अमेरिकी एजेंसी USAID की फंडिंग को लेकर मचे बवाल के बीच वित्त मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में बताया कि वित्तिय वर्ष 2024 में यूएसएआईडी ने भारत में 7 प्रोजेक्ट में फंड किए.
USAID फंडिंग मामले को लेकर भारत में सियासी घमासान जारी है. इस बीच अब वित्त मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि वित्तिय वर्ष 2023-24 में अमेरिकी एजेंसी USAID के 7 प्रोजेक्ट भारत में चल रहे हैं.
इन सभी 7 प्रोजेक्ट का कुल बजट 750 मिलियन डॉलर है. जिसमें USAID का हिस्सा 97 मिलियन डॉलर का है. फाइनेंस मिनिस्ट्री की एनुअल रिपोर्ट में बताया गया, "वर्तमान में USAID द्वारा भारत सरकार के साथ साझेदारी में कुल 750 मिलियन डॉलर के बजट वाले 7 प्रोजेक्ट चल रहे हैं."रिपोर्ट में कहा गया वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अमेरिकी एजेंसी द्वारा 7 परियोजनाओं के तहत कुल 97 मिलियन डॉलर का दायित्व दिया गया है. फाइनेंस मिनिस्ट्री के अधीन काम करने वाले आर्थिक मामलों के विभाग ने अपनी रिपोर्ट में 2023-24 में वित्तपोषित योजनाओं का ब्योरा साझा किया है. USAID की भारत में मतदान से जुड़ी कोई प्रोजेक्ट नहींरिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान मतदान को बढ़ाने वाला कोई प्रोजेक्ट नहीं है. बल्कि कृषि और खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, जल, स्वच्छता और आरोग्य, नवीकरणीय ऊर्जा, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं के लिए वित्तपोषण किया गया है.अब तक 555 प्रोजेक्ट के लिए 17 बिलियन डॉलर दे चुका USAID वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत को अमेरिका की द्विपक्षीय विकास सहायता 1951 में शुरू हुई थी. इसे मुख्य रूप से USAID के जरिए किया जाता है. अपनी शुरुआत के बाद से USAID ने 555 से अधिक परियोजनाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत को 17 बिलियन डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});वोटर टर्नआउट के लिए 21 मिलिनय डॉलर के अनुदान पर घमासानमालूम हो कि भारत में अमेरिकी एजेंसी USAID की फंडिंग को लेकर उस समय राजनीतिक घमासान शुरू हुआ जब एलन मस्क के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन के DOGE ने कहा कि उसने "वोटर टर्नआउट" को बढ़ावा देने के लिए भारत को दिए जाने वाले 21 मिलियन डॉलर के अनुदान को रद्द कर दिया है.जयशंकर बोले- अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी चिंताजनक, जांच जारीइसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा कि जो बाइडेन के नेतृत्व वाले पिछली सरकार के तहत USAID ने 'वोटर टर्नआउट' के लिए भारत को 21 मिलियन डॉलर का फंड आवंटित किया था. शनिवार को इस मामले में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी "चिंताजनक" है और सरकार इस पर गौर कर रही है.जयशंकर ने यह भी कहा कि USAID को भारत में अच्छे इरादों के साथ काम करने की अनुमति दी गई थी. लेकिन अब अमेरिका से यह सुझाव मिल रहे हैं कि "इनकी कुछ गतिविधियां दुर्भावनापूर्ण हैं."भाजपा और कांग्रेस के नेता लगा रहे आरोप-प्रत्यारोपइधर USAID फंडिंग को भारत में मतदान प्रभावित करने वाला बताकर भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. भाजपा नेताओं ने इस मामले में कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है. दूसरी ओर कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा "अमेरिका से फर्जी खबरें" फैलाकर "राष्ट्र-विरोधी काम" कर रही है.
USAID Funding Row USAID Funding Case Finance Ministry Finance Ministry Report ED S Jayashankar BJP Congress Voter Trunout USAID Fund In India Total USAID Fund In India USAID USAID Case USAID Funding In India USAID India Voter Turnout
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेपीसी रिपोर्ट लोकसभा में पेश, वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार के लिए सुझावलोकसभा में जेपीसी की रिपोर्ट वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर पेश की गई है। रिपोर्ट में विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विचार और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।
Read more »
भारत में मृत्युदंड संख्या में वृद्धि: 2024 तक 564 कैदी मौत की सजा काट रहे हैंराष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, दिल्ली के क्रिमिनल जस्टिस प्रोग्राम के 39ए प्रोजेक्ट की रिपोर्ट बताती है कि 2024 के अंत तक देश भर की जेलों में 564 कैदी मौत की सजा काट रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 में निचली अदालतों द्वारा 139 मौत की सजाएं सुनाई गई, जिसमें से 87 हत्या के मामलों और 35 यौन अपराधों से जुड़े हत्या के मामलों में शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 6 मौत की सजा अपील पर सुनवाई की और 5 को आजीवन कारावास में बदल दिया।
Read more »
अडानी मामले में US SEC ने भारत से मदद मांगीअमेरिकी रेग्युलेटर ने गौतम और सागर अडानी पर 265 मिलियन डॉलर की कथित रिश्वतखोरी मामले में जांच के लिए भारत से मदद मांगी है.
Read more »
अमेरिकी चुनाव में भारत की मदद, बांग्लादेश में कट्टर वामपंथी, 200 प्रतिशत टैरिफ.. ट्रंप दिल्ली पर बार बार क्यों भड़क रहे?डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने खुलासा किया है कि भारतीय इलेक्शन में अमेरिका ने करीब 21 मिलियन डॉलर का फंड दिया था। ये फंड USAID की तरफ से दिए जाने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि USAID ने भारत के साथ साथ बांग्लादेश और नेपाल को भी करोड़ों के फंड दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इस फंड को रोक दिया...
Read more »
2024 में आईपीओ मार्केट का लीडर बना भारत, कंपनियों ने जुटाया 19 अरब डॉलर से अधिक का फंड2024 में आईपीओ मार्केट का लीडर बना भारत, कंपनियों ने जुटाया 19 अरब डॉलर से अधिक का फंड
Read more »
USAID: अमेरिका से भारत को 2024 में कितना मिला फंड?, वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासावित्त मंत्रालय की 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी यूएसएआईडी ने भारत में 750 मिलियन डॉलर की सात परियोजनाओं के लिए फंडिंग की है। इसमें कृषि जलवायु परिवर्तन स्वास्थ्य नवीकरणीय ऊर्जा और आपदा प्रबंधन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। यूएसएआईडी की फंडिंग को लेकर सवाल तब उठने लगे जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि...
Read more »
