हो सकता है परिस्थितियां पाकिस्तान के नियंत्रण में नहीं होंः अमित शाह

United States News News

हो सकता है परिस्थितियां पाकिस्तान के नियंत्रण में नहीं होंः अमित शाह
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 63%

LetsConclave19 पाकिस्तान की जनता और पीएम से पूछना चाहिए कि आप ने निंदा क्यों नहीं की: AmitShah

अगर कोई यह सोचता है कि पुलवामा के बाद भारत कोई जवाब नहीं देगा तो यह उसकी गलती है. पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक से संदेश गया है कि यह 2009 से 2014 वाली सरकार नहीं है. हो सकता है कि परिस्थितियां पाकिस्तान के नियंत्रण में न हों लेकिन कम से कम घटना के बाद वहां के पीएम को इसकी आलोचना तो करनी चाहिए थी इसके लिए उन्हें किसने रोका था.

ये बातें कहीं यह बातें कहीं इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने. पाकिस्तान के पीएम इमरान कहते हैं कि पुलवामा का सबूत दीजिए. इमरान कहते हैं कि सबूत दीजिए इस पर अमित शाह ने कहा कि सबूत की बात क्या करें. आप निंदा तो करिए. एक बार भी आपने निंदा नहीं की. कम से कम एक बार तो आप कहते कि जो हुआ वह गलत हुआ. पाकिस्तान की जनता और पीएम से पूछना चाहिए कि आप ने निंदा क्यों नहीं की. शाह से जब राहुल कंवल ने पूछा कि क्या आप पाक पीएम को सेना और आतंकवादियों की कठपुतली मानते हैं. इस पर अमित शाह ने कहा कि वह यह इस शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते. हो सकता है कि स्थितियां पाकिस्तान के नियंत्रण में नहीं हों लेकिन पुलवामा घटना की निंदा तो की जा सकती थीं. यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है और भारत की जनता जानती है कि आतंकवाद की जड़ें पाकिस्तान में हैं. अमित शाह ने कहा कि हम सख्त हैं और किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम हैं. पुलवामा के बाद पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है. हम कम से कम समय में अपने पायलट अभिनंदन को वापस लाने में सफल रहे हैं. उन्होंने कहा कि उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान को तय करना है कि उसे अब क्या करना है लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम उसका जवाब देंगे. शाह ने आगे कहा कि विपक्ष को इस पर सवाल पूछने का हक नहीं है. उन्होंने इसके साथ यह भी कहा कि राहुल कंवल को यह सवाल पूछने का हक है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के चेहरे पर पहली बार उन्होंने हंसी देखी जब 22 पार्टियों के नेताओं ने रिजोल्युशन पास किया. उन्होंने कहा कि आखिर विपक्ष चाहता क्या है. उन्होंने कहा कि सवाल तो हमें पूछना चाहिए कि 26-11 के बाद आपने क्या किया. उनसे सवाल पूछ रहे राहुल कंवल ने बताया कि तबके पीएम को लगता था कि एयर स्ट्राइक से कुछ नहीं होने वाला जबकि वायुसेना ने उनको यह सुझाव दिया था. इस पर शाह ने कहा कि बातचीत से क्या हल निकला. हम सीधा यह कहना चाहते हैं कि हम हर हमले का जवाब देंगे. एयर स्ट्राइक के बाद हम यह संदेश देने में सफल रहे हैं कि हम चुप रहने वाले नहीं हैं. मनमोहन सिंह कहते हैं कि दोनों देशों को संयम बरतना चाहिए ऐसे में दोनों पार्टियों को एक प्लेटफॉर्म पर कैसे तौला जा सकता है. अमित शाह ने कहा कि सबसे ज्यादा आतंकी नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में मारे गए हैं और इसी पर सवाल उठ रहे हैं. देश 30 साल से आंतक से लड़ रहा है और यह देशहित में नहीं है कि आतंक का जवाब नहीं दिया जाए. शाह ने कहा कि क्या विपक्ष यह कहना चाहता है कि पुलवामा हमने कराया. हमने हमले का जवाब दिया और सुधरते नहीं हो तो जवाब दिया जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के विमान, भारत के जवाब के बाद लौटेLIVE: भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के विमान, भारत के जवाब के बाद लौटेभारतीय वायुसेना, एयरस्ट्राइक, नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर, एनकाउंटर
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगाSurgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगा14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। सीमा पर तनाव के बीच पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि हमें बैठकर आपस में बातचीत से मसला सुलझाना होगा।
Read more »

राजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्‍तान से सटे राजस्‍थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Update: पाकिस्तान को मिला Pulwama Terror Attack का डोजियर, बातचीत को भी तैयारSurgical Strike 2 LIVE Update: पाकिस्तान को मिला Pulwama Terror Attack का डोजियर, बातचीत को भी तैयारनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Update: भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे पायलट को कुछ हुआ तो करेंगे कार्रवाईSurgical Strike 2 LIVE Update: भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे पायलट को कुछ हुआ तो करेंगे कार्रवाईनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:27:40