जब टाटा की इस कार ने बदल दी थी भारत में कार बाजार की सूरत, रातों रात बदल गई थी कंपनी की 'किस्मत'

Ratan Tata News

 जब टाटा की इस कार ने बदल दी थी भारत में कार बाजार की सूरत, रातों रात बदल गई थी कंपनी की 'किस्मत'
Tata IndicaRatan Tata Deathरतन टाटा
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

Ratan Tata Death News: राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार

कोई कंपनी आज कितनी बड़ी और कितनी कामयाब है इसके पीछे उसकी कई सालों की मेहनत छिपी होती है. किसी कंपनी को देश और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाने के लिए उसके मैनेजमेंट को कई तरह के उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ता है.

टाटा मोटर्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी. आज भले ही टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी कार कंपनियों में से एक हो लेकिन एक दौरा ऐसा भी था जब कंपनी के लिए बाजार में अपनी मौजूदगी बनाए रखना ही  एक बड़ी चुनौती की तरह थी. कहा जाता है कि बड़ी कंपनियों के लिए अकसर ऐसा समय बड़े फैसला लेने का होता है. अगर समय पर लिया गया बड़ा फैसला सही साबित हुआ तो कंपनी फिर पीछे मुड़कर नहीं देखती है. टाटा मोटर्स के साथ भी ऐसा ही हुआ.टाटा मोटर्स के लिए 20वीं सदी का अंत काफी मुश्किलों भरा रहा था. उस दौर में भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी अपनी मौजूदगी बड़ी तेजी से बढ़ा रही था. मारुति कंपनी समय-समय पर कार के नए मॉडल लाकर भारतीय बाजार को अपने कब्जे में करते दिख रही थी. उस दौर में टाटा मोटर्स के पास कार के जितने भी मॉडल थे वो इतने पुराने हो चले थे कि अब मारुति के सामने दिन पर दिन उनकी मांग कम होने लगी थी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});टाटा को भी पता था कि उन्हें अगर बाजार में टिके रहना है तो जल्द से जल्द कुछ नया करना होगा. और इसी समय रतन टाटा की कंपनी ने भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी जैसी कंपनी का सामना करने के लिए इंडिका कार को लॉन्च किया. 1998 में टाटा समूह ने जब इस कार को लॉन्च किया था तो उस दौरान शायद ही उन्हें इस बात का अंदाजा होगा कि ये कार ना सिर्फ टाटा के लिए बल्कि पूरे कार बाजार में एक क्रांति ला देगी.इंडिका कार को लॉन्च करना टाटा के लिए एक ऐतिहासिक फैसला साबित हुआ था. इस कार ने पूरे भारतीय बाजार का रूप ही बदलकर रख दिया था. इस कार की एकाएक इतनी मांग आई की थी कि इसने टाटा मोटर्स को एक संघर्षरत कंपनी की सूची से निकालकर कार बाजार के एक प्रमुख प्लेयर के तौर पर स्थापित कर दिया था. टाटा ने इसी कार के मॉडल की लॉन्चिंग के साथ ही भारत में हैचबैग क्रांति की भी शुरुआत की थी.आखिर क्यों इतनी खास थी टाटा की इंडिका कार आपको बता दें कि 1998 के दौर में किसी कार इतनी सुविधाएं नहीं होती थी जितनी टाटा ने अपनी इंडिका कार में दी थी. साथ ही इंडिका की कीमत भी दूसरी कंपनियों की कारों से कम था. टाटा की इंडिका एक अत्याधुनिक हैचबैक कार थी. जो उस समय पर भारत में उपलब्ध किसी भी कार से अलग थी. इस कार का स्टाइलिश डिजाइन, कंफर्टेबल इंटीरियर और पावरफुल इंजन इसे दूसरे कारों से अलग करता था. यही वजह थी कि यह भारतीय उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन गई. खास बात ये थी कि इंडिका को इटैलियन डिजाइन हाउस आईडीडी द्वारा डिजाइन किया गया था. इंडिया देश की पहली कार थी जिसमें पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध थी. कंपनी ने 2008 में इंडिका का एक नया वर्जन भी लॉन्च किया था. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Tata Indica Ratan Tata Death रतन टाटा टाटा इंडिका रतन टाटा का निधन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Andhra Pradesh: शराब देख नियम-कानून भूले लोग.. पुलिस के सामने मच गई शराब की लूट, हैरान कर देगा वीडियोAndhra Pradesh: शराब देख नियम-कानून भूले लोग.. पुलिस के सामने मच गई शराब की लूट, हैरान कर देगा वीडियोGuntur News: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पुलिस की अवैध शराब को नष्ट करने की एक रूटीन कार्रवाई अचानक ही अराजकता में बदल गई जब लोग शराब की बोतलें लूटने लगे.
Read more »

अमिताभ बच्चन की लाइफ के वो 15 मिनट, जिसने बदल दी थी डायरेक्टर की किस्मतअमिताभ बच्चन की लाइफ के वो 15 मिनट, जिसने बदल दी थी डायरेक्टर की किस्मतये किस्सा साल 2002 का है. जब बॉक्स ऑफिस पर चार सितारों की धमाकेदार फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में तीन सितारों को ब्लाइंड दिखाया गया है और एक हसीना भी इनके साथ दिखाई गई है. तो क्या आप पहचान पाए कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं. अगर आप अभी तक नहीं गेस कर पाए, तो हम बता देते हैं. ये फिल्म 'आंखे' हैं.
Read more »

अनुपमा एक्ट्रेस अनघा भोसले ने संन्यासी बनने के बाद बदल लिया नाम, कृष्ण भगवान के लिए ठुकरा दिया करियरअनुपमा एक्ट्रेस अनघा भोसले ने संन्यासी बनने के बाद बदल लिया नाम, कृष्ण भगवान के लिए ठुकरा दिया करियरअनुपमा सीरियल में नंदिनी का रोल प्ले करने वालीं अनघा भोसले ने 23 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़ दी थी। वह संन्यासी बन गईं और अब नाम भी बदल लिया है।
Read more »

Porche: मार्क जकरबर्ग ने पत्नी के लिए पोर्शे की इस कार को मिनीवैन में बदल दिया, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होशPorche: मार्क जकरबर्ग ने पत्नी के लिए पोर्शे की इस कार को मिनीवैन में बदल दिया, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होशPorche: मार्क जकरबर्ग ने पत्नी के लिए पोर्शे की इस कार को मिनीवैन में बदल दिया, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
Read more »

हरियाणा में कांग्रेस की हार से दिल्ली में AAP को फायदा... अब राजधानी में 'हाथ' पर कितना भरोसा करेगी जनता?हरियाणा में कांग्रेस की हार से दिल्ली में AAP को फायदा... अब राजधानी में 'हाथ' पर कितना भरोसा करेगी जनता?राजनीतिक विश्लेषकों ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की थी, जिसके बारे में कई लोगों का मानना ​​था कि इससे दिल्ली में राजनीतिक समीकरण काफी बदल जाएंगे.
Read more »

Ratan Tata : पंतनगर प्लांट से साकार हुआ था बाइक वालों का अपनी कार का सपना, नैनो लाकर वादे पर खरे उतरे थे टाटाRatan Tata : पंतनगर प्लांट से साकार हुआ था बाइक वालों का अपनी कार का सपना, नैनो लाकर वादे पर खरे उतरे थे टाटाबाइक पर चलने वालों को कार का सपना दिखाकर उसे पूरा करने वाले रतन टाटा ने लखटकिया कार के वादे को समय से पूरा करने में ताकत झोंक दी थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:02:34