ZeeMahaExitPoll: यूपी में बीजेपी को नुकसान, पार्टी को मिल सकती हैं इतनी सीटें AbkiBaarKiskiSarkar
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम जारी ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर बीजेपी नीत एनडीए बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगा. लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला. वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है.
लोकसभा में कुल 542 र्सीटें हैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए. बीजेपी को सबसे बड़ा फायदा बंगाल और उड़ीसा में होने जा रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा नुकसान होने का अनुमान जताया है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन से कड़ी चुनौती मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है. ज़ी न्यूज के महाएग्जिट पोल में बीजेपी को 49 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा, एबीपी-नीलसन सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 22, कांग्रेस को 2, सपा-बसपा को 56 सीटें मिल सकती हैं. एबीपी के अलावा अन्य किसी चैनल का सर्वे इतनी सीटें नहीं दे रहा. टाइम्स नाओ-वीएमआर के एक्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 58, कांग्रेस को 2, सपा-बसपा को 20 सीटें मिल सकती हैं. आर. भारत - जन की बात के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 51, कांग्रेस को 3, सपा-बसपा गठबंधन के खाते में 26 सीटें जा सकती हैं. आजतक- एएक्सआईएस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 65 सीटें मिल सकती हैं. इंडिया टीवी- सीएनएक्स के मुताबिक, बीजेपी को 50, कांग्रेस को 2, एसपी-बीएसपी को 28 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 2014 के चुनाव में 74 सीटें मिली थीं. अगर बीजेपी को 50 सीटें मिलती हैं तो बीजेपी को 24 सीटों का नुकसान हो रहा है. हालांकि बीजेपी इस नुकसान की भरपाई पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से कर सकती है. पश्चिम बंगाल में कई चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, 42 में से कम से 11 सीटें मिल सकती हैं. उड़ीसा में बीजेपी को 14 सीटें मिल सकती हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएफ-पेंशन पैसा IL&FS में फंसा, 2000 कंपनियों को होगा 9000 करोड़ का नुकसान
Read more »
उप्र में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान पहले चरण में पश्चिमी हिस्से में हो सकता हैपिछले चुनाव में मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगों का फायदा भाजपा को मिला था, जिसे मोदी लहर मान लिया गया पिछली बार भाजपा विरोधी चारों दल अलग थे, मतों के बिखराव के कारण बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी | BJP Vs SP-BSP in UP
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 15th may 2019 - 2014 से पहले आतंकी देश में हमले करते रहे, लेकिन ये लोग सिर्फ बयान देते रहे। आपके इस चौकीदार ने पाकिस्तान से आतंकियों से मिल रहे घाव को सहने से इनकार कर दिया: पीएम मोदी, बिहार के पालीगंज में | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है। रोड शो में पत्थरबाजी और झड़प के मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीएमसी पर आरोप लगाए। उन्होंने हिंसा और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने में टीएमसी को दोषी बताया। शाम को ममता बनर्जी मार्च निकालेंगी। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार, झारखंड और बंगाल में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में अमित शाह के रोड शो में हिंसा से लेकर EC के सख्त कदम उठाने तक की 11 बड़ी बातेंपश्चिम बंगाल में हिंसा होना नई बात नहीं है बल्कि ये राज्य पहले भी चुनावी हिंसा का शिकार हो चुका है. मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान जो हिंसा हुई, उसके लिए बीजेपी और तृणमूल ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तृणमूल का कहना है कि बीजेपी ने बाहर से भीड़ लाकर हिंसा फैलाई. वहीं बीजेपी इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है. शाह के रोड शो में दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी और प्रसिद्ध दार्शनिक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई. जिसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और बीजेपी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास गई. जिसके बाद पश्चिम बंगाल में रैली और सभाओं पर चुनाव आयोग (Election Commission) की तरफ से रोक लगा दी गई. चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई कि रोक का फैसला 16 मई की रात 10 बजे से प्रभावी होगा. बंगाल की सभी 9 लोकसभा क्षेत्र में आज रात 10 बजे के बाद से चुनाव प्रचार (Election Campaigning) पर रोक लग जाएगी.
Read more »
को-लोकेशन मामले में सेबी के आदेश को चुनौती देगी NSE, बोर्ड बैठक में फैसलाएनएसई, को-लोकेशन के मामले में सेबी के आदेश को सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल SAT में चुनौती देगी. कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार को हुई बैठक में ये फैसला किया है. बोर्ड के मुताबिक एक्सचेंज के पास खुद को निर्दोष साबित करने के ठोस आधार हैं.
Read more »
अमेरिका का यह बाबा चलाता था अपना अलग धर्म, महिला भक्तों से करता था नेकेड मीटिंग– News18 हिंदीअमेरिका का ये गुरू मीटिंग में महिलाओं को नग्न अवस्था में आने को कहता था
Read more »
वेबदुनिया Exit Poll 2019 : यूपी में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटकाउत्तरप्रदेश वह राज्य है जो दिल्ली में प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला करता आया है। भाजपा जिसने 2014 में राज्य की 80 सीटों में से अपने सहयोगी पार्टी अपना दल के साथ 73 सीटों पर कब्जा किया क्या इस बार अपना वह प्रदर्शन दोहरा पाएगी या लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा ने एकसाथ आकर जो ऐतिहासिक गठबंधन बनाया था वो अपना असर छोड़ पाएगा।
Read more »
#ZeeMahaExitPoll: यूपी में बीजेपी को बड़ा नुकसान, ABP-NEILSON सर्वे में गठबंधन को 56 सीटेंलोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी रण में सभी की नजरें उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं. ABP-NEILSON सर्वे में यूपी में बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है.
Read more »
#ZeeMahaExitPoll: एबीपी-नीलसन के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी को 25 में 13 सीटेंसातवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही लोगों की दिलचस्पी सीटों के एग्जिट पोल को लेकर बढ़ गई है. पूरे देश में इस वक्त की सबसे बड़ी सियासी चर्चा यही है कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी.
Read more »
Bihar Exit Poll 2019 Live : बिहार में एनडीए को बढ़त और महागठबंधन को हो रहा नुकसानBihar Exit Poll 2019 Live सातवें चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी हैं। एग्जिट पोल में भाजपा और जदयू को बंपर सीटेंं मिल रही हैं वहीं महागठबंधन को निराशा हाथ लगने वाली है।
Read more »
यूपी में भाजपा को बड़ा घाटा, बिहार में NDA को बढ़तनई दिल्ली। एक्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक भाजपा नीत एनडीए केन्द्र में एक बार फिर सत्तारूढ़ होती दिख रही है, लेकिन उत्तरप्रदेश में भाजपा को बड़ा घाटा होता दिख रहा है। दूसरी ओर बिहार में एनडीए को फायदा होता दिख रहा है।
Read more »
