Sachin Tendulkar reaction viral on Cambell Kellaway catch: हाल के समय में ग्लेन फिलिप्स ने एक कमाल का कैच लिया था जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई थी. फिलिप्स के बाद अब विश्व क्रिकेट में करिश्माई कैच लेने का सिलसिला सा चल निकला है.
Best catch of 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली औऱ शुभमन गिल का कैच लेकर दुनिया को चौंकाया था. फिर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टिम रॉबिन्सन ने शादाब खान का कैच लेकर विश्व क्रिकेट को चौंका दिया था.
जिस किसी ने इन दोनों खिलाड़ियों का कैच देखा वह दंग रह गया. फैन्स इस बात को लेकर बहस करने लगे हैं कि आखिर में दोनों में से किस खिलाड़ी ने सबसे कमाल का कैच लिया है. लेकिन अब एक और एक और खिलाड़ी ने अद्भूत कैच लेकर विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. इस बार शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में मंगलवार को WACA में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया पर विक्टोरिया की 34 रन की जीत में कैंपबेल केलावे डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर एक हाथ से डाइव लगा हुए बल्लेबाज कैमरून गैनन का कैच लपक लिया. विल सदरलैंड की गेंद पर कैंपबेल ने अनोखा कैच लपका, सोशल मीडिया पर कैंपबेल का यह कैच खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, सदरलैंड ने शॉर्ट बॉल डाली, जिसपर गैनन ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर की ओर पुल शॉट लगाया. बाउंड्री के पास खड़े केलावे ने शुरुआत में गेंद की दिशा का गलत अनुमान लगा लिया, देखकर ऐसा लगा कि यह कैच छूट जाएगा लेकिन अपनी गलती को भांप कर कैंपबेल केलावे ने रिएक्ट किया. एक समय ऐसा लगा कि गेंद उनके सिर के ऊपर से निकल जाएगी. लेकिन कैंपबेल केलावे ने अपनी शानदार फिटनेस का नमूना पेश किया और आगे की ओर हवा में छलांग लगाकर अपने दाहिने हाथ को आगे बढ़ाकर एक करिश्माई कैच को पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. कैंपबेल के कैच ने बैटर के होश उड़ा दिए, यकीन ही नहीं हो पाया कि इस तरह का भी कोई कैच लिया जा सकता है. लेकिन ऐसा हुआ. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});'क्रिकेट के भगवान' माने जाते वाले सचिन तेंदुलकर भी देखकर हैरत में पड़ गएसचिन ने इस कैच को देखकर रिएक्ट किया है. तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और लिखा कि यह खिलाड़ी सुपरमैन है या फिर स्पाइडर मैन, सचिन का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Was it an audition for @SpiderMan or @Superman? This is truly a mind-boggling catch. 😮Simply awesome…👏🏻pic.twitter.com/oK5HsfVuNl— Sachin Tendulkar March 19, 2025पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेमियन फ्लेमिंग का रिएक्शन हुआ वायरलIt's a Bird... It's a Plane...its Campbell Kellaway ✈️#OneOfTheGreatCatches https://t.co/5JWfwYFbHR— Damien Fleming March 18, 2025मैच की बात करें तो विक्टोरिया ने WACA में खेले गए रोमांचक मुकाबले में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया पर 34 रनों से हरा दिया. मैच में काफी रोमांच भी देखने को मिला था. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्टोरिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए, ओलिवर पीक और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने धैर्यपूर्वक पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज कोई खास नहीं कर पाए. बकोरी रोचिचियोली और जोएल पेरिस बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने विक्टोरिया के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद फिर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पहली पारी में कोई खास कमाल नहीं कर पाई. पहली पारी में वेस्टटर्न ऑस्ट्रेलिया 186 रन पर आउट हो गई. विक्टोरिया को पहली पारी में 11 रनों की बढ़त मिली. फिर दूसरी पारी में, विक्टोरिया ने जोरदार वापसी की और कैम्पबेल केलावे की असाधारण पारी की बदौलत 370/9 रन बनाकर पारी घोषित की ब्लेक मैकडोनाल्ड और निचले क्रम के महत्वपूर्ण योगदानों के कारणउनकी पारी ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 382 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से हिल्टन कार्टराइट , कूपर कोनोली और जोएल पेरिस ने प्रयास किया लेकिन पूरी टीम 347 रन पर सिमट गई जिससे जिसमें विक्टोरिया ने यह मैच 34 रनों से जीत लिया.
Australia Cricket Sachin Ramesh Tendulkar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK: 'उसने साबित किया..', पाकिस्तान की हार के बाद वसीम अकरम किया बड़ा ऐलान, इस क्रिकेटर को बताया विश्व क्रिकेट का 'सम्राट'Wasim Akram on Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की यह पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी जीत है.
Read more »
Champions Trophy, 2025: कौन है वर्तमान क्रिकेट का दूसरा 'जहीर अब्बास'? एशिया के 'डॉन ब्रैडमैन' ने बतायाWho is the Next Zaheer Abbas in current cricket: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास को एशियाई क्रिकेट का सर डॉन ब्रैडमैन माना जाता है.
Read more »
किसी को 'मियां- तियां या 'पाकिस्तानी' कहना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्टपीठ ने कहा निश्चित रूप, दिए गए बयान गलत हैं. हालांकि, यह सूचना देनेवाले की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बराबर नहीं है. इसलिए, हमारा मानना है कि अपीलकर्ता को धारा 298 IPC के तहत भी आरोपमुक्त किया जाना चाहिए.
Read more »
'90's का लौंडा', वकार यूनुस ने दिखाया मोहम्मद हफीज को आईना, आप भी देखें पाकिस्तान में क्यों मशहूर हैं 90's के लौंडेWaqar Younis Reply To Mohammad Hafeez: वकार यूनुस ने मोहम्मद हफीज को करारा जवाब दिया है. उन्होंने अपने और वसीम अकरम के आंकड़ों के बदौलत पाकिस्तान क्रिकेट में 90's का वर्चस्व दिखाया है.
Read more »
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड को फिलिप्स के बाद मिला एक और 'जोंटी रोड्स', दुनिया हैरान, कैच लेने के लिए हवा में उड़ा खिलाड़ी, देख यकीन करना मुश्किल, VideoNZvs PAK, 1st T20I: जोंटी रोड्स को दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर माना जाता है लेकिन वर्तमान क्रिकेट में ग्लेन फिलिप्स ने कमाल की फील्डिंग कर खुद को इस समय दुनिया का बेस्ट फील्डर करार दे दिया है. लेकिन अब ...
Read more »
Video: 'पक्षी है या विमान है', इस खिलाड़ी के कैच को देख विश्व क्रिकेट हैरत में, डेमियन फ्लेमिंग के भी उड़े होशCatch of The Year: हाल के समय में ग्लेन फिलिप्स ने एक कमाल का कैच लिया था जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई थी. फिलिप्स के बाद अब विश्व क्रिकेट में करिश्माई कैच लेने का सिलसिला सा चल निकला है.
Read more »
