Zainab Sikander March 7, 2019— Siddhartha Das सिद्धार्थ दास March 7, 2019 Ye to Lafzon ka balatkar kar diya— Shamweel Faisal شمویل فیصل March 7, 2019 हालांकि जिस ट्वीट पर लोग बीजेपी सांसद को ट्रोल कर रहे हैं वो शरद त्रिपाठी के अकाउंट पर दिख नहीं रहा है। लोग ये भी लिख रहे हैं कि उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया है। बता दें कि ये ट्वीट शरद त्रिपाठी का है या नहीं इस बात की पुष्टि जनसत्ता.कॉम नहीं करता है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी के मुख्यमंत्री एक बाबा हैं, उनके आशीर्वाद से हम जीतेंगे: अखिलेश यादवIndia Today Conclave 2019 इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है उनका मुख्यमंत्री एक बाबा है, उनसे ही जीतने का आशीर्वाद मिलेगा.
Read more »
बालाकोट एयर स्ट्राइक की निगरानी करने वाले अफसर ने कहा- हम हमेशा तैयार हैं- Amarujalaबालाकोट एयर स्ट्राइक की निगरानी करने वाले अफसर ने कहा- हम हमेशा तैयार हैं AbhinandanReturns IndianAirForce IAF_MCC
Read more »
एयरस्ट्राइक पर बोले वायुसेना चीफ- हम टारगेट उड़ाते हैं, कितने मरे ये नहीं गिन सकतेLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
जैन समुदाय चाहता हैं ज्यादा बच्चे, युवा जोड़ों को दिया नारा- हम दो हमारे तीन- Amarujalaसमिति ने यह भी घोषणा की है कि वह उन जोड़ों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे जो दो से ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे। साथ ही समुदाय
Read more »
कांग्रेस में भी हैं एक 'मौसम वैज्ञानिक', 17 साल बाद फिर मार सकते हैं यू-टर्नLok Sabha Poll 2019: लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में सक्रिय रहे आजाद ने 17 साल बाद अपने स्टैंड से यू-टर्न लेते हुए फिर से गृह राज्य जम्मू-कश्मीर का रुख किया है। पिछले दिनों वो जम्मू स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दिखे। आजाद 17 साल बाद वहां गए थे।
Read more »
इस वजह से भारत से नाराज हो गए हैं ट्रंप, देने वाले हैं झटका– News18 हिंदीइस वजह से भारत से नाराज हो गए हैं ट्रंप, देने वाले हैं झटका- why us president donald trump not happy with india-भारत के इस कदम पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई बार नाराजगी जताई है.
Read more »
Amazon Sale में कई हैंडसेट बिक रहे हैं सस्ते में, और भी हैं कई ऑफरAmazon India की वेबसाइट पर Fab Phones Fest सेल आयोजित की जा रही है। इस सेल में कई हैंडसेट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर और अन्य डील्स भी उपलब्ध हैं।
Read more »
पाकिस्तान से हर खतरे को निपटने को तैयार हैं हम : भारतीय वायुसेना- Amarujalaभारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान से किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए हमारी उच्च स्तर की तैयारियां
Read more »
