'भाभी जी घर पर हैं' एक्टर सानंद वर्मा ने बिग बी के साथ काम करने का एक वाकया शेयर किया और बताया कि पहली और दूसरी मुलाकात में कितना अंतर था.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का करियर 5 दशक से भी ज्यादा लंबा है. इस दौरान उन्होंने कई पीढ़ियों के कलाकारों और तकनीशियनों के साथ काम किया है. टीवी का सबसे पसंदीदा शो ‘ भाभी जी घर पर हैं ’ में ‘अनोखेलाल सक्सेना’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सानंद वर्मा ने बिग बी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर किया.
उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात में अमिताभ ने उनके साथ बेहद प्यार से पेश आए, लेकिन दूसरी बार उनका व्यवहार बिल्कुल उलट था. हिंदी रश से बात करते हुए, सानंद वर्मा ने बताया कि पहली बार मिलने पर बिग बी बहुत गर्मजोशी और स्नेह से मिले थे. उन्होंने कहा, ‘मैंने कई सितारों से बात की है, लेकिन उनके बारे में ज्यादा नहीं सोचा. लेकिन जब मैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रोमो की शूटिंग कर रहा था, तब मैंने अमिताभ बच्चन का ओरा महसूस किया. पहली मुलाकात में लगा जैसे ‘मैं अभिषेक बच्चन हूं’ ‘भाभी जी घर पर हैं’ के ‘अनोखेलाल सक्सेना’ ने कहा, ‘पहली बार जब मैं उनसे मिला… ऐसा लगा जैसे मैं अभिषेक बच्चन हूं. मुझे लगा जैसे मैं उनका बेटा हूं. हमने तीन घंटे तक बात की.’ दूसरी बार जब वे साथ काम कर रहे थे, तो बिग बी काफी रूड थे और उन्होंने दूसरी मुलाकात में उन्हें ठीक से पहचाना भी नहीं. बिग बी ने जब कहा -‘भगवान करे तीसरा मौका भी मिले’ सानंद वर्मा ने बताया , ‘दूसरी बार जब मैं उनसे एक ऐड की शूटिंग के लिए मिला तो वे बहुत रूड थे’. शूटिंग खत्म करने के बाद, मैंने उनसे कहा, ‘मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपके साथ दो बार काम करने का मौका मिला.’ लेकिन उन्होंने मेरी तरफ देखा भी नहीं, वे एक पेंटिंग को घूरते रहे और बोले, ‘भगवान करे आपको तीसरी बार भी मौका मिले.’ ‘मैं अमित जी का सम्मान करता हूं, लेकिन…’ अमिताभ बच्चन के इतने ठंड़े रुख के बाद भी सानंद ने स्वीकार किया कि वे अभी भी एक्टर का बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, ‘पहली बार उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और दूसरी बार पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया, यह कंट्रास्ट नोटिस करने वाला था. मैं अमित जी से बहुत प्यार और सम्मान करता हूं. मेरे हिसाब से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन जैसा कोई दूसरा एक्टर नहीं है. लेकिन हां, फिल्म इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता.’ ‘फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ कॉलीग्स होते हैं’ हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ के साथ एक बातचीत में, दिग्गज एक्टर परेश रावल ने भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों पर अपने विचार शेयर किए थे. उन्होंने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में कॉलीग्स होते हैं, थिएटर में दोस्त होते हैं और स्कूल में जिगर-जान दोस्त होते हैं. मेरे असली दोस्त, जिन्हें मैं सम्मान से याद कर सकता हूं, वे हैं ओम पुरी साहब, नसीरुद्दीन शाह और जॉनी लीवर. बाकी सब सहयोगी ही हैं.’
Amitabh Bachchan Rude Sanand Verma On Amitabh Bachchan Bhabhi Ji Ghar Par Hain अमिताभ अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन सानंद वर्मा अमिताभ बच्चन भाभी जी घर पर हैं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रावलपिंडी में पहले भी कटा है बवाल... भारत के इन क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान पर कर दी थी चढ़ाईपाकिस्तान के रावलपिंडी मैदान पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कई बार कमाल का प्रदर्शन किया है। कभी बल्ले से तो कभी गेंद से भारतीय खिलाड़ी अपना कमाल लगातार दिखा चुके हैं।
Read more »
पाकिस्तान आर्मी खून खराबे के लिए तैयार रहे... BLA ने 71 हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए किया एलान-ए-जंग, भारत से खास अपीलबीएलए ने भारत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया है। साथ ही दुनिया को आगाह किया कि ऐसा ना करने पर खूनखराबा और ज्यादा बढ़ेगा।
Read more »
रसोई की 9 चीजें जो बढ़ाती हैं सुंदरताआपके रसोई घर में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जो आपकी सुंदरता के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। यहां 8 ऐसे खाद्य पदार्थ दिए गए हैं
Read more »
'बेटी के लिए 21 घंटे दर्द से तड़पती रही''भाभी जी घर पर हैं' एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने चौंकाने वाला खुलासा किया था, जानिए क्या कहा था-
Read more »
Earthquake News: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, पाकिस्तान सीमा के पास लगे भूकंप के झटके; जानें कितनी रही तीव्रताअफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह 854 मिनट पर भूकंप के झटके लगे हैं जिसकी तीव्रता मैग्नीट्यूड पर 4.
Read more »
छोटे बाल घनी मूंछें, कभी अमिताभ बच्चन से ज्यादा लेता था फीस, इस एक्टर को पहचाना क्याबॉलीवुड में हमेशा ऐसा दौर रहा है जब कुछ खास एक्टर अपनी एक्टिंग के बल पर इतने मशहूर हो गए हैं कि वो हीरो से भी ज्यादा फीस लेने लगते हैं.
Read more »
