'आप मुस्लिम औरत को अवॉर्ड दे रहे हैं लेकिन...', हिजाब विवाद पर राखी सावंत का बेबाक बयान, शेयर किया वीडियो

Nitish Kumar Hijab Controversy News

'आप मुस्लिम औरत को अवॉर्ड दे रहे हैं लेकिन...', हिजाब विवाद पर राखी सावंत का बेबाक बयान, शेयर किया वीडियो
नीतीश कुमार हिजाब विवादNitish Kumar NewsRakhi Sawant Statement
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पब्लिक इवेंट में मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींच दिया था. मुख्यमंत्री की चौतरफा आलोचना हो रही है. जावेद अख्तर सहित तमाम बड़ी शख्सियतों ने उनकी हरकत पर नाराजगी जताई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बर्ताव से नाराजगी जताई है.

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम महिला का हिजाब खींचकर लोगों को नाराज कर दिया है. फिल्मी सितारे भी उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं और गलत हरकत पर माफी मांगने को कह रहे हैं. राखी सावंत ने एक वायरल वीडियो में खुलेआम मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया है.

राखी सावंत ने धार्मिक पहनावे के सम्मान की बात कही और मुख्यमंत्री से पब्लिक के सामने माफी मांगने की अपील की. घटना तब घटी, जब एक इवेंट में 1 000 से ज्यादा आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे. इसी दौरान मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन मंच पर आईं, जिन्होंने अपने चेहरे को हिजाब से ढका हुआ था. वायरल वीडियो में नीतीश कुमार उनके हिजाब को नीचे खींचते नजर आ रहे हैं, जिससे डॉक्टर असहज हो गईं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली और राखी सावंत के इमोशनल रिएक्शन ने बहस को बढ़ावा दिया. View this post on Instagram A post shared by Rakhi Sawant राखी सावंत ने जताया दुख राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नीतीश कुमार को सीधे टारगेट किया. उन्होंने शुरुआत में मुख्यमंत्री को सम्मान के साथ नमस्कार किया, खुद को उनका बड़ा फैन बताया और उन्हें अच्छा नेता और इंसान कहा. लेकिन जल्द ही उनके लहजे में भावुकता और गुस्सा झलकने लगा. राखी सावंत ने सवाल उठाया कि मुस्लिम महिला को मंच पर सम्मान देने के लिए बुलाना और फिर उसके हिजाब को छूना बिल्कुल गलत है. राखी सावंत का बेबाक बयान राखी ने साफ कहा कि इस्लाम में किसी महिला के नकाब या हिजाब को कोई नहीं छू सकता. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इतने बड़े नेता हैं, उन्हें यह सामान्य बात पता होनी चाहिए थी. राखी ने बार-बार पूछा, ‘नीतीश जी, ये आपने क्या कर दिया?’ इससे उनकी हैरानी और निराशा साफ झलक रही थी. राखी सावंत ने अपने वीडियो में तीखे शब्दों मे बताया कि महिला डॉक्टर के लिए यह पल कितना अपमानजनक था. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई पब्लिक में आपके कपड़े खींचे, तो कैसा लगेगा. आप औरत को इज्जत देते हो, दूसरी तरफ उनकी इज्जत उतारते हो. नीतीश कुमार से की माफी मांगने की अपील राखी सावंत ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार का सम्मान करती हैं, लेकिन महिलाओं के साथ अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी, खासकर जब बात धार्मिक पहनावे जैसे हिजाब की हो. उन्होंने डिमांड की कि नीतीश कुमार को महिला से पब्लिक के सामने माफी मांगनी चाहिए, मीडिया को बुलाकर उन्हें ‘बहन’ कहकर माफी मांगनी चाहिए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

नीतीश कुमार हिजाब विवाद Nitish Kumar News Rakhi Sawant Statement Muslim Woman Hijab Viral Video Nitish Kumar Social Media Outrage Apology Demand Nitish Kumar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 22:23:33