हॉरर होम: घर में बुलाकर बच्चियों का करता था यौन शोषण, 63 वर्षीय पूर्व अधिकारी अरेस्ट via NavbharatTimes
हाइलाइट्स:यूपी के मेरठ जिले में सामने आई हैरान कर देने वाली वारदातआरोपी की बेटी विदेश में रहती है और पत्नी की हो चुकी है मौतघर में बच्चियों को बुलाकर यौन शोषण करता था आरोपीदो मंजिले घर में लगवा रखे थे 13 सीसीटीवी कैमरेसीसीटीवी ठीक करने आए व्यक्ति के हाथ लगी फुटेज तब खुला राजमेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बच्चियों के साथ यौन शोषण का एक खौफनाक मामला सामने आया है। 63 साल के बीमा कंपनी से रिटायर हुए अधिकारी ने कई बच्चियों का अपने घर में यौन शोषण किया और उनका विडियो भी बनाया। उसके घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की दो साल की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक होने के बाद उसकी करतूत सामने आ गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मेडिकल क्षेत्र इलाके की है। मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला आरोपी विमल चंद करील 2016 में हापुड़ से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुआ था। वह मेडिकल थाने के जागृति विहार में रहता है। उसकी पत्नी भी अधिकारी की पोस्ट से रिटायर्ड हुई थीं लेकिन उसी साल उनकी मौत हो गई थी। विमल की बेटी की शादी हो चुकी है और वह विदेश में रहती है। बताया जा रहा है कि विमल घर में वह अकेला रहता था। वह घर में बच्चियों को बुलाता था और उनका यौन शोषण करता था। घर में लगे सीसीटीवी में उसकी यह पूरी हरकत कैद हो गई थी। पुलिस की अभी तक की जांच से पता चला है कि तीन बच्चियां और तीन युवतियां उसकी हवस की शिकार बन चुकी थीं। पुलिस का मानना है कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। घर में लगवा रखे थे 13 सीसीटीवी कैमरे उसके दो मंजिला घर में 13 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस ने बताया कि विमल की हरकतें इन्ही सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाती थीं। वह बाद में पीड़िताओं को धमकाकर ब्लैकमेल करता था ताकि वह किसी से कुछ न बताएं। ऐसे खुला मामला पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी खराब होने पर टेक्निशन उसे ठीक करने आया था। उसे ये फुटेज दिखे और फिर उसने इन्हें अपने पास ले लिया। टेक्निशन ने इन फुटेज को लीक कर दिया। फुटेज लीक होने के बाद हड़कंप मचा और फिर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मेरठ एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है पुलिस गंभीरता से इस पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक पीड़ित बच्ची की मां और चाइल्ड लाइन की अध्यक्ष अनीता राणा की तरफ से आरोपी विमल चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। देह व्यापार के रैकिट के शामिल होने की आशंका मेरठ के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला देह व्यपार का भी हो सकता है। ऐसा लगता है कि जिन नाबालिग लड़कियों के आरोपी के पास भेजा जाता था, उन्हें कोई रैकिट भेजता था। हो सकता है इस केस के जरिए नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का खुलासा हो। हालांकि जांच होने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ें.
हाइलाइट्स:यूपी के मेरठ जिले में सामने आई हैरान कर देने वाली वारदातआरोपी की बेटी विदेश में रहती है और पत्नी की हो चुकी है मौतघर में बच्चियों को बुलाकर यौन शोषण करता था आरोपीदो मंजिले घर में लगवा रखे थे 13 सीसीटीवी कैमरेसीसीटीवी ठीक करने आए व्यक्ति के हाथ लगी फुटेज तब खुला राजमेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बच्चियों के साथ यौन शोषण का एक खौफनाक मामला सामने आया है। 63 साल के बीमा कंपनी से रिटायर हुए अधिकारी ने कई बच्चियों का अपने घर में यौन शोषण किया और उनका विडियो भी बनाया। उसके घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की दो साल की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक होने के बाद उसकी करतूत सामने आ गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मेडिकल क्षेत्र इलाके की है। मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला आरोपी विमल चंद करील 2016 में हापुड़ से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुआ था। वह मेडिकल थाने के जागृति विहार में रहता है। उसकी पत्नी भी अधिकारी की पोस्ट से रिटायर्ड हुई थीं लेकिन उसी साल उनकी मौत हो गई थी। विमल की बेटी की शादी हो चुकी है और वह विदेश में रहती है। बताया जा रहा है कि विमल घर में वह अकेला रहता था। वह घर में बच्चियों को बुलाता था और उनका यौन शोषण करता था। घर में लगे सीसीटीवी में उसकी यह पूरी हरकत कैद हो गई थी। पुलिस की अभी तक की जांच से पता चला है कि तीन बच्चियां और तीन युवतियां उसकी हवस की शिकार बन चुकी थीं। पुलिस का मानना है कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। घर में लगवा रखे थे 13 सीसीटीवी कैमरे उसके दो मंजिला घर में 13 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस ने बताया कि विमल की हरकतें इन्ही सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाती थीं। वह बाद में पीड़िताओं को धमकाकर ब्लैकमेल करता था ताकि वह किसी से कुछ न बताएं। ऐसे खुला मामला पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी खराब होने पर टेक्निशन उसे ठीक करने आया था। उसे ये फुटेज दिखे और फिर उसने इन्हें अपने पास ले लिया। टेक्निशन ने इन फुटेज को लीक कर दिया। फुटेज लीक होने के बाद हड़कंप मचा और फिर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मेरठ एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है पुलिस गंभीरता से इस पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक पीड़ित बच्ची की मां और चाइल्ड लाइन की अध्यक्ष अनीता राणा की तरफ से आरोपी विमल चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। देह व्यापार के रैकिट के शामिल होने की आशंका मेरठ के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला देह व्यपार का भी हो सकता है। ऐसा लगता है कि जिन नाबालिग लड़कियों के आरोपी के पास भेजा जाता था, उन्हें कोई रैकिट भेजता था। हो सकता है इस केस के जरिए नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का खुलासा हो। हालांकि जांच होने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीरभूम में TMC नेता के घर भीड़ का हमला, दिल्ली की केमिकल फैक्ट्री में लगी आगहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: Lok Sabha Election 2019 में चौथे चरण के तहत आज (29 अप्रैल) 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान राजस्थान और मध्य प्रदेश में पहली बार वोटिंग हो रही है, जबकि महाराष्ट्र और ओडिशा में आखिरी चरण का चुनाव है।
Read more »
पिछले एक दशक के दौरान ट्रेनों में चोरी के मामलों में पांच गुना बढ़े, 1.71 लाख मामले दर्ज: आरटीआईएक आरटीआई के जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा है कि पिछले एक दशक में चोरी के सबसे अधिक 36,584 मामले 2018 में दर्ज हुए हैं. 2017 में चोरी के 33,044 मामले दर्ज किए गए, वर्ष 2016 में 22,106, 2015 में 19,215, 2014 में 14,301, वर्ष 2013 में 12,261, 2012 में 9,292, 2011 में 9,653, 2010 में 7,549 और 2009 में 7,010 मामले दर्ज हुए.
Read more »
ईशा अंबानी के घर नाइट आउट पर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, घर पर बनाई आइसक्रीम– News18 हिंदीप्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी की तैयारियों के लिए भारत आई हुई हैं. इसी बीच वह अपने दोस्तों के लिए भी टाइम निकालती रहती हैं.
Read more »
महोबा में गायब ईवीएम 10 घंटे बाद लावारिस हालत में मिली; पूरी पोलिंग टीम हिरासत मेंसोमवार रात मतदान संपन्न होने पर गायब मिली बूथ संख्या 127 की ईवीएम रात भर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल खोजते रहे ईवीएम, सुबह करीब पांच बजे गांव में मिली | lok sabha elections 2019 missing evm found after 10 hours polling officer arrested
Read more »
हिमाचलः पहले किया अपहरण, फिर चलती कार में करता रहा बलात्कारRape in moving car डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने आगे बताया कि इस बीच, एक कार उसके पास आकर रुकी और उसे जबरन कार में खींच लिया. फिर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया गया.
Read more »
जया पर भड़के अमर सिंह, बोले- हर घोटाले में आता है बच्चन परिवार का नाम– News18 हिंदीजया बच्चन को भड़के अमर सिंह ने आगे कहा कि पनामा घोटाला हो, बाराबंकी घोटाला या पैराडाइज घोटाला. कोई भी घोटाला हो बच्चन परिवार का नाम आ ही जाता है.
Read more »
मध्य प्रदेश: भोपाल में डीएसपी को घर में घुसकर मारी गोली, इलाज के दौरान मौतपुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Read more »
भोपाल : डीएसपी को घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौतशहर के अवधपुरी क्षेत्र में पुलिस के एक उपाधीक्षक (डीएसपी) की उनके एक परिचित व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मार दी। BJP4MP OfficeOfKNath MadhyaPradesh BJP4MP DGP_MP
Read more »
अमर उजाला EXCLUSIVE: खर्च उठाने के नाम पर बच्चियों से दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूतमेरठ के पॉश कालोनी में एक बीमा कंपनी के पूर्व अधिकारी की बच्चियों के साथ रूह कंपा देने वाली घिनौनी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। Meerut UttarPradesh Uppolice CMyogiclub
Read more »
मई महीने की इन तिथियों में नए घर में हो सकते हैं शिफ्ट, जानें शुभ मुहूर्त07 मई को गृह प्रवेश के लिए सबसे शुभ मुहूर्त बन रहा है। क्योंकि इस दिन अक्षय तृतीया भी है जिसे घर प्रवेश के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है।
Read more »
करनी सेना गुस्से में, कहा जावेद अख्तर को घर में घुस कर मारेंगेमशहूर गीतकार जावेद अख्तर के बुर्के के साथ ही घूंघट पर प्रतिबंध लगाने संबंधी बयान पर करनी सेना खासी नाराज है। इसके चलते अब महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह सोलंकी ने वीडियो जारी किया है और उन्हें धमकी दी है।
Read more »
