दिल्ली BMW केस में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गगनप्रीत ने हादसे के बाद पीड़ितों को नॉर्थ दिल्ली के Nulife अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अस्पताल मालिक से उसके गहरे संबंध हैं. हादसे में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत और उनकी पत्नी घायल हुईं. गगनप्रीत की कार में उसके बच्चे भी थे, जिन्हें छोड़कर उसने दंपति को अस्पताल पहुंचाया.
दिल्ली के BMW केस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद आरोपी गगनप्रीत जिस अस्पताल में नवजोत और उनकी पत्नी को लेकर गई थी, वह नॉर्थ दिल्ली का Nulife अस्पताल है और इस अस्पताल के मालिक से उसका गहरा रिश्ता है.
आज पुलिस जांच टीम नॉर्थ दिल्ली स्थित Nulife अस्पताल पहुंची और वहां के दस्तावेज खंगाले. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि गगनप्रीत और अस्पताल मालिक के बीच नजदीकी संबंध हैं.गौरतलब है कि कल गगनप्रीत ने पूछताछ के दौरान दावा किया था कि उसने हादसे के पीड़ितों को 19 किलोमीटर दूर इस अस्पताल में इसलिए भर्ती कराया क्योंकि कोरोना काल में उसकी बेटी का इलाज वहीं बेहतर तरीके से हुआ था. लेकिन ताजा जांच में खुलासा हुआ है कि असल वजह अस्पताल मालिक से उसके निजी ताल्लुकात थे. पुलिस अब इस एंगल से भी मामले की गहन जांच कर रही है.डिप्टी सेक्रेटरी पद पर तैनात थे नवजोत सिंहरविवार दोपहर दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया. इस सड़क दुर्घटना में भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर तैनात नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों बाइक से बंगला साहिब गुरुद्वारे दर्शन के लिए गए थे और लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए. Advertisement गगनप्रीत की कार में बच्चे भी थे मौजूदहादसे के वक्त गगनप्रीत की कार में उसके बच्चे भी मौजूद थे. सामने वाली सीट पर उसके पति के साथ छह साल की बेटी बैठी थी, जबकि चार साल का बेटा और मेड पीछे थे. पुलिस पूछताछ में गगनप्रीत ने बताया कि टक्कर के बाद उसने अपनी घायल बेटी को वहीं छोड़कर नवजोत और उनकी पत्नी को वैन में डालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की.गगनप्रीत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दुर्घटना के बाद उसने अपनी घायल बेटी को पीछे छोड़ते हुए नवजोत और उनकी पत्नी को तुरंत वैन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया.क्या बोले परिजन?नवजोत सिंह की मां ने बेटे की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह आमतौर पर बाइक से सफर नहीं करता था, लेकिन उस दिन सोचा कि बाइक से निकलें. उनका कहना है कि अस्पताल में उनके बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे वह कोई लावारिस हो. उन्होंने कहा कि बीएमडब्ल्यू का रौब दिखाना शर्मनाक है और गाड़ी चलाने वाली महिला को सजा मिलनी चाहिए. नवजोत बेहद होनहार थे और महज दो महीने में उनका प्रमोशन होने वाला था. मां ने बताया कि बेटे और बहू दोनों ने हेलमेट पहना था, लेकिन फिर भी यह दर्दनाक हादसा हो गया.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Gaganpreet Hospital Connection Nulife Hospital BMW Case Delhi BMW Accident Investigation Gaganpreet Accused Delhi BMW Case New Revelations Delhi Hospital Owner Link BMW Accident Victim Treatment
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Finance Ministry Official Death: বেপরোয়া BMW-র ধাক্কা, তারপরই বাস এসে পিষে দিল অর্থদফতরের অফিসারকে! দুর্ঘটনার পর ১৭ কিমি দূরে...Finance Ministry Official Killed After Speeding BMW Hits His Motorcycle In Delhi
Read more »
BMW X5 की ये खासियतें नहीं जानता आधा भारत, जानें क्यों है ग्राहकों की पहली पसंदBMW X5 Special Features: बीएमडब्ल्यू X5 एसयूवी की कुछ बड़ी खासियतें हैं जिनकी वजह से ग्राहक इसे खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं.
Read more »
'आम्हाला जवळच्या रुग्णालयात घेऊन चला,' BMW ने ठोकल्यानंतर महिला विनंती करत राहिली; रक्ताच्या थारोळ्यात पडला होता पतीDelhi BMW Crash: बीएमडब्ल्यू चालक गगनप्रीत आणि तिचा पती परीक्षित यांच्याविरोधात सदोष मनुष्यवध, बेदरकारपणे गाडी चालवणे आणि पुरावे लपवण्याच्या आरोपांखाली गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.
Read more »
Delhi BMW Accident: वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, BMW से मारी थी टक्करदिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के अधिकारी नवजोत सिंह की मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया कि कार एक महिला चला रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
Read more »
Delhi BMW Accident: 19km दूर गगनप्रीत के पिता के अस्पताल ले जाने पर उठ रहे गंभीर सवाल, आखिर क्यों चुना गया ये हॉस्पिटल?दिल्ली में एक सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नवजोत सिंह की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को एक BMW कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद BMW चालक गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता को दूर के अस्पताल में क्यों ले जाया...
Read more »
दिल्लीत BMW ने 'मर्डर'; वाऱ्याच्या वेगाने धडकेनंतर जोडप्यासह दुचाकी हवेत फेकली; पीडित रक्ताच्या थारोळ्यात, पाहा VIDEODelhi BMW Crash: बीएमडब्ल्यूने दुचाकीला धडक दिल्याने अर्थ मंत्रालयातील वरिष्ठ अधिकारी नवज्योत सिंग यांचा मृत्यू झाला असून त्यांची पत्नी संदीप कौर गंभीर जखमी झाल्या आहेत.
Read more »
