'अगर CM योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो...', मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा मैसेज!

यूपी न्यूज News

'अगर CM योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो...', मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा मैसेज!
सीएम योगीयोगी आदित्यनाथ धमकीसीएम योगी धमकी
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आए मैसेज में कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो वो बाबा सिद्दीकी की तरह उनकी हत्या कर देंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी आई है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से मैसेज आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ये धमकी शनिवार की शाम को मिली है. यूपी के मुख्यमंत्री के लिए धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है. एक ओर मुंबई पुलिस इस कॉल की जांच में जुट गई है और मैसेज भेजने वाले की तलाश कर रही है. वहीं दूसरी ओर इसको लेकर यूपी पुलिस को इसकी डिटेल भेजी गई है. मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद यूपी पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है.सीएम योगी को कई बार मिल चुकी हैं धमकीइस साल सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. धमकी देने वालों को यूपी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था. किसी ने डायल 112 पर कॉल कर धमकी दी तो किसी ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए. इन सभी को यूपी पुलिस ने कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया था. AdvertisementCM योगी को जान से मारने की धमकी, डायल 112 पर भेजा मैसेज- मार दूंगाइसी साल 23 अप्रैल को एक शख्स ने डायल 112 पर मैसेज कर धमकी थी, जिसमें अपराधी ने लिखा था, "सीएम योगी को मार दूंगा जल्द ही." इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हुईं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया. इसी तरह एक शख्स ने ट्विटर पर धमकी दी, उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया. एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी, उसे बिहार के फुलवारिया शरीफ से पुलिस घसीटकर यूपी ले आई. CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'चार दिन में जो कर सकते हो कर लो'गोलियों से भूनकर कर दी गई थी बाबा सिद्दीकी की हत्याबता दें कि एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की विजयादशमी के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. उन्होंने कहा था कि सलमान खान और दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोग अपना हिसाब-किताब तैयार रखें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

सीएम योगी योगी आदित्यनाथ धमकी सीएम योगी धमकी योगी इस्तीफा धमकी मुंबई पुलिस धमकी सीएम योगी इस्तीफा बाबा सिद्दीकी मर्डर UP News CM Yogi Yogi Adityanath Threat CM Yogi Threat Yogi Resign Threat Mumbai Police Threat CM Yogi Resign Baba Siddiqui Murder

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Uttar Pradesh में Checking के दौरान Traffic Police के रोके जाने पर बाइक सवार हुआ आग बबूलाUttar Pradesh में Checking के दौरान Traffic Police के रोके जाने पर बाइक सवार हुआ आग बबूला जिले के चंदौसी तहसील में चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका तो बाइक सवार आग बबूला हो गया और उसने ट्रैफिक पुलिस को धमकी दे डाली.
Read more »

सलमान खान को लॉरेंस गैंग से धमकीसलमान खान को लॉरेंस गैंग से धमकीमुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया और कहा कि अगर सलमान खान 5 करोड़ रुपए नहीं देते हैं तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। मुंबई पुलिस मैसेज भेजने वाले को ट्रैक करने में जुटी है।
Read more »

Good News: धनतेरस के दिन CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान, यूपीवालों को दे दिया कमाई का बड़ा मौकाGood News: धनतेरस के दिन CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान, यूपीवालों को दे दिया कमाई का बड़ा मौकाnew scheme: You will earn Rs 8 lakh from Facebook, Instagram and Youtube, धनतेरस के दिन CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान, यूपीवालों को दे दिया कमाई का बड़ा मौका
Read more »

Salman Khan को एक बार फिर मिली धमकी | क्या सलमान की बढ़ने वाली है परेशानीSalman Khan को एक बार फिर मिली धमकी | क्या सलमान की बढ़ने वाली है परेशानीफिल्म अभिनेता Salman Khan को फिर एक बार जान मारने की धमकी मिली है. मंगलवार को ट्रैफिक कंट्रोल को एक मैसेज आया जिसमे अज्ञात शख्स ने धमकी दी. सूत्रों ने बताया कि मैसेज करने वाले ने 2 करोड़ रुपये की मांग की. पुलिस सूत्रो के अनुसार मैसेज करनेवाले ने यह भी कहा कि अगर उसे पैसे नही मिले तो सलमान खान को जान से मार देगा.
Read more »

CM Yogi Death Threat LIVE: किसके निशाने पर हैं योगी आदित्यनाथ? बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया मैसेजCM Yogi Death Threat LIVE: किसके निशाने पर हैं योगी आदित्यनाथ? बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया मैसेजBreaking News Live Update: महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है. CM एकनाथ शिंदे अंधेरी वेस्ट से अपना अभियान शुरू किया है. उत्तराखंड में श्री केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए. ओडिशा सरकार तूफान दाना से हुए नुकसान के आकलन का काम आज पूरा कर लेगी. आप चलते रहिए इस ब्लॉग के साथ...
Read more »

CM योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे.... पुलिस कंट्रोल रूम में आई धमकीCM योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे.... पुलिस कंट्रोल रूम में आई धमकीयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस कंट्रोल रूम में मिले इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि योगी ने अगर 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी जैसा कर दिया जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:55:59