#ModiOnZee : जब पीएम मोदी बोले, मैं भी इंसान हूं, दर्द मुझे भी होता है

United States News News

#ModiOnZee : जब पीएम मोदी बोले, मैं भी इंसान हूं, दर्द मुझे भी होता है
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

MODIONZEE : जब पीएम मोदी बोले- मैं भी इंसान हूं, दर्द मुझे भी होता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण से पहले जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जिक्र से लेकर विपक्ष द्वारा खुद को कहे जाने वाले अपशब्दों पर भी खुलकर अपना पक्ष रखा.

जी न्‍यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी के साथ इस शुद्ध राजनीतिक इंटरव्‍यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि 23 मई को देश में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्‍होंने कहा कि इस बार बीजेपी को 2014 से ज्‍यादा सीटें मिलेंगी. पीएम मोदी से जब पूछा गया कि 'आपके विरोधी जब आपको अपशब्द कहते हैं, तो आपको बुरा लगता है? खास करके जब आप अकेले होते हैं, तब आपको कैसा महसूस होता है. इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा,"मैं भी इंसान हूं, दर्द मुझे भी होता है. लेकिन मेरी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं. इसलिए उस दर्द को पी जाता हूं. मैं पिछले 20 साल से इसे पी रहा हूं. गरीबी से निकला हूं. हम जिस पिछड़ेपन से निकलते हैं, जगह-जगह पर अपमान सहे हैं. आज भी मुझे बड़े लोग गालियां देते हैं, अपशब्द कहते हैं, सह लेते हैं."2014 का चुनाव सरकार के खिलाफ था. 2014 में भी कहा गया था कि मोदी लहर नहीं है. हम पांच साल सत्ता में रहे हैं लेकिन 2019 का चुनाव देश की जनता लड़ रही है. 23 मई के बाद मुझे नहीं कहना पड़ेगा कि मोदी लहर है. देश की जनता बता देगी कि किसकी लहर है. जनता मीडिया को बोलने को मजबूर करेगी. राजनीतिक पंडित भी अपना मूल्यांकन करें. 2014 में देश की जनता जानना चाहती थी कि मोदी कौन है? उनके मन में कौतूहल था. 2019 में देश की जनता में मोदी को निकट से जाना है. समझने का प्रयास किया है. सबसे ज्यादा मेरा काम भी बोल रहा था.ये सवाल निराधार है. बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीती थी. इस बार उससे ज्यादा सीटें आने वाली हैं. इसलिए प्लान ए, बी, सी, डी, चाहें जो समझ लें.. 23 मई को परिणाम आएगा. पहले से अधिक मजबूत सरकार बनने वाली है. इसलिए देश के लिए अच्छा सोचिए.सबके के सब लोग 2014 में कह रहे थे कि मोदी लहर नही है. लेकिन परिणाम के बाद किसी ने नहीं पूछा. इस पर 23 के बाद चर्चा की जाए तो ज्यादा अच्छा होगा.मेरी जिंदगी में कोई गुनाह नहीं हुआ. अनजाने में कुछ हो गया हो तो मुझे नहीं मालूम. पहली बार मेरे खिलाफ 2014 में एफआईआर दर्ज कराई गई. मैं अहमदाबाद वोट देने गया था. मेरे खिलाफ झूठा केस बनाकर एफआईआर दर्ज कराई गई. आप हैरान हो जाएंगे, मैं वाराणसी चुनाव लड़ने गया, उस समय जो अफसर थे, जब मैं रोड शो करके नामांकन करने गया तो सभी अनुमति दी लेकिन रोड शो के बाद मेरी परिमिशन कैंसिल कर दी गई. एक बार भी लोगों से मैं वाराणसी से नहीं मिल सका लेकिन मैंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या एक बार फिर कहेंगे एक-दूसरे को 'नमस्ते'?लोकसभा चुनाव 2019 : क्या एक बार फिर कहेंगे एक-दूसरे को 'नमस्ते'?ऐसा लग रहा है कि जिस अनुच्छेद 370 को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनावी रैलियों में बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं उसको एनडीए के सहयोगी जेडीयू खास तवज्जो देने के मूड में नहीं है. एनडीटीवी से बातचीत में जब जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी से प्रधानमंत्री मोदी की रैली में वंदे मातरम के नारे के दौरान नीतीश कुमार की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया न देने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वंदे मातरम का विरोध नहीं करती है लेकिन यह किसी के भी ऊपर थोपा नहीं जाना चाहिए. इसके बाद जब अनुच्छेद 370 पर उनसे सवाल पूछा गया तो त्यागी का कहना था कि जनता पार्टी में भी आर्टिकल 370 था जिसमें भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ उसका हिस्सा थी. आप 1977 का जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र निकालिए जिसमें अटल जी भी थे, आडवाणी जी भी थे, नाना जी देशमुख भी थे. उस घोषणापत्र में लिखा है हम आर्टिकल 370 के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे.
Read more »

...जब मौत के बाद भी अमेठी से लोकसभा चुनाव जीत गए थे राजीव गांधी...जब मौत के बाद भी अमेठी से लोकसभा चुनाव जीत गए थे राजीव गांधीये चुनाव बेहद ध्रुवीकरण भरे माहौल में हो रहा था. चंद्रशेखर 6 मार्च 1991 को इस्तीफा दे चुके थे. देश में मंडल और कमंडल का दौर था. साम्प्रदायिक धुव्रीकरण और जातीय गोलबंदी अपने चरम पर थी. बीजेपी की अगुवाई में राम मंदिर का आंदोलन पूरे उफान पर था तो वहीं मंडल आयोग की सिफारिशों ने देश में अगड़ों-पिछड़ों के बीच वैमनस्य की खाई को बढ़ा दिया था. भारत जातीय और धार्मिक गोलबंदी के बीच पिस रहा था.
Read more »

