'अखिलेश जी के सम्मान में जा सकता हूं, लेकिन प्रचार में नहीं...', रुचि वीरा पर बोले मुरादाबाद MP एसटी हसन

एसटी हसन News

'अखिलेश जी के सम्मान में जा सकता हूं, लेकिन प्रचार में नहीं...', रुचि वीरा पर बोले मुरादाबाद MP एसटी हसन
मुरादाबाद चुनावलोकसभा चुनावरुचि वीरा
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 63%

मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने पार्टी प्रत्याशी रुचि वीरा के लिए प्रचार करने से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि अबतक रुचि वीरा ने उनसे मुलाकात नहीें की है और न ही प्रचार में सहयोग करने के लिए कहा है. एसटी हसन ने कहा कि अखिलेश जी के सम्मान में जा सकते हैं, लेकिन प्रचार में नहीं जाएंगे.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी ने वर्तमान सांसद एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को उम्मीदवार बनाया है. जिसकी वजह से एसटी हसन काफी नाराज हैं. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी रुचि वीरा के लिए चुनाव प्रचार करने से साफ मना कर दिया.

इस बीच मुरादाबाद में सपा मुखिया अखिलेश यादव की रैली है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि वो अखिलेश जी के सम्मान में तो जा सकते हैं, लेकिन रुचि वीरा का प्रचार नहीं करेंगे. सपा सांसद ने कहा, "अगर अखिलेश यादव जी मुझे बुलाते या मेरे घर आते तो जाहिर है कि मेरी तहजीब मजबूर करेगी कि मैं उनके साथ जाऊं. मेरे नेता हैं, मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं और उनसे प्यार करता हूं." "अखिलेश जी के सम्मान में जा सकता हूं, प्रचार में नहीं जाऊंगा"मुरादाबाद से सांसदी का टिकट कटने से नाराज़ मौजूदा सांसद एसटी हसन ने अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने और रुचि वीरा के लिए प्रचार करने के सवाल पर दिया दो टूक जवाब, सुनिए।#STHasan #SamajwadiParty #AkhileshYadav… pic.twitter.com/axi4CpiC4V— UP Tak April 14, 2024एसटी हसन ने कहा कि रुचि वीरा ने उनसे प्रचार करने के लिए नहीं कहा है. मैं अखिलेश जी के सम्मान में जा सकता हूं, प्रचार में नहीं जाऊंगा. जनता को सब मालूम है क्योंकि जनता खुद दुखी है. अगर मैं प्रचार में खड़ा हो जाता हूं तो वो सारी जनता मेरे खिलाफ हो जाएगी. जो मेरी वजह से दुखी है. जो मेरी वजह से आज कंफ्यूज है कि क्या करें. Advertisementकौन हैं रुचि वीरा, जिसे सपा ने मुरादाबाद का उम्मीदवार बनाकर सिटिंग सांसद एसटी हसन के अरमानों पर फेरा पानीरुचि वीरा नहीं आईं मिलने: हसनउन्होंने बताया, "रुचि वीरा भी नहीं आईं और न ही उनका कॉल आया. अब बहुत देर हो चुकी है. अब चुनाव में दिन ही कितने रह गए. चुनाव सिर छुकाकर जमीन पर देखते हुए लड़ा जाता है. घमंड या ईगो से चुनाव नहीं लड़ा जाता. जनता सब देख रही है और चुनाव में जनता बहुत ऑब्जर्व करती है फिर फैसला लेती है." रुचि वीरा का प्रचार करने से इनकारबता दें कि मुरादाबाद में प्रत्याशी तय करने में समाजवादी पार्टी को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. पहले वर्तमान सांसद एसटी हसन को टिकट दी गई थी, लेकिन बाद में रुचि वीरा को प्रत्याशी बना दिया गया. हालांकि जबसे एसटी हसन ने रुचि वीरा के खिलाफ मोर्चा खोला है, तबसे मुस्लिम बाहुल्य इलाके में उनका विरोध हो रहा है. एसटी हसन ने रुचि वीरा का प्रचार करने से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें कहीं और भेजेगी तो वो चले जाएंगे. ये भी देखेंLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

मुरादाबाद चुनाव लोकसभा चुनाव रुचि वीरा अखिलेश यादव ST Hasan Moradabad Election Lok Sabha Election Ruchi Veera Akhilesh Yadav

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gourav Vallabh Interview: क्या संबित पात्रा के लिए प्रचार करेंगे गौरव? सावरकर पर क्या बोले?Gourav Vallabh Interview: क्या संबित पात्रा के लिए प्रचार करेंगे गौरव? सावरकर पर क्या बोले?Gourav Vallabh Interview: कांग्रेस (Congress) के मुखर प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ हमेशा टीवी बहसों में बीजेपी पर आक्रामक रहे हैं, लेकिन गौरव वल्लभ अब बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं.
Read more »

Loksabha Elections 2024: Telangana में चुनाव प्रचार के बीच Asaduddin Owaisi ने बताया कहां पर है Alliance?Loksabha Elections 2024: Telangana में चुनाव प्रचार के बीच Asaduddin Owaisi ने बताया कहां पर है Alliance?
Read more »

Ujjain Mahakal Fire: सामने आया आग लगने का Video, जानें क्या बोले सीएम मोहन यादवUjjain Mahakal Fire: सामने आया आग लगने का Video, जानें क्या बोले सीएम मोहन यादवUjjain Mahakal Fire: होली पर महाकाल मंदिर में भस्मा आरती के दौरान लगी आग का वीडियो आया सामने, जानें क्या बोले सीएम मोहन यादव
Read more »

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम की बस पर पथराव, जगन मोहन रेड्डी की आंख के ऊपर आई चोटआंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम की बस पर पथराव, जगन मोहन रेड्डी की आंख के ऊपर आई चोटआंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम की बस पर पथराव, जगन मोहन रेड्डी की आंख के ऊपर आई चोट
Read more »

मुजफ्फरनगर में मायावती, मुरादाबाद में अखिलेश यादव तो पीलीभीत में धामी करेंगे प्रचार; आज इन खबरों पर रहेगी नजरमुजफ्फरनगर में मायावती, मुरादाबाद में अखिलेश यादव तो पीलीभीत में धामी करेंगे प्रचार; आज इन खबरों पर रहेगी नजरUP Top News उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में आज चुनावी पारा हाई रहेगा। इन दो लोकसभा सीटों पर बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा सिंह के समर्थन में आज प्रचार करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष...
Read more »

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में सभी दलों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, देखिए एनडीए और महागठबंधन की कैसी है रणनीतिLok Sabha Elections 2024: बिहार में सभी दलों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, देखिए एनडीए और महागठबंधन की कैसी है रणनीतिLok Sabha Elections 2024: बिहार में इस चुनाव में प्रमुख दलों के मुखिया खुद तो चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं, लेकिन वे अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने में लगे हुए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:20:27