होली के दिन भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
होली के पर्व पर जहां पूरा भारतवर्ष जश्न मना रहा है, वहीं पाकिस्तान खुशी के इस मौके पर भी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. एक तरफ जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें एक भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया है.
दूसरी तरफ बारामूला, सोपोर और बांदीपुरा में आतंकवादियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है. सोपोर में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. उत्तरी कश्मीर के सोपोर में रफियाबाद के वारपोरा इलाके में एक ग्रेनेड हमले में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. आतंकियों ने यह ग्रेनेड हमला उस वक्त किया जब इलाके में एक तलाशी अभियान चल रहा था. इसके कुछ मिनट बाद ही सोपोर कस्बे में भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक कैंप पर धावा बोल दिया, लेकिन इस ग्रेनेड हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने वारपोरा इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया. सोपोर के वारपोरा के अलावा बारामूला के कलंतरा और बांदीपुरा के हाजिन में भी आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई. बारामूला के एसएसपी अब्दुल कय्यूम ने इंडिया टुडे को बताया कि कालांतरा में गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई. उन्होंने बताया कि आतंकियों के बारे में सूचना मिलने के बाद बुधवार शाम सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते बुधवार को ऑपरेशन रोक दिया गया. इसके बाद सुबह के वक्त आतंकियों से सुरक्षाबलों का सामना हुआ. बांदीपुरा के हाजिन में आतंकियों से मुठभेड़ हुई है. हालांकि, अब तक किसी भी आतंकी को ढेर करने में सुरक्षाबलों को कामयाबी नहीं मिली है. लेकिन पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में भारत ने अपना एक वीर सपूत यशपाल पॉल खो दिया है. राइफलमैन पॉल जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री का हिस्सा थे. जबकि आतंकियों के अटैक में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बच्चे के जन्म के दौरान भी जेलों में बंधी रहती हैं महिलाएं | DW | 13.03.2019कई अमेरिकी जेलों में अब भी प्रसव पीड़ा से जूझती महिला को बांध कर रखा जाता है. यहां तक कि कुछ मामलों में बच्चे के जन्म के वक्त भी उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते खोला नहीं जाता.
Read more »
पूर्व बीजेपी सांसद पटोले कांग्रेस के टिकट पर नागपुर में गडकरी के खिलाफ ठोकेंगे तालLok Sabha Elecetion 2019 लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी दल प्रत्याशियों को घोषित करने में लगे हैं. इस बार महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने बीजेपी के ही पूर्व सांसद नानाभाऊ पटोले को मैदान में उतारा है. आइये जानते हैं नाना पटोले के बारे में जो कांग्रेस के झंडे तले आरएसएस के गढ़ में बीजेपी को चुनौती देंगे.
Read more »
सेंसेक्स में 270 अंक की तेजी, 6 महीने में पहली बार 38000 के स्तर पर पहुंचाsensex surges 270 points reclaims 38000 mark nifty reclaims 11400 levelrup | निफ्टी में 85 प्वाइंट की बढ़त दर्ज, 11400 के ऊपर पहुंचा बैंकिंग, ऑटो शेयरों में ज्यादा खरीदारी, कोटक बैंक का शेयर 4% उछला
Read more »
हाईअलर्ट पर न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च में फायरिंग के बाद अब ऑकलैंड में विस्फोट- Amarujalaशुक्रवार सुबह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित दो मस्जिदों में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 40 लोगों की हत्या
Read more »
BBC के 'बोले बिहार' में रोज़गार पर यूं फँसे नेतापटना में बीबीसी के बोले बिहार कार्यक्रम में लोगों के तीखे सवाल से असहज हुए बिहार के राजनेता.
Read more »
70 सालों में कितना बदली हमारी लोकसभा-Navbharat Times2019 में आजाद भारत के 17वें लोकसभा चुनाव होने हैं। पिछले 16 लोकसभा चुनावों में देश के साथ-साथ हमारी संसद में भी काफी बदलाव आए हैं। लोकसभा की बात करें तो कुछ मायनों में स्थिति सुधरी लेकिन कुछ में हालात और बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। अब लोकसभा में पहले के मुकाबले ज्यादा पढ़े लिखे लोग हैं, लेकिन दूसरी तरफ यह बात परेशान करती है कि फिर भी काम के घंटे कम हुए हैं और महिलाओं की भागीदारी भी उतनी तेजी से नहीं बढ़ी है। चलिए अबतक आए प्रमुख परिवर्तनों पर नजर डालते हैं
Read more »
पीएम मोदी ने वंशवाद पर की घेरेबंदी पर BJP में भी जल रहे 'वंश' के चरागपरिवारवाद किसी एक दल की बीमारी नहीं है. जिसे जहां मौका मिलता है वहीं वंशवादी हो जाता है. पवार से करुणानिधि तक मुलायम से लालू तक, राजनाथ से रमन सिंह तक ऐसे लोग राजनीति में इफरात है. जिनकी राजनीति के रोम-रोम में परिवार बसता है. पार्टी के नियम को मानना तो सिर्फ कहने की बात है.
Read more »