अगर अपना ली ये ट्रिक तो कभी हैंग नहीं होगा आपका फोन– News18 हिंदीअगर अपना ली ये ट्रिक तो कभी हैंग नहीं होगा आपका फोन– News18 हिंदीकई बार आप भी यह महसूस करते होंगे कि आप फोन स्लो हो गया है. वहीं उसी फोन का सेम मॉडल जो आपके फ्रेंड के पास है वह एक दम फर्स्टक्लास चल रहा है. फोन के स्लो होने का मुख्य कारण फोन स्पेस फुल होना है. अगर आपके फोन पूरी तरह से भरा हुआ है तो वह बार-बार हैंग होगा और स्लो हो जाएगा. कई बार ऐसा भी होता है कि फोन में कुछ ऐसी चीजें स्टोर हो जाती हैं जिसके बारे हमें मालूम भी नहीं होता है और यह स्पेस घेर लेती हैं.
Read more »

ग्राउंड रिपोर्ट बहराइच: कहीं मोदी लहर तो कहीं अखिलेश का काम, विकास की चर्चा पर जाति-धर्म हावीग्राउंड रिपोर्ट बहराइच: कहीं मोदी लहर तो कहीं अखिलेश का काम, विकास की चर्चा पर जाति-धर्म हावीइस सुरक्षित सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी की लहर भी दिखती है तो सपा अध्यक्ष अखिलेश का काम भी बोलता है। samajwadiparty yadavakhilesh Mayawati narendramodi BJP4India Election2019 LokSabhaElections LoksabhaElections2019
Read more »

तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ में बोले पीएम मोदी- नवीन बाबू ने बहुत अच्छा काम किया हैतूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ में बोले पीएम मोदी- नवीन बाबू ने बहुत अच्छा काम किया हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जमकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि नवीन बाबू ने बहुत अच्चा काम किया है. राज्य और केंद्र सरकार के बीच संवाद बहुत अच्छा था. मैं खुद भी निगरानी कर रहा था. जिस तरह से ओडिशा के लोगों ने सरकार के हर निर्देश का पालन किया है, वे भी तारीफ के काबिल हैं. पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार ओडिशा की मदद के लिए तुरंत 381 करोड़ रुपए की मदद का करती है. इसके आगे 1000 करोड़ रुपया और भी दिया जाएगा.  इससे पहले पीएम मोदी ने राज्यपाल गनेशी लाल जोशी, सीएम नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ तूफान प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी किया. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम पटनायक और अधिकारियों ने हालात की समीक्षा भी की.
Read more »

क्या US राष्ट्रपति को नहीं आती इंग्लिश? जानें क्यों उड़ रहा है डोनाल्ड ट्रंप का मज़ाक– News18 हिंदीक्या US राष्ट्रपति को नहीं आती इंग्लिश? जानें क्यों उड़ रहा है डोनाल्ड ट्रंप का मज़ाक– News18 हिंदीकई विचारक कह गए हैं कि गलती करने में बुराई नहीं है लेकिन एक ही गलती रिपीट करने में है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने गलती दोहराई तो ट्विटर पर सक्रिय यूज़रों ने उन्हें बख़्शा नहीं बल्कि उनका मज़ाक बनाकर रख दिया.
Read more »

प्रियंका का मोदी पर तंज- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता हैप्रियंका का मोदी पर तंज- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता हैप्रियंका ने कहा- देश अहंकारी को कभी माफ नहीं करता, दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था राजीव गांधी पर मोदी के बयान के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पलटवार | Priyanka campares Narendra modi with duryodhana, says- country naver Forgives arrogance
Read more »

#ShahOnNews18: मोदी लहर कायम है, दोबारा पीएम बनना भी तय- अमित शाह– News18 हिंदी#ShahOnNews18: मोदी लहर कायम है, दोबारा पीएम बनना भी तय- अमित शाह– News18 हिंदीShahOnNews18 | अमित शाह ने दावा किया कि मोदी लहर अब भी कायम है और नरेंद्र मोदी का दोबारा पीएम बनना तय है. AmitShah AMISHDEVGAN
Read more »

Exclusive interview: मोदी लहर कायम है, दोबारा पीएम बनना भी तय- अमित शाह– News18 हिंदीExclusive interview: मोदी लहर कायम है, दोबारा पीएम बनना भी तय- अमित शाह– News18 हिंदीShahOnNews18 | अमित शाह ने दावा किया कि मोदी लहर अब भी कायम है और नरेंद्र मोदी का दोबारा पीएम बनना तय है AmitShah AMISHDEVGAN
Read more »

एक पैर और दो हाथ नहीं, फिर भी दिए एग्जाम और जब रिजल्ट आया...– News18 हिंदीएक पैर और दो हाथ नहीं, फिर भी दिए एग्जाम और जब रिजल्ट आया...– News18 हिंदीशुभम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था. एक साल की जद्दोंजहद के बाद जान तो बच गई लेकिन इस हादसे में शुभम के दोनों हाथ और एक पैर नहीं रहा. जो पैर बचा उसमे भी इंफेक्शन ने अपना असर दिखाया
Read more »

शिवराज बोले- 'जब भी बिजली कटती है, लोग कहते हैं कि मामा आप कहां हो'शिवराज सिंह चौहान अपनी चुनावी सभाओं में कमलनाथ सरकार पर कृषि ऋण, बिजली आपूर्ति, सुशासन एवं सुरक्षा के मामले में लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाना नहीं भूलते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:06:01