'ठीक से समझा नहीं गया...' पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर रॉबर्ट वाड्रा की सफाई

Robert Vadra News

'ठीक से समझा नहीं गया...' पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर रॉबर्ट वाड्रा की सफाई
Robert Vadra Statement On Pahalgam AttackPahalgam Terror AttackRobert Vadra News
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 63%

बता दें कि वाड्रा ने पहलगाम घटना पर कहा था कि देश के मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं और यह घटना पीएम मोदी के लिए एक संदेश है. इस बयान के चलते वाड्रा की काफी आलचोना की गई थी.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना पर अपने पुराने बयान को लेकर विवादों में आए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैं भारत के साथ खड़ा हूं और हमेशा खड़ा रहूंगा.

सोमवार को उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मैं ये शब्द पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ लिख रहा हूं. इसलिए मैं चाहता हूं कि इसे उसी भावना से लिया जाए. वाड्रा ने कहा कि मैंने पहले जो कहा उसे उसके संपूर्ण संदर्भ में पूरी तरह से नहीं समझा गया है क्योंकि मेरे इरादों की गलत व्याख्या की गई है.उन्होंने आगे लिखा, "चलिए मैं मानता हूं कि उन्हें स्पष्ट करना मेरी जिम्मेदारी है. मैं ईमानदारी, पारदर्शिता और सम्मान के साथ खुद को स्पष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. मैंने कुछ दिनों तक मौन रहने का विकल्प चुना है. लेकिन, इसे निष्क्रियता, उदासीनता या देशभक्ति की कमी के रूप में न समझा जाए. वास्तव में, यह मेरे देश के प्रति मेरे गहरे प्रेम, सत्य के प्रति मेरे अगाध सम्मान और ईमानदारी के प्रति मेरी प्रतिबद्धता के कारण ही है कि मैंने बोलने से पहले चिंतन करने के लिए समय निकाला है."{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});हमले की पूरी तरह निंदा करता हूंवाड्रा ने कहा, "मैं इस बारे में स्पष्ट कर दूं कि मैं कहां खड़ा हूं और हमेशा से कहां खड़ा रहा हूं, मैं उस भयानक आतंकवादी हमले की पूरी तरह निंदा करता हूं. जिसमें निर्दोष लोगों की जान गई और परिवार बिखर गए. मैं हमेशा भारत के साथ खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा. उन्होंने आगे लिखा कि कोई भी औचित्य नहीं है- राजनीतिक, धार्मिक या वैचारिक- जो कभी भी असहाय लोगों के खिलाफ हिंसा के इस्तेमाल को माफ कर सके."वाड्रा ने अंत में महात्मा गांधी के अहिंसक मंत्र की याद दिलाई. आगे लिखा, "मेरा मानना है कि किसी भी रूप में आतंक, न केवल व्यक्तियों पर बल्कि मानवता की आत्मा पर हमला है. यह हर इंसान के बिना डरे जीने के मूल अधिकार को खत्म कर देता है. कोई भी कारण इतना उचित नहीं है कि निर्दोष लोगों के खून बहाने को सही ठहराया जा सके. मैं हम सभी से यह याद रखने का आह्वान करता हूं कि गांधी जी ने हमें क्या सिखाया, अहिंसा निष्क्रिय नहीं है. यह सबसे साहसी विकल्प है जो हम चुन सकते हैं."बता दें कि वाड्रा ने पहलगाम घटना पर कहा था कि देश के मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं और यह घटना पीएम मोदी के लिए एक संदेश है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Robert Vadra Statement On Pahalgam Attack Pahalgam Terror Attack Robert Vadra News रॉबर्ट वाड्रा रॉबर्ट वाड्रा का पहलगाम पर बयान पहलगाम रॉबर्ट वाड्रा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'दुख की घड़ी में भी मुसलमान...', पहलगाम आतंकी हमले पर बयान दे बुरे फंसे वाड्रा, BJP ने घेरा'दुख की घड़ी में भी मुसलमान...', पहलगाम आतंकी हमले पर बयान दे बुरे फंसे वाड्रा, BJP ने घेराPahalgam Terror Attack और Muslims वाली विवादित बात पर बैकफुट पर आए Robert Vadra| Congress
Read more »

Pahalgam Terror Attack: Srinagar पहुंचे Rahul Gandhi, पहलगाम आतंकी हमले के घायलों से की मुलाकातPahalgam Terror Attack: Srinagar पहुंचे Rahul Gandhi, पहलगाम आतंकी हमले के घायलों से की मुलाकातPahalgam Terror Attack: Srinagar पहुंचे Rahul Gandhi, पहलगाम आतंकी हमले के घायलों से की मुलाकात 
Read more »

'हम किसी को छेड़ते नहीं, अगर कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेंगे नहीं', पहलगाम हमले पर CM योगी'हम किसी को छेड़ते नहीं, अगर कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेंगे नहीं', पहलगाम हमले पर CM योगीसीएम योगी ने लखीमपुर में पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्‍तान को इशारों ही इशारों में समझा दिया कि भारत को छेड़ने का अंजाम बहुत बुरा होगा.
Read more »

पहलगाम आतंकी हमले पर पाक की फिर नापाक हरकत, चीन के साथ मिलकर अब रची ये बड़ी साजिशपहलगाम आतंकी हमले पर पाक की फिर नापाक हरकत, चीन के साथ मिलकर अब रची ये बड़ी साजिशPakistan On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान ने चालाकी दिखाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बयान में हेरफेर करवाया.
Read more »

नेहा सिंह राठौड़ पर FIR दर्ज, पहलगाम हमले को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोपनेहा सिंह राठौड़ पर FIR दर्ज, पहलगाम हमले को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोपNeha Singh Rathore Case: पहलगाम आतंकी हमले में विवादित टिप्पणी को लेकर लोकप्रिय लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ पर एफआईआर दर्ज की गई है.
Read more »

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने दी सफाई; कहा- इरादों को गलत समझा गयाPahalgam Attack: पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने दी सफाई; कहा- इरादों को गलत समझा गयावायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति जानेमाने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी हालिया टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होंने सोमवार को कहा कि उनके इरादों को गलत समझा गया,
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:26:26